जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri Recipe for New Mothers

📅 22 सितंबर 2012 👁 5.3 लाख बार देखी गई 💬 68 कमेंट ★ 2.9 (6752)

Panjeeri Recipe for New Mothers
हमारे यहाँ न्यू मदर के लिये, उसकी हैल्थ को ध्यान में रखते हुये, कई प्रकार के खाने बनाकर दिये जाते है, जैसे गोंद के लड्डू (gond ke laddu), हलीम के लड्डू, गोंद का पाग (godn ak pag recipe), मखाने का पाग (Makhane ka pag), नारियल का पाग, हरीरा (Harira Recipe) और खास पंजीरी जिसमें कमरकस (Butea Gond) डाला जाता है, कमरकस जच्चा को डिलीबरी के बाद उसकी मांसपेसियों की रिकवरी करने के लिये बहुत लाभदायक होता है.

Read: Panjiri Recipe for New Mothers in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panjeeri recipe for New Mothers

  • गेहूं का आटा - 1 कप (125 ग्राम)
  • सूखा नारियल - आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • गुड़ की खाड़ - 3/4 कप (150 ग्राम)
  • देशी घी - 3/4 कप ( 150 ग्राम)
  • खाने वाला गोंद - 2 टेबल स्पून
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • बादाम - 2 टेबल स्पून
  • खरबूजे के बीज - 2 टेबल स्पून
  • छोटी इलाइची - 5 (छील कर पाउडर बना लीजिये)
  • जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • अजवायन पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सोंठ पाउडर (जिंजर पाउडर) - 1 छोटी चम्मच
  • अखरोट - 4-5
  • पिस्ते - 1 टेबल स्पून
  • कमरकस (Bengal Kino or Butea Frondosa)- 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Panjeeri recipe for New Mothers

आधा घी कढ़ाई में डालकर मीडियम गरम कर लीजिये, गोंद को बारीक टुकड़ों में तोड़ कर 1 टेबल स्पून गोंद डालकर धीमी आग पर फूलने और हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, सारा गोंद तल कर प्लेट में निकाल लीजिये.

अब बादाम गरम घी में डालिये, और 1-1 1/2 मिनिट तक हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर उसी प्लेट में रख लीजिये. अब काजू डालकर इन्हैं भी 1 मिनिट हल्का सा तल कर उसी प्लेट में निकाल लीजिए. पिस्ते भी डालकर 1 मिनिट हल्का सा तल कर उसी प्लेट में निकाल लीजिये.  अखरोट भी गरम घी में डालकर 1 मिनिट हल्के से तल कर उसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

अब खरबूजे के बीज कढ़ाई में डालिये और किसी थाली से ढककर लगातार कलछी से चलाते हुये बीज हल्के ब्राउन होने तक, फूलने तक, तल कर निकाल कर अलग प्लेट में रख लीजिये.
कमरकस को भी गरम घी में डालिये और ये भी तुरन्त 1 मिनिट में ही फूल कर सिक जाता है, इसे निकाल कर अलग प्लेट में रख लीजिये.
एकदम धीमी गैस पर बचे हुये घी में जीरा पाउडर, अजबायन पाउडर और सोंठ पाउडर डालिये और हल्का सा भूनिये, ग्रेटेड नारियल भी इसमें डाल दीजिये और 1 मिनिट चलाते हुये हल्का सा भून कर खरबूजे के बीज वाले प्याले में निकाल लीजिये.

Panjeeri recipe for New Moms
कढ़ाई में बचा हुआ घी डालिये, घी मेल्ट होने के बाद आटा डालिये और आटे को मीडियम और धीमी आग पर हल्का ब्राउन या अच्छी महक आने तक भून कर तैयार कर लीजिये. सारी चीजें भुन कर तैयार हो गई हैं.
खरबूजे के बीज और मसाले, ग्रेटेड नारियल को छोड़ कर सारे तले हुये ड्राई फ्रूट और कमरकस को मिक्सर जार में डालकर पीस कर पाउडर बना लीजिये. पिसे हुये ड्राई फ्रूट बड़े प्याले में निकाल लीजिये, खाड़ डालिये और खरबूजे के बीज, भुने मसाले, ग्रेटेड नारियल डालकर मिलाइये. इस मिश्रण में भुना आटा और इलाइची पाउडर डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये.

न्यू मदर के लिये खास पंजीरी तैयार है, न्यू मोम को 2 -3 टेबल स्पून पंजीरी एक बार में खाने के लिये दीजिये, अगर पजीरी खाने में मजा नहीं आ रहा है तो इस पंजीरी से नरम गरम हलवा भी बनाया जा सकता है.
पंजीरी से हलवा बनाइये: 2 टेबल स्पून पंजीरी लीजिये और आधा कप दूध ले लीजिये, पैन में डालकर मिक्स करते हुये गाढ़ा होने तक पका लीजिये, आवश्यकता हो तो थोड़ी चीनी और घी और मिलाया जा सकता है, न्यू मदर के लिये नरम गरम पौष्टिक हलवा तैयार है.

सुझाव:
पंजीरी के लिये गुड़ की खांड़ न हो तो ब्राउन खाड़ या पाउडर चीनी डाल सकते हैं. कोई भी मेवा जो न पसन्द हो उसे छोड़ सकते हैं.

Panjeeri Recipe Video for New Mothers

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (6752 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (68)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

alka
hume supari pak banana bataiye
mannu
Thanks recepie ke liye.Nisha didi aap bahot khush lag rahe hai,kya aap ke ghar mein koi new mom bane hai ?
निशा: मन्नू, मैं कुकिंग करते समय खुश ही रहती हूँ.
sughanda
This recipe in English

We make many dishes for a new mother so that her health remains fit and fine like Gond ladoo, haleem ladoo, Gond paag, makhana paag, coconut paag, harira and a special panjiri which is made of kamar kass (butea gond). Kamar kass is very beneficial for new mothers after delivery as it helps recover their health.

Ingredients for Panjeeri recipe for New Mothers

Wheat flour - 1 cup (100 grams)
Dry Coconut - ½ cup (grated)
Jaggery khand - ¾ cup
Ghee - ¾ cup
Gond (consumable) - 2 tbsp
Cashew nuts - 2 tbsp (10-12)
Almonds - 2 tbsp (15-20)
Melon seeds - 2 tbsp
Green cardamom - 5
Carom powder - 1 tsp
Cumin powder -1 tsp
Ginger powder - 1 tsp
Apricot - 4-5
Pistachios - 1 tbsp
Kamar kass - 1 tbsp

How to make Panjeeri recipe for New Mothers

Take half the amount of ghee in a pan and make it medium warm. Break Gond in fine pieces and fry them until they turn light brown in color and puffy. Fry all gond and take it out in a plate.

Now add almonds in pan and fry for 1- 1/2 minute until they become little brown and take them out in the same plate. Fry cashew nuts as well for 1 minute and take them out. Fry pistachios for 1 minute and place in plate. Add apricots in hot ghee and fry for 1 minute and place it in the same plate.

Now add melon seeds in the pan and cover with a lid. Stir constantly and fry until they become light brown in color. Place them separately in other plate.

Fry kamar kass just for 1 minute and take it out in separate plate. It takes seconds to fry kamar kass.

Reduce the flame to minimum and add cumin powder, carom seeds powder and ginger powder in the ghee and sauté for a while. Add grated coconut into it and cook for a while. Take it out in plate with melon seeds.

Add rest of the ghee in pan. When ghee melts completely add wheat flour and cook on medium flame until it turns light brown in color and smells good. All ingredients are now ready.

Place melon seeds, spices, all fried dry fruits and kamar kass in a mixture grinder and grind them finely to make a powder. Take out grinned dry fruits in a big bowl and add jaggery khand, roasted spices and grated coconut. Mix all ingredients nicely. Also add roasted wheat flour and green cardamom powder into it and mix thoroughly.

Panjiri for new mother is ready. Give 2-3 tbsp panjiri to new mother. If panjiri does not taste good, you also make halwa from it.

How to make panjiri halwa: take 2 tbsp panjiri and ½ cup milk in a pan. Cook until it becomes thick. If necessary add sugar and ghee into it. Soft and healthy halwa for new mother is ready.

Suggestion:

If jaggery khand is not available then use brown khand or powdered sugar for making panjiri. Leave dry fruits you don’t like eating.
dolly
its nice recipe.Nisha jee kya ye ochawani jaisa hai?jo ki new mother ko diya jata hai.
निशा: डौली,ochawani के बारे में मुझे नहीं पता है, आप इसकी जानकारी दीजिये, अच्छा लगेगा. धन्यवाद.
varsha
can we give this panjeeri to young children?
निशा: वर्षा, ये पंजीरी बच्चों को खिलाई जा सकती है, लेकिन ये खास पंजीर जच्चा के लिये ही है.