बेसन पारे - Besan Pare Recipe

मैदा से बने नमक पारे (Namak Pare) तो आपको पसंद आते ही होंगे. यदि आप मैदा प्रयोग करने से बचना चाहते है तो आप बेसनपारे अवश्य पसंद करेंगे. बेसन पारे बेसन और गेहूं के आटे से बने बहुत ही स्वादिष्ट नमक पारे हैं, इन्हैं सुबह शाम चाय के साथ स्नेक्स के रूप में खा सकते हैं, बच्चे तो इन्हैं बिस्किट की तरह से खाना पसन्द करते हैं.
Read - Besan Pare Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients to make besan Pare
- बेसन - एक कप
- गेहूं का आटा - 1 कप
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- तेल - आटे में डालने के लिये - 4 टेबल स्पून और बेसन पारे तलने के लिये
विधि: - How to make Besan pare
बेसन और आटे को किसी डोंगे में निकालिये और तेल , नमक, लाल मिर्च, अजवायन, जीरा, कसूरी मेथी और हींग डालकर, सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, थोड़ा थोड़ा पानी डालकर, पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये (2 कप आटा गूथने में लगभग 1/3 -1/2 कप पानी लग जाता है), गुंथे आटे को 20 -30 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
आधा घंटे बाद हमारा आटा सैट हो कर तैयार है, अब हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर, मसल कर चिकना कर लिजिये. आटे को 2 भागों में तोड़ लीजिये. एक भाग को गोल कीजिये और चकले पर बेलन से परांठे की तरह पतला बेल लिजिये. बेले गये परांठे को 3/4 इंच की चौड़ाई में लम्बाई में काट लीजिये, अब 2-2 1/2 इंच की लम्बाई में काट लीजिये, सारे बेसन पारे काट कर तैयार कर लीजिये, आटे के बचे हुये भाग से भी इसी तरह बेलकर बेसन पारे काट कर तैयार कर लीजिये.

बेसन पारे तलिये:
कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम गरम कीजिये और जितने बेसन पारे एक बार में कढ़ाई में आ जाय उतने कढ़ाई में डाल दीजिये, धीमी और मीडियम गैस फ्लेम पर बेसन पारे पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर तैयार कर लीजिये (गैस फ्लेम धीमी और मीडियम ही रखनी है, एक बार के बेसन पारे तलने में 8-10 मिनिट लग जाते हैं), तले बेसन पारे प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल कर रखिये. सारे बेसन पारे इसी प्रकार तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम बेसन पारे बनकर तैयार हैं, बेसन पारे को पूरी तरह ठंडा होने दीजिये, और चाय के साथ क्रिस्पी हैल्दी बेसन पारे खाइये. बचे हुये बेसन पारे एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 2 महिने तक खाते रहिये.
कमेंट (68)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी बेसन पारे को धीमी आग पर हल्का ब्राउन होने तक सेकें ये खस्ता बनेंगे.
sirf besan ke pare bana sakte hai
निशा: मंजू जी, इसमें आटा मिलाना होता है. बेसन से बेसन सेव और पापड़ी बनती है, उसके लिये रेसिपी मेरे वेबसाइट पर उपलब्ध है, उन्हैं आप देख सकती हैं.
निशा: कृ्ष्ना जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, मेरी वेबसाइट पर तिल मूंगफली की बर्फी दी हुई है. आप उसे बिना तिल के भी बना सकती है.
maine aapki recipi se ye besan ke pare bnaye, aur mere husband ne sare apne oofice me distribute kiye sabhi ne bahot tareef ki.
thank you so much aunty
shalini
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
but kya aap bata sakti h maine jo dough bnaya wo utna smooth nhi tha aur beltetype bhi thoda problem ho raha tha wo kyon??
निशा: जिया जी, आटे को थोड़ा सा पानी डालकर और नरम किया जा सकता है, 20-25 मिनट के बाद हाथ पर तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लेने से वह बहुत अच्छा हो जाता है और नमक पारे आसानी से बेले जा सकते हैं.
निशा: गिरिजा जी हां सूजी डाली जा सकती है.
निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine y besan pare do br try kr liye lakin y khusta nshi bunte maide ke paro ki terha maine halki anch pr bhi tale or ata bhi tite rakha plz kya wajha ho sakti h
निशा: समीना जी, बेसन पारे अपने अलग टेक्स्चर की बनते हैं, मैदा की तरह क्रिस्प नहीं होते .
How are you....hope fine there. I hav tried to make Basan ka para, modak etc. I really like your recipes and the way of systematic presentation.
Thank you much for the perfect guidance making food well
Thank you so much again
With regards
Dr sadhana Verma
Jaipur
निशा: डा. साधना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूही जी, करी पत्ता का पेड़ से करी पत्ता मिलते हैं, नीबू, अदरक बेचने वालों की दुकान पर भी मिल जाते हैं, अगर करी पत्ता नहीं है तो मत डालिये, हरा धनियां बाद में डाल दीजिये.
निशा: रूही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; मीनाक्षी, बेकिंग के लिये थोड़ा अलग तरीके से करना होगा.
aaj meine besan pare banaye... bahut hi tasty and kurkure bane. Meine unhe sim se medium aanch me hi fry kiye.
Thanks a lot for sharing this recipe.
Charu.
निशा: चारु, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: बेबी, बेसन के गट्टे की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बेसन के गट्टे लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रिचा, पोदीना को माइक्रोवेव में सुखाया जा सकता है, चैनल पर पोदीना पाउडर बनाने की रैसिपी दी गई है.सर्च बटन पर पोदीना पाउडर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: तरुन मुझे बिजनिस के बारे में कुछ भी पता नहीं है.
निशा: आरजा, 1 कप बेसन = 125 ग्राम बेसन और 1 कप आटा = 150 ग्राम गेहुं का आटा.
क्या हम नमक पारे गहरे तल के बजाय माइक्रोवेव में सेंक सकते हैं?
धन्यवाद
श्वेता
निशा: श्वेता जी हां माइक्रोवेव कर सकते हैं.