स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge Rasgulla Recipe

बंगाली रसगुल्ले ताजा छैना में अरारोट डालकर बनाये जाते हैं और बिना अरारोट डाले भी. अरारोट डालकर बने छैना रसगुल्ले थोड़े कम स्पंजी होते हैं, लेकिन स्वाद में बहुत जबर्दस्त. छैना में बिना अरारोट डाले बनाये गये रसगुल्ले अधिक स्पंजी होते हैं. आज हम बिना अरारोट डाले बंगाली स्पंज रसगुल्ले बनायेंगे लेकिन समय बचाने के लिये इन्हें कुकर के अन्दर उबाल कर बनायेंगे.
Read : Bengali Sponge Rasgulla Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
- दूध - 1 लीटर (5 कप, फुल क्रीम मिल्क)
- चीनी - 300 ग्राम (1. 5 कप)
- नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)
विधि - How to make Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
किसी बर्तन को थोड़ा पानी डालकर धो लीजिये और दूध डालकर गरम करने के लिये रखिये. दूध में उबाल आने पर दूध को आग से नीचे उतार लीजिये, और थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये(दूध को 80 प्रतिशत तक गरम रहने दीजिये). नीबू के रस में जितना रस है, उतना ही पानी मिला दीजिये.
दूध में थोड़ा थोड़ा 1 - 1 टेबल स्पून करके नीबू का रस डालिये और मिक्स कीजिये, दूध के अच्छी तरह फटने तक नीबू का रस डालिये, और मिक्स करते जाइये, जैसे ही दूध अच्छी तरह फट जाय नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये, और फटे हुये दूध को किसी सूती, साफ कपड़े में छान लीजिये. कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाइये और नीचे कोई बर्तन रख दीजिये, फटे हुये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. फटे दूध से निकला पानी, नीचे रखे बर्तन में आ जायेगा और छैना कपड़े में रह जायेगा. छैना के ऊपर 1-2 कप ठंडा पानी डालिये, छैना ठंडा भी हो जायेगा और छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छैना को दबाते हुये छैना से सारा पानी निचोड़ दीजिये. नरम नरम छैना बनकर तैयार है.
छैना को किसी प्लेट में निकालिये, हाथ और उंगलियों से छैना को दबाते हुये, पलट पलट कर 4-5 मिनिट तक मल मल कर नरम और चिकना कीजिये. नरम किये हुये छैना को 10 - 12, भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाइये और हाथ से लड्डू की तरह दबाकर पहले उसे बाइन्ड कीजिये, और अब गोल आकार देकर चिकना कीजिये. तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिये. सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

रसगुल्ले कुकर में पका लीजिये, कुकर में रसगुल्ले बहुत जल्दी पक जाते हैं, क्यों कि खुले भगोने की अपेक्षा कुकर में तापमान अधिक हो जाता है, रसगुल्ले पकाने के लिये, ज्यादा तापमान की आवश्यकता होती है.
कुकर में चीनी और 4 कप पानी डालिये, उबाल आने दीजिये, उबाल आने पर छैना के बने गोले कुकर में एक एक करके डालिये, और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद, आग मीडियम कर दिजिये, और रसगुल्ले को 7-8 मिनिट तक और पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
किसी बर्तन में पानी ले लीजिये उसमें कुकर को रखकर, कुकर को ठंडा कीजिये या कुकर को नल के नीचे लगा दीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय और खुल जाय. सावधानी से ढक्कन खोलिये, कुकर से रसगुल्ले चाशनी के साथ निकाल कर किसी प्याले में रखिये और रसगुल्ले को ठंडे होने दीजिये, 5-6 घंटे के बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. ठंडे ठंडे स्पंज रसगुल्ले परोसिये और खाइये.
स्पंज रसगुल्ले (Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla) को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
छैना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें. दूध में आधा कप पानी डालकर भी दूध तुरन्त ठंडा किया जा सकता है, एसा करने से छैना नरम बनता है, और इस छैना से बने रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं.
छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.
छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.
कमेंट (706)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
rasgulley banane ke baad main jab bhi cooker ka lid hatatihoon to rasgulley sugar syrup mein floatnahi karte...like urs balki niche baith jaate hai.so pls guide
निशा: पूजा, रसगुल्ले पूरी तरह पकने के बाद वे तैरते हैं, और बाद में ठंडे होने के बाद वे रस के अन्दर डूब जाते हैं, यदि रसगुल्ले सही बने हैं तो ठीक है, या रसगुल्ले में कोई कमी है तो उसे दूर करने की कोशिश कीजिये.
निशा: रुपाली जी , आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चैताली, रसगुल्ले अच्छी तरह स्पंजी न हुये हो तो वे फ्लेट ही रहते हैं, या रसगुल्ले कम पके हों तो वे ठंडे होने पर फ्लेट हो जाते हैं. 1 लीटर दूध होता है, 940 ग्राम और 5 कप दूध.
1. Milk mai chaina der se aaya
2. mera chaina apke chaina ki trh ni bana, balki aur bi dhila(soft) rha.
3. rasgulle boil krne ke baad jn cooker khola to kuch rasgulle thoda thoda bikhre hue se the.
Ye sab kyu hua.. aap meri kuch help kr skti hain kya...?
please....
निशा: सीमा, छैना देर से बनने का कारण, दूध को फाड़ने के लिये नीबू का रस या सिरका आप यूज कर रही हैं वह कम है, या दूध बहुत गरम या बहुत ठंडा है. छैना सोफ्ट है अच्छा है लेकिन उससे पानी दबा कर सारा निकाल दीजिये. छैना को अच्छी तरह मसल कर चिकन न किया जाय तो वह पकते समय बिखर सकते हैं, आग कम हो तो भी रसगुल्ले पकते समय बिखर सकते हैं.
निशा: राशि, छैना फ्रिज में रखने से सख्त हो जाता है, रिजल्ट अच्छे नहीं आते.
निशा: सोनक जी, रसगुल्ले इसी तरह से बनाये जाते हैं, बाजार में रसगुल्ले उबालते समय रीटा का पानी बनाकर डालते हैं उससे चाशनी में बहुत झाग आते हैं, और रसगुल्ले अच्छी तरह पकते हैं, लेकिन दूध अगर मिलाबट का हो तो रसगुल्ले अच्छे नहीं बनते.
,
निशा: अरुना जी आप क्या पूछना चाह रही हैं, मुझे समझ नहीं आ रहा है. प्लीज आप अपना सवाल फिर से डिटेल में लिख देंगी.
निशा: याचना, चौकलेट एगलैस केक वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में चौकलेट केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता, आपने पानी ज्यादा डाला होगा इसलिये चाशनी पतली थी.
निशा: chandehs जी नहीं बनाया जा सकता है.
aur maine apki bahot si dihes try bhi kari hai
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
THANKS ALOT MAM..........
निशा: गुंजन मुझे रैसिपी लिखने और बनाने में बहुत अच्छा लगता है, मैं हमेशा ये करते रहूँगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thnxXx.
निशा: प्रियंका, रसगुल्ले तेज आग पर ही बनाये जाते हैं, और रसगुल्ले स्पंजी बनाने के लिये गाय के दूध से छैना बना लीजिये, छैना नरम होना चाहिये.
aaj maine ye sponge rasgulle banaye aur bahut tasty bane my husband liked those rasgulle very much.. bus ek hi kami thi k wo flat ho gaye the gol nahi rahe ye pata nahi kyo hua jabki maine 10-12 min. pakaya tha or haan cooker to gas ko medium karne par bhi whistle marta rehta h jabki aapne kaha h video me k aag medium karni h taki baar baar whistle na aaye. to baar baar siti aane k karan to chapte nahi ho gaye ???? pls tell mam.
निशा: अनुराधा अगर रसगुल्ले को बड़े होने के लिये जगह न मिले तो भी चपते बन जाते हैं, या कम फूलने की वजह से रसगुल्ले चपटे हो सकते हैं, या रसगुल्ले अच्छे फूल जाय और कम पके हों तो वह बाद में चपते हो जाते हैं.
निशा: शिखा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
bne. so thank you very much and lv u very much mam.
निशा: शालिनी, आपको भी मेरा बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
pls bateye next time kya care leni padegi.
thanks
निशा: शीतल, रसगुल्ले पूरी तरह न पके हों तो बाद में चपटे हो जाते हैं और सख्त भी हो जाते हैं.
निशा: हर्ष, हमने घी तो रसगुल्ले में यूज नहीं किया है, वह छैना का ही निकला घी हो सकता है तो उसे तो हटा सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: डिम्पल बंगाली रसगुल्ला सोफ्ट ही होते हैं, अगर छैना में थोड़ा 1 छोटी चम्मच अरारोट डाल दिया जाय तो रसगुल्ले अलग स्पंज बनते हैं उन्हैं सेव स्पंज रसगुल्ला बोला जाता है, और ये रसगुल्ले वेबसाइट पर उपलब्ध उन्हैं भी ट्राई कर सकती हैं.
निशा: प्रिया, रसगुल्ले स्पंजी बने हैं तो अच्छी बात है, उन्हैं ठंडे होने दीजिये, फ्रिज में रख दीजिये और 8-10 घंटे के बाद खाइये वे चमचे से कटेंगे और अच्छे लगेंगे.
निशा: प्रिया जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
I tried these rasgullas yday. They are so easy to make and they turned out to be very soft. I had used brown sugar instead of white sugar and 5 cups of water in 1.5 cups of sugar for chasni. Isse mere rasgulle thode kam sweet bane and my husband loved it (he does not like too much sweet). Thank you so much.
निशा: पूजा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
maine aap ne bataye hue sponge rasgulle banaye.bahut achche bane.ghar me sab ko bahut pasand aaye.aapne diye huye tips bahut kaam aate hai.Thank u aunty .
निशा: क्रुतिका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजू, ये रसगुल्ले 1 लीटर दूध से बने है.
निशा: रजनी, रसगुल्ले बनने के बाद सोफ्ट नहीं हो सकेंगे, रसगुल्ले साफ्ट बनाने के लिये पहले छैना को साफ्ट होना चाहिये, उसे चिकना मथा जाना चाहिये, रसगुल्ले साफ्ट बनेंगे