कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi - Crispy Okra

बेसन की परत में लिपटी तली हुई मसाले दार कुरकुरी भिन्डी को साइड डिश के रूप में परोसे, या खाने से पहले स्टार्टर के रूप में परोसें या स्नेक्स के रूप में खायें, हर तरह से यह आपको पसंद आयेगी.
Read: Kurkuri Bhindi -Crispy Okra Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kurkuri Bhindi
- भिन्डी - 200 ग्राम
- बेसन - 2 टेबल स्पून
- कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- चाट मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Crispy Okra
भिन्डी को 2 बार अच्छे तरीके से धोकर, छलनी में रख दीजिये, सारा पानी हटाकर, पानी सूखने तक सुखा दीजिये या कपड़े से पोंछ कर पानी हटा दीजिये. अब एक भिन्डी को उठाइये, आगे और पीछे के डंठल काट कर निकाल दीजिये, भिन्डी को लम्बाई में चार भाग करते हुये पतला पतला काट लीजिये.

कटी हुई भिन्डी को बड़े प्याले में डालिये, ताकि मसाले मिलाने में आसानी होगी, भिन्डी में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर भिन्डी के ऊपर कोट होने तक मिला दीजिये, अब इन मसाले लगी भिन्डी को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि भिन्डी से जुस निकल कर बाहर आकर भिन्डी को गीला करदे. इन भिन्डी में कार्न फ्लोर और बेसन डालकर इतनी देर तक मिक्स कीजिये, जब तक कि कार्न फ्लोर और बेसन की कोटिंग सारी भिन्डियों के ऊपर न लग जाय, भिन्डी तलने के लिये तैयार है.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, थोड़ी सी भिन्डी जितनी कि तेल में तली जा सके, गरम तेल में डालिये और तेज आग पर भिन्डी को क्रिस्प और गोल्डन ब्राउन होने निकाल कर प्लेट में रखिये. सारी भिन्डी तल कर तैयार कर लीजिये.
तली भिन्डी (Fried Kurkuri Bhindi) में चाट मसाला डालकर मिला दीजिए. कुरकुरी भिन्डी तैयार है.
कुरकुरी भिन्डी साइड डिश के रूप में परोसिये या स्नेक्स की तरह ये आपको बहुत पसन्द आयेंगी.
कमेंट (90)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Meri Wife ki aap favorite ho , Vo aap ki site ko bahut follow karti hai. Us ne bahut saari new new curry or dishes aap se sikhi hai.
hum abhi US main hai or Indian khana miss karte hai lekin aap site itni helpful hai ... ki hum naya naya khana enjoy karte hai ...
thanks a lot ... :)
Thanks
Sakshi and Satya
निशा: सत्या जी, आप दोंनों को मेरा बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
kya hm cornflr ki jgh or kuch use kr skte h.?
निशा: शिवानी, इसमें अरारोट यूज कर सकते हैं.
We also cooked Chilli baby corn and Palak Panner. The way she explains is so good that even those not interested in cooking will fall in love in cooking.
निशा: मोहनजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ultimately it is a great achievement 10 out of 10 for this site...
paneer ki receipes aur honi chahiye specially sabzi
निशा: चंदन जी मैं कोशिश करती हूँ कि पनीर और रैसिपी आप देख पायें, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी वेबसाइट पर चैनल पर बहुत सारी माइक्रोवेव रैसिपी है, सर्च बटन पर माइक्रोवेव रैसिपी लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती हैं.
निशा: निशि, कार्न फ्लोर कार्न का स्टार्च होता है.
निशा: जी हां डाला जा सकता है.
निशा: अंजू जी हां अवश्य किये जा सकते हैं.
निशा: साधना, ये एसे ही अच्छी लगती हैं.
mujhe apke sare recipe pasand hai aur mai apne mom ko jyada apke recipe banake deti hu mai aur maire mom apke sabse bade fan hai and apke recipe ko bahut like karte hai. so thankkkkkkkyou nisha ji. plz replyyy
निशा: नाजनीन आपको और आपकी मोम को बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा;संतोष, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks a lot. I learn lots of from your website.
निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता, सारी रैसिपी इंगलिश में देखी जा सकती हैं. होम पेज पर ऊपर लैफ्ट पर बने बोक्स में लिखे, See our recipe in English पर क्लिक कीजिये.
निशा: वर्षा, कार्न फ्लोर से भिन्डी ज्यादा क्रस्प होती हैं.
निशा: रुचि, मिठाई में लौकी का हलवा, कद्दू का हलवा, मूंग की दाल का हलवा, सूजी का हलवा, चने की दाल का हलवा या खीर जो भी आपको पसन्द हो या आसानी से बना सके बना लीजिये.
I am one the most lazy woman who always thought that cooking is not my cup of tea. I used to make simple things when the situation really forced me to do so. Seeing your site, I got a sudden attraction toward cooking. I make Gujia recently, one of my dream come true and I felt on Seventh Heaven. My son and husband are astonished :)
I am very grateful for your guidance on this website. The ease and simplicity which you carried in making any dish is highly appreciable. Also, the way you have documented and narrated everything really dilutes the complexity for making any dish. I am a great fan of yours and me and my family simply love you.
निशा: सुप्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा. मैं ओट की रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
pls. aap muje kala jaman banana shikhayenge. such kahu to Nishaji ab aapki site k bina n din jata hai n hi rasoi me kuchh banane ka maja aata hai.
Thanks for mouth watering recipes.
निशा; सेजल, बहुत बहुत धन्यवाद.