जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri Recipe for New Mothers

हमारे यहाँ न्यू मदर के लिये, उसकी हैल्थ को ध्यान में रखते हुये, कई प्रकार के खाने बनाकर दिये जाते है, जैसे गोंद के लड्डू (gond ke laddu), हलीम के लड्डू, गोंद का पाग (godn ak pag recipe), मखाने का पाग (Makhane ka pag), नारियल का पाग, हरीरा (Harira Recipe) और खास पंजीरी जिसमें कमरकस (Butea Gond) डाला जाता है, कमरकस जच्चा को डिलीबरी के बाद उसकी मांसपेसियों की रिकवरी करने के लिये बहुत लाभदायक होता है.
Read: Panjiri Recipe for New Mothers in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panjeeri recipe for New Mothers
- गेहूं का आटा - 1 कप (125 ग्राम)
- सूखा नारियल - आधा कप कद्दूकस किया हुआ
- गुड़ की खाड़ - 3/4 कप (150 ग्राम)
- देशी घी - 3/4 कप ( 150 ग्राम)
- खाने वाला गोंद - 2 टेबल स्पून
- काजू - 2 टेबल स्पून
- बादाम - 2 टेबल स्पून
- खरबूजे के बीज - 2 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 5 (छील कर पाउडर बना लीजिये)
- जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अजवायन पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंठ पाउडर (जिंजर पाउडर) - 1 छोटी चम्मच
- अखरोट - 4-5
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून
- कमरकस (Bengal Kino or Butea Frondosa)- 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Panjeeri recipe for New Mothers
आधा घी कढ़ाई में डालकर मीडियम गरम कर लीजिये, गोंद को बारीक टुकड़ों में तोड़ कर 1 टेबल स्पून गोंद डालकर धीमी आग पर फूलने और हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, सारा गोंद तल कर प्लेट में निकाल लीजिये.
अब बादाम गरम घी में डालिये, और 1-1 1/2 मिनिट तक हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर उसी प्लेट में रख लीजिये. अब काजू डालकर इन्हैं भी 1 मिनिट हल्का सा तल कर उसी प्लेट में निकाल लीजिए. पिस्ते भी डालकर 1 मिनिट हल्का सा तल कर उसी प्लेट में निकाल लीजिये. अखरोट भी गरम घी में डालकर 1 मिनिट हल्के से तल कर उसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
अब खरबूजे के बीज कढ़ाई में डालिये और किसी थाली से ढककर लगातार कलछी से चलाते हुये बीज हल्के ब्राउन होने तक, फूलने तक, तल कर निकाल कर अलग प्लेट में रख लीजिये.
कमरकस को भी गरम घी में डालिये और ये भी तुरन्त 1 मिनिट में ही फूल कर सिक जाता है, इसे निकाल कर अलग प्लेट में रख लीजिये.
एकदम धीमी गैस पर बचे हुये घी में जीरा पाउडर, अजबायन पाउडर और सोंठ पाउडर डालिये और हल्का सा भूनिये, ग्रेटेड नारियल भी इसमें डाल दीजिये और 1 मिनिट चलाते हुये हल्का सा भून कर खरबूजे के बीज वाले प्याले में निकाल लीजिये.

कढ़ाई में बचा हुआ घी डालिये, घी मेल्ट होने के बाद आटा डालिये और आटे को मीडियम और धीमी आग पर हल्का ब्राउन या अच्छी महक आने तक भून कर तैयार कर लीजिये. सारी चीजें भुन कर तैयार हो गई हैं.
खरबूजे के बीज और मसाले, ग्रेटेड नारियल को छोड़ कर सारे तले हुये ड्राई फ्रूट और कमरकस को मिक्सर जार में डालकर पीस कर पाउडर बना लीजिये. पिसे हुये ड्राई फ्रूट बड़े प्याले में निकाल लीजिये, खाड़ डालिये और खरबूजे के बीज, भुने मसाले, ग्रेटेड नारियल डालकर मिलाइये. इस मिश्रण में भुना आटा और इलाइची पाउडर डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये.
न्यू मदर के लिये खास पंजीरी तैयार है, न्यू मोम को 2 -3 टेबल स्पून पंजीरी एक बार में खाने के लिये दीजिये, अगर पजीरी खाने में मजा नहीं आ रहा है तो इस पंजीरी से नरम गरम हलवा भी बनाया जा सकता है.
पंजीरी से हलवा बनाइये: 2 टेबल स्पून पंजीरी लीजिये और आधा कप दूध ले लीजिये, पैन में डालकर मिक्स करते हुये गाढ़ा होने तक पका लीजिये, आवश्यकता हो तो थोड़ी चीनी और घी और मिलाया जा सकता है, न्यू मदर के लिये नरम गरम पौष्टिक हलवा तैयार है.
सुझाव:
पंजीरी के लिये गुड़ की खांड़ न हो तो ब्राउन खाड़ या पाउडर चीनी डाल सकते हैं. कोई भी मेवा जो न पसन्द हो उसे छोड़ सकते हैं.
कमेंट (68)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें यह लम्बे समय तक ठीक रहेगा.
Thanks for same.
निशा: नरेन्दर जी, कमर कस को कमर दर्द और हड्डियों के दर्द के लिये यूज किया जाता है, इसे घी में तलकर, पीस कर लड्डू या पंजीरी में डालकर खाया जाता है.
निशा: सचिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी हां आप ये पंजीरी खिला सकते हैं लेकिन अभी गर्मी अधिक होने के कारण बहुत कम मात्रा में ही इसका सेवन करें.
Can Harria be given on same days.
Thanks
निशा:निरमला जी, आप उन्हैं 15-30 दिन तक ये खाने हरीरा 1/2 कप एक दिन में /12 कप पंजीरी या 1-2 मेवा के लड्डू उन्हैं खाने के लिये दे सकते हैं.
Do you take orders for panjiri?
निशा: निधि जी, माफ कीजिएगा, ये सिर्फ रेसिपीज़ की वेबसाइट हैं. हम किसी प्रकार का अॉर्डर नही लेते हैं.
निशा: सुशा जी, अगर पंजीरी ज्यादा दातों से चिपक रही है और खाने में अच्छी नहीं लग रही है, तब आप थोडा सा घी कढ़ाइ में डालें और पंजीरी को घी में डाल कर लगातार चलाते हुये थोड़ा और भून लीजिये, कमरकस बहुत जल्दी भुन जाता है, लेकिन ध्यान रखें कि पंजीरी को ज्यादा न भूनें नहीं तो इसका स्वाद कढ़वा हो सकता है, प्रेक्टिकल के तौर पर पहले थोड़ी सी पंजीरी भून कर देख लीजिये, अगर कमरकस का अच्छा स्वाद और पंजीरी भी स्वादिष्ट हो तब आप सारी पंजीरी भून लें, नहीं ये पंजीरी आप एसे ही खा लीजिये और अगली बार कमरकस भूनने का ध्यान रखें.
निशा: परमिन्दर जी, आप ये पंजीरी सर्दी के मौशम में खा सकती हैं.
निशा: तारा जी, आप इसे थोड़ा थोड़ा सब्जी में मसाले के साथ डाल कर यूज कर सकती हैं.
निशा: ओम जी, पोस्त दाना खसखस होता है आप चाहें तो डाल सकते हैं.
निशा: रितू जी ये एक तरह का गुड़ है जो पाउडर के रूप में होता है, आप इसमें गुड. को कद्दूकस करके यूज कर सकते हैं.
निशा: मंजू जी, अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
I'm regular reader of ur recepies. Pls suggest me if I want to add green moong daal instead of aata. Is it possible?
निशा: जी हां आप ये पंजीरी ले सकती हैं और हो सके तो थोड़े दिन मसाज भी करवा लीजिये.
Hello nisha Ji mery delivery c section hui h abhi 11 din pahle kya main gur haldi kachche tel Se bni mevo ki muthiya kha sakti hu c section delivery m y chize nuksan to nhi karegi plz mujhe bataiye
निशा: दीप्ती जी, हल्दी में हीलिंग के गुण होते हैं, और ड्राई फ्रूट ताकत देते हैं तो आप ये चीजें ले सकती है.
Khane mai istemal karne ke liyetaza gulab ki pattiyan kahan milengi, yehi bata dijiye.
Thanks
Mene aapke bahut se recipes try ki hai aur sare recipes bahut aache bane thanks a lot cooking ko itna easy bnane k liye :-)
निशा: कंजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Muhje apke sabhi recipe bohat ache lage ,bohat hi asan aur,bohat hi clear method hota hain ap ka cooking style. Mujhe twins howe last year,kya my ab yeh recipe banakar khasakti hoon.
निशा: यासमीन जी, सर्दी के मौसम में आप ये पंजीरी बनाकर खाइये, इससे आपको ताकत मिलेगी.
Meri delivery (c-section)ke baad mai panjiri bna nhi paai,meri tummy wesi hi hai jaise delivery ke time..bohot weakness reheti hai . delivery ko 1 year ho chuka hai..koi recipe bataye jisse meri ptoblem kuch kam ho sake..Thanks.
निशा: कुमुद जी, आप पेट को कम करने के लिये सबसे अच्छा एक्सर साइज करना है, और पौष्टिक खाना खाना, फल और सलाद अधिक खायें.
निशा: निशा जी, ये पंजीरी बहुत ही स्वादिष्ट है, इसे हमने ज्यादा तीखा नहीं बनाया है, ज्यादा सोंठ और ज्यादा काली मिर्च डालने से पंजीरी का स्वाद तीखा हो जाता है. आप ये पंजीरी खा सकती हैं, डिलीवरी कैसी भी हो और मेरी ओर से आपको हार्दिक बधाई, धन्यवाद.