कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi - Crispy Okra

बेसन की परत में लिपटी तली हुई मसाले दार कुरकुरी भिन्डी को साइड डिश के रूप में परोसे, या खाने से पहले स्टार्टर के रूप में परोसें या स्नेक्स के रूप में खायें, हर तरह से यह आपको पसंद आयेगी.
Read: Kurkuri Bhindi -Crispy Okra Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kurkuri Bhindi
- भिन्डी - 200 ग्राम
- बेसन - 2 टेबल स्पून
- कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- चाट मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Crispy Okra
भिन्डी को 2 बार अच्छे तरीके से धोकर, छलनी में रख दीजिये, सारा पानी हटाकर, पानी सूखने तक सुखा दीजिये या कपड़े से पोंछ कर पानी हटा दीजिये. अब एक भिन्डी को उठाइये, आगे और पीछे के डंठल काट कर निकाल दीजिये, भिन्डी को लम्बाई में चार भाग करते हुये पतला पतला काट लीजिये.

कटी हुई भिन्डी को बड़े प्याले में डालिये, ताकि मसाले मिलाने में आसानी होगी, भिन्डी में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर भिन्डी के ऊपर कोट होने तक मिला दीजिये, अब इन मसाले लगी भिन्डी को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि भिन्डी से जुस निकल कर बाहर आकर भिन्डी को गीला करदे. इन भिन्डी में कार्न फ्लोर और बेसन डालकर इतनी देर तक मिक्स कीजिये, जब तक कि कार्न फ्लोर और बेसन की कोटिंग सारी भिन्डियों के ऊपर न लग जाय, भिन्डी तलने के लिये तैयार है.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, थोड़ी सी भिन्डी जितनी कि तेल में तली जा सके, गरम तेल में डालिये और तेज आग पर भिन्डी को क्रिस्प और गोल्डन ब्राउन होने निकाल कर प्लेट में रखिये. सारी भिन्डी तल कर तैयार कर लीजिये.
तली भिन्डी (Fried Kurkuri Bhindi) में चाट मसाला डालकर मिला दीजिए. कुरकुरी भिन्डी तैयार है.
कुरकुरी भिन्डी साइड डिश के रूप में परोसिये या स्नेक्स की तरह ये आपको बहुत पसन्द आयेंगी.
कमेंट (90)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हिना जी अवश्य मैं हमेशा ही काम करना पसन्द करूंगी.
with your site, its easy to impress wife :) ... Thanks for this wonderful site and your efforts...
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, मैदा ली जा सकती है, लेकिन कार्न फ्लोर ज्यादा अच्छा है.
निशा: अंकित, ये कुरकुरी भिन्डी हैं. भिन्डी कई तरह से बनाई जाती है, कटी हुई या लम्बाई में कटी भिन्डी की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, उन्हैं आप देख सकते हैं,
निशा: पूर्वा जी, हां मैं कोशिश करूंगी.
MERA NAM RAJAT MATHUR
MAI APSSE EK REQUEST KARATA HU JI
KI AAP MUJHE NONVAGE KI BRIYANI SIKHA
DE JI..................
MAI APKI MOSTLY SABHI DISH BANA CHUKA HU .....
निशा: रजत जी, मैं नानवेज नहीं बनाती.
निशा: अर्पिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i love your recipes very much
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मुझे आपकी ईस वेबसाईट का पता ही नही था. अब एक एक रेसीपी बनाउंगा. धन्यवाद.
निशा: फाहमिदा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं आपको सारी रैसिपी दे सकूं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लता, जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Recipe Video Dahi Bhindi
निशा: जिया मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
Thanking you in advance
निशा: सुहास इसे इंगलिश में nigella sativa कहते है.
निशा: तनु, जी हां मेरे घर में भी नहीं चलता है, अदरक हर सब्जी में डालना आवश्यक नहीं हैं, लेकिन फूल गोभी आलू की सब्जी, छोले, उरद दाल, राजमा मे अवश्य डालिये.
निशा: रिशि, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mem mne kuch dino se khana bnana start kiya h pr jb b koi bharwa besan masale wali bhindi, mirch, torai, baigan kuch b bnati hu to ache se bn ni pati h sbji kachi c rh jati h ni to jal jati h pls mem koi tip dijiye k sbji tasty bnne lge..
निशा: पल्लवी, सब्जी को अच्छी तरह ढककर धीमी आग पर पकायें, सब्जी बहुत अच्छी बनेगी, कच्ची भी नहीं रहेगी और जलेगी भी नहीं.
निशा: मंजली जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: संगीता, आपको भी मेरा बह्तु बहुत धन्यवाद.