स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge Rasgulla Recipe

बंगाली रसगुल्ले ताजा छैना में अरारोट डालकर बनाये जाते हैं और बिना अरारोट डाले भी. अरारोट डालकर बने छैना रसगुल्ले थोड़े कम स्पंजी होते हैं, लेकिन स्वाद में बहुत जबर्दस्त. छैना में बिना अरारोट डाले बनाये गये रसगुल्ले अधिक स्पंजी होते हैं. आज हम बिना अरारोट डाले बंगाली स्पंज रसगुल्ले बनायेंगे लेकिन समय बचाने के लिये इन्हें कुकर के अन्दर उबाल कर बनायेंगे.
Read : Bengali Sponge Rasgulla Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
- दूध - 1 लीटर (5 कप, फुल क्रीम मिल्क)
- चीनी - 300 ग्राम (1. 5 कप)
- नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)
विधि - How to make Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
किसी बर्तन को थोड़ा पानी डालकर धो लीजिये और दूध डालकर गरम करने के लिये रखिये. दूध में उबाल आने पर दूध को आग से नीचे उतार लीजिये, और थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये(दूध को 80 प्रतिशत तक गरम रहने दीजिये). नीबू के रस में जितना रस है, उतना ही पानी मिला दीजिये.
दूध में थोड़ा थोड़ा 1 - 1 टेबल स्पून करके नीबू का रस डालिये और मिक्स कीजिये, दूध के अच्छी तरह फटने तक नीबू का रस डालिये, और मिक्स करते जाइये, जैसे ही दूध अच्छी तरह फट जाय नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये, और फटे हुये दूध को किसी सूती, साफ कपड़े में छान लीजिये. कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाइये और नीचे कोई बर्तन रख दीजिये, फटे हुये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. फटे दूध से निकला पानी, नीचे रखे बर्तन में आ जायेगा और छैना कपड़े में रह जायेगा. छैना के ऊपर 1-2 कप ठंडा पानी डालिये, छैना ठंडा भी हो जायेगा और छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छैना को दबाते हुये छैना से सारा पानी निचोड़ दीजिये. नरम नरम छैना बनकर तैयार है.
छैना को किसी प्लेट में निकालिये, हाथ और उंगलियों से छैना को दबाते हुये, पलट पलट कर 4-5 मिनिट तक मल मल कर नरम और चिकना कीजिये. नरम किये हुये छैना को 10 - 12, भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाइये और हाथ से लड्डू की तरह दबाकर पहले उसे बाइन्ड कीजिये, और अब गोल आकार देकर चिकना कीजिये. तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिये. सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

रसगुल्ले कुकर में पका लीजिये, कुकर में रसगुल्ले बहुत जल्दी पक जाते हैं, क्यों कि खुले भगोने की अपेक्षा कुकर में तापमान अधिक हो जाता है, रसगुल्ले पकाने के लिये, ज्यादा तापमान की आवश्यकता होती है.
कुकर में चीनी और 4 कप पानी डालिये, उबाल आने दीजिये, उबाल आने पर छैना के बने गोले कुकर में एक एक करके डालिये, और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद, आग मीडियम कर दिजिये, और रसगुल्ले को 7-8 मिनिट तक और पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
किसी बर्तन में पानी ले लीजिये उसमें कुकर को रखकर, कुकर को ठंडा कीजिये या कुकर को नल के नीचे लगा दीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय और खुल जाय. सावधानी से ढक्कन खोलिये, कुकर से रसगुल्ले चाशनी के साथ निकाल कर किसी प्याले में रखिये और रसगुल्ले को ठंडे होने दीजिये, 5-6 घंटे के बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. ठंडे ठंडे स्पंज रसगुल्ले परोसिये और खाइये.
स्पंज रसगुल्ले (Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla) को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
छैना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें. दूध में आधा कप पानी डालकर भी दूध तुरन्त ठंडा किया जा सकता है, एसा करने से छैना नरम बनता है, और इस छैना से बने रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं.
छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.
छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.
कमेंट (706)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सविता जी, छैना नर्म बने और अच्छी तरह से मसल कर और नरम करके, गोले बनायें रसगुल्ले अच्छे बनते हैं, रसगुल्ले अच्छे बने इसके लिये दूध का अच्छा होना बहुत आवश्यक है, गाय के दूध से बने छैने से रसगुल्ला बहुत अच्छे बनते हैं, अमूल का फुल क्रीम दूध भी लिया जा सकता है और भैंस का ताजा दूध भी यूज कर सकते हैं.
निशा: सोनक जी, कुकर में पानी कुकर को 1/3 भरने तक ले सकते हैं, ज्यादा पानी लेने से सीटी आने पर कुकर से पानी बाहर आ जाता है, और इतने पानी में रसगुल्लों को फूलने की जगह नहीं मिल पाती तो वे चपटे हो जाते हैं, 5 लीटर वाला कुकर हो तो ज्यादा अच्छा है, रसगुल्ले अच्छी तरह पक पायेंगे.
निशा: रिमझिम जी, रसगुल्ले उबलने के लिये पर्याप्त स्पेस और सीरप चाहिये होता है, कम होने से ये चपटे रह जाते है, और उबलते समय आग भी अच्छी जलती रहनी चाहिये, तभी ये पूरी तरह फूलते हैं और पकते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा, काउ मिल्क का छैना सबसे अच्छा बनता है, काउ मिल्क ही लीजिये.
निशा: आभा चाशनी के लिये तो चीनी इतनी ले ही लीजिये, क्यों कि इन्हैं चाशनी में डुबाकर पकाना है.
निशा: नीतू, अरारोट अधिक होने से रसगुल्ले सख्त हो जाते हैं, चाशनी में रीटा का घोल बनाकर डाल सकते हैं, उससे रसगुल्ले पकने में आसानी होती है.
निशा: निखिल, मिल्क पाउडर से अच्छे रसगुल्ले नहीं बनेंगे.
निशा: सुशीला जी, आपने अच्छे रसगुल्ले पहली बार में बनाये हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनील जी हां इसे आप दुबारा यूज कर सकते हैं.
Bhut achi receipe thi
निशा: लीलू राम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिस्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीत रसगुल्ले पूरी तरह पके न हो तो एसा होता है, प्लीज उन्हैं थोड़ी देर और पकने दीजिये.
निशा: बिसमिता जी, रसगुल्ले चपटे हैं स्पंजी तो बने है, स्वाद में अच्छे है, आप बिलकुल परेशान न हो, रसगुल्ले पकने के लिये पर्याप्त स्पेस न हो तो रसगुल्ले पूरी तरह नहीं फूलते, अब रसगुल्ले को 10-12 घंटे तक चाशनी में ही रहने दीजिये,और खाइये, रसगुल्ले अच्छे लगेंगे.
निशा: रेखा, छैना अच्छी तरह न मसल कर न चिकना किया जाय या पानी में अच्छी तरह उबाल न हो तब रसगुल्ले फट जाते हैं, गाय का दूध यूज कीजिये, रसगुल्ले बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: दीपक जी, पानी में अच्छा उबाल न चल रहा हो और रसगुल्ले डाल दिये जाय तब एसा हो सकता है.
निशा: निकिता जी, इसमें बेकिंग सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है.
banane ka baad khae plz tell me
ye ararot kay hotaa he or kaha milta he
Jaijenendra
Aap ki sponge rasgulla ki recipe se mere rasgulle bahut hi badiya bane
Thanx for making me rasgulla making queen
निशा: शिवानी, बहुत बहुत धन्यवाद.
प्रीती, आपका रिप्लाई नीचे वाले सवाल में दे दिया है.
निशा: प्रीति, आप स्पंज रसगुल्ला बना सकते हैं, वीडियो देखिये और बनाइये, स्पंज रसगुल्ले दूध के मिलावटी होने से अच्छे नहीं बनते, गाय का दूध सबसे अच्छा रहता है, भैंस का ताजी दूध लिया जा सकता है, या अमूल का फुल क्रीम दूध ले लीजिये, आप अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.
निशा: दीपाली, स्पंज रसगुल्ले दूध के मिलाबटी होने से भी अच्छे नहीं बनते, गाय का दूध सबसे अच्छा रहता है, भैंस का ताजी दूध लिया जा सकता है, या अमूल का फुल क्रीम दूध ले लीजिये, और वीडियो देख रसगुल्ले बनाइये, आप अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.
निशा: अक्षय जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.