बेसन पारे - Besan Pare Recipe

मैदा से बने नमक पारे (Namak Pare) तो आपको पसंद आते ही होंगे. यदि आप मैदा प्रयोग करने से बचना चाहते है तो आप बेसनपारे अवश्य पसंद करेंगे. बेसन पारे बेसन और गेहूं के आटे से बने बहुत ही स्वादिष्ट नमक पारे हैं, इन्हैं सुबह शाम चाय के साथ स्नेक्स के रूप में खा सकते हैं, बच्चे तो इन्हैं बिस्किट की तरह से खाना पसन्द करते हैं.
Read - Besan Pare Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients to make besan Pare
- बेसन - एक कप
- गेहूं का आटा - 1 कप
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- तेल - आटे में डालने के लिये - 4 टेबल स्पून और बेसन पारे तलने के लिये
विधि: - How to make Besan pare
बेसन और आटे को किसी डोंगे में निकालिये और तेल , नमक, लाल मिर्च, अजवायन, जीरा, कसूरी मेथी और हींग डालकर, सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, थोड़ा थोड़ा पानी डालकर, पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये (2 कप आटा गूथने में लगभग 1/3 -1/2 कप पानी लग जाता है), गुंथे आटे को 20 -30 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
आधा घंटे बाद हमारा आटा सैट हो कर तैयार है, अब हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर, मसल कर चिकना कर लिजिये. आटे को 2 भागों में तोड़ लीजिये. एक भाग को गोल कीजिये और चकले पर बेलन से परांठे की तरह पतला बेल लिजिये. बेले गये परांठे को 3/4 इंच की चौड़ाई में लम्बाई में काट लीजिये, अब 2-2 1/2 इंच की लम्बाई में काट लीजिये, सारे बेसन पारे काट कर तैयार कर लीजिये, आटे के बचे हुये भाग से भी इसी तरह बेलकर बेसन पारे काट कर तैयार कर लीजिये.

बेसन पारे तलिये:
कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम गरम कीजिये और जितने बेसन पारे एक बार में कढ़ाई में आ जाय उतने कढ़ाई में डाल दीजिये, धीमी और मीडियम गैस फ्लेम पर बेसन पारे पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर तैयार कर लीजिये (गैस फ्लेम धीमी और मीडियम ही रखनी है, एक बार के बेसन पारे तलने में 8-10 मिनिट लग जाते हैं), तले बेसन पारे प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल कर रखिये. सारे बेसन पारे इसी प्रकार तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम बेसन पारे बनकर तैयार हैं, बेसन पारे को पूरी तरह ठंडा होने दीजिये, और चाय के साथ क्रिस्पी हैल्दी बेसन पारे खाइये. बचे हुये बेसन पारे एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 2 महिने तक खाते रहिये.
कमेंट (68)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सलोनी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks
maine kal ye recipe try ki & it came out really delicious thanx for sharing all ur recipes
निशा: सपना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mam agr hing naa ho to kya fir bhi besan pare ban sakte hai...yahaa hing nhi milti
निशा: सीमा, जी अवश्य हींग नहीं है तो मत डालिये, अजवायन का फ्लेवर बहुत अच्छा आता है, बिना हींग के बेसन पारे अच्छे बनेंगे.
Main aapki simplicity or easy recipe se bahut hi impress hoon. Main aapki Good health ke liye God se prayer karungi. Thank you.
निशा: अंजू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks
your all recepices are good.......
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेहनाज, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्ष्मी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रंजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
besanparemain hari methikitani dalni chahia?
निशा: योगिता, 2 कप बेसन आटे से बेसनपारे बना रही हैं, तो उसमें आधा कप कटी हुई हरी मेथी डाली जा सकती है.
I always help farah because
farah love ur recipes
and i love farah
so i am always ready
to help for making
ouur recipes
निशा: फराह, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकुश, ये नमक पारे 2 महिने तक भी रखकर खाये जा सकते हैं.
besides ur recipe 1 thing which i like about ur site is that we learn from others mistake.
i tried this recipe n every 1 liked it. thank u so much.
REGDS
निशा: रीमा, जी हां मैं लिखने की कोशिश करती हूँ.
i liked your this recipe.....
i'll try to make it in home.....
thanks....
निशा: ममता, हरी मेथी के सुखे हुये पत्ते कसूरी मेथी कहलाते हैं.
Kal maine yehi besan ke namakpare banane ki koshish kari thi. Hamare ghar me yeh sirf besan aur baki masalon se bante hai( bina aate ke) aur papad jaise patle bel kar kaafi garam tel main tale. (Kaafi accha moyan aur mitha soda dalne ke baavjood namak pare/ Mathri bahut hi kadak ho gayi thi.
Kya karan ho sakta hai aur ise kaise theek kar sakte hai?
निशा: रति, बनाये गये बेसन पारे तो एसे ही रहेंगे. बेसन पारे कम मोयन डालने के कारण ही सख्त रह सकते हैं.
गीता, जी हां हरी मेथी डाली जा सकती है,और इससे सेल्फ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
aap bahut badiya fild me kam ker rahi hain
ma annapurna apko ashirwad de
निशा: महेश, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks for you..............
निशा: डिम्पल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका, जी हां सूजी भी मिलाई जा सकती है.
निशा: समीक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद. आप मुझे मौसी बुला सकती हैं, इतने दिन के लिये खाने के लिये दाल की कचौरी, मठरी, लड्डू, नमकपारे, शकरपारे सूखी चीजें ही रखी जा सकती हैं, नमकीन मिस्सी पूरियां, 3-4 दिन तक रखकर खायी जा सकती हैं. मेथी पालक थेपला भी 4-5 दिन तक रखकर खाये जा सकते हैं.