कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi - Crispy Okra

बेसन की परत में लिपटी तली हुई मसाले दार कुरकुरी भिन्डी को साइड डिश के रूप में परोसे, या खाने से पहले स्टार्टर के रूप में परोसें या स्नेक्स के रूप में खायें, हर तरह से यह आपको पसंद आयेगी.
Read: Kurkuri Bhindi -Crispy Okra Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kurkuri Bhindi
- भिन्डी - 200 ग्राम
- बेसन - 2 टेबल स्पून
- कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- चाट मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Crispy Okra
भिन्डी को 2 बार अच्छे तरीके से धोकर, छलनी में रख दीजिये, सारा पानी हटाकर, पानी सूखने तक सुखा दीजिये या कपड़े से पोंछ कर पानी हटा दीजिये. अब एक भिन्डी को उठाइये, आगे और पीछे के डंठल काट कर निकाल दीजिये, भिन्डी को लम्बाई में चार भाग करते हुये पतला पतला काट लीजिये.

कटी हुई भिन्डी को बड़े प्याले में डालिये, ताकि मसाले मिलाने में आसानी होगी, भिन्डी में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर भिन्डी के ऊपर कोट होने तक मिला दीजिये, अब इन मसाले लगी भिन्डी को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि भिन्डी से जुस निकल कर बाहर आकर भिन्डी को गीला करदे. इन भिन्डी में कार्न फ्लोर और बेसन डालकर इतनी देर तक मिक्स कीजिये, जब तक कि कार्न फ्लोर और बेसन की कोटिंग सारी भिन्डियों के ऊपर न लग जाय, भिन्डी तलने के लिये तैयार है.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, थोड़ी सी भिन्डी जितनी कि तेल में तली जा सके, गरम तेल में डालिये और तेज आग पर भिन्डी को क्रिस्प और गोल्डन ब्राउन होने निकाल कर प्लेट में रखिये. सारी भिन्डी तल कर तैयार कर लीजिये.
तली भिन्डी (Fried Kurkuri Bhindi) में चाट मसाला डालकर मिला दीजिए. कुरकुरी भिन्डी तैयार है.
कुरकुरी भिन्डी साइड डिश के रूप में परोसिये या स्नेक्स की तरह ये आपको बहुत पसन्द आयेंगी.
कमेंट (90)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रेनू जी, आप इसमें कार्न फ्लोर के बदले अरारोट का उपयोग कर सकती हैं.
निशा: मेरी रेसिपी को बनाने और पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर बहुत सी साउथ इंडियन रेसिपी देख सकती हैं.
निशा: गीता जी, छैना के सही से न पकने के कारण या अधिक पकने से ऎसा हो सकता है, प्रैक्टिस की आवश्यकता है, पहली बार में बनना मुश्किल होता है, आप लेख को अच्छी तरह पढ़िये,उन्ही सामग्री से उतना ही लेकर,बनाइये सोचिये कि गलती कहां हुई, अगली बार इस बार से अच्छा होगा.
मक्खन बनाने के बाद बचे हुए पानी को आप कढी़ बनाने, दही वाले आलू ये व्हे डाल कर बनायें, दही की अरबी में इसका ही यूज करें.
निशा: अनील जी, कार्न फ्लोर से भिन्डी ज्यादा क्रस्प होती हैं.
निशा: शिल्पा जी, आप स्वाद के अनुरूप बदलाव कर सकती हैं.
निशा: अनूप जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
I liked it very much.
निशा: रोज़मिन जी, धन्यवाद.
Aapka bahut bahut dhanyawad mujhe itani sari cheeje sikhane k liye like besan k laddu, gulab jamun, nimki, paneer ki sabjiyan, besan chakki, veg daliya, pulav, besan papdi. Aapki site ki ye visheshta hai ki dishes kaise banana ye to aap batati hi hai, sath hi sath ye bhi batati hai ki kya karenge to dish bigad sakti hai. Jab mere husband aur mere bachche dishes kha kar ye kahate hai ki ye to bazar jaisa lag raha hai.... I really thanks for that.
निशा: डा. सुप्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
You're great,Explaining the recipes with pros and cons make our dishes tasteful. Hearty thanks for videos and website.
निशा: स्वप्निल जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I want recipe of chocolate frm cocoa powder instead of chocolate bar
निशा: लक्ष्मी जी, इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: चंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनल जी, आप इसमें अरारोट यूज कर सकते हैं.
निशा: विनय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I like this recepie very much thanks a lot .
Thank u mam...
Meine ap ki ye recipe b try ki bht achi h...Ap bata sakte ho kurkuri bindi kis k sath kha sakte h??
निशा: जोया जी, कुरकुरी भिन्डी को लन्च या डिनर किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं, और आप इसे स्नेक्स की तरह भी चाय के साथ खा सकते हैं.
hi mam....i want to ask that kurkuri bhindi me corn flour dalna zaruri hai kya?? Khali besan pr masale mila sakte hain???? Plz bataiye
निशा: नूपुर जी, बेसन या मैदा मिलाया जा सकता है, लेकिन कार्न फ्लोर से भिन्डी ज्यादा क्रिस्पी बनती है.
Nisha ji kya aap humko dal tadka banana shikha dogi please
निशा: प्रमोद जी,मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Namaste nishaji all your recipes are really mind blowing and the most important thing is that they are very simple to understand and make them at home. Thank you so much
निशा: नीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया, गरमा गरम कुरकुरी भिन्डी, रोटी के साथ खाइये या एसे ही नमकीन की तरह खायें बहुत अच्छी लगती है.
निशा: रिया, भिन्डी में मसाला डालकर, अच्छी तरह मिलायें और थोड़ी देर तक रखी रहने दें, भिन्डी से मसाला अच्छी तरह चिपक जाय तब उन्हैं तलें मसाला नहीं निकलता. अमचूर की जगह नीबू डाला जा सकता है.
निशा: शशिधर जी, बंगाली रसगुल्ले की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बंगाली रसगुल्ला लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अफरोज जी, रेसिपी वेबसाइट पर ही अपलोड की जाती हैं.