लोबिया वडा - Lobia Vada - Black eyed Beans Vada Recipe

बाहर से एकदम क्रिस्पी और अन्दर से नर्म मुलायम लोबिया के बडे (Lobia Vada) आप चाहे चटनी के साथ गर्मागर्म परोसिये, चाहे एक बर्गर बन में टमाटर स्लाइस, खीरा स्लाइस ओर चीज स्लाइस लगा कर बर्गर के रूप में परोसिये. आपको दोनो तरह से बहुत पसंद आयेगा. लोबिया बडे (Lobia Vada) बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ प्रोटीन, और फाइबर से भरपूर होते हैं.
Read : Lobia Vada - Black eyed Beans Vada Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lobia Vada Recipe
- लोबिया - 1 कप दाने 8 -10 घंटे भीगे हुये
- पालक - 1 कप बारीक कटा हुआ
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 - 1/2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कटे हुये
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- हींग - 1-2 पिंच
- तेल - बड़े तलने के लिये
विधि - How to make Crispy Lobia Vada
लोबिया के भीगे दानों को मिक्सर से दरदरा पीस लीजिये. पिसे लोबिया प्याले में निकाल लीजिये और धनियां पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियां, हींग पाउडर और पालक डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स होने तक मिला कर लीजिये. लोबिया बड़े बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण एक छोटे नीबू के बराबर मिश्रण निकालिये, दूसरे हाथ पर रखकर दबाकर गोल आकार दीजिये. बड़े को गरम तेल में डालिये, जितने बड़े कढ़ाई में आसानी से आ जाय 3-4 बड़े डालकर बड़े को धीमी और मीडियम गैस फ्लेम पर, गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल कर रख लीजिये.
सारे बड़े इसी तरह बनाकर, तलकर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम क्रिस्पी लोबिया वडा़ (Lobia Vada) तैयार है, लोबिया वडा़ को हरे धनिये की चटनी या पूदीने के चटनी, टमाटो सास या कसूंदी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तब 2 मीडियम आकार की प्याज छोटी छोटी कतर कर मिश्रण में मिला सकते हैं.
Lobia Vada Recipe video
कमेंट (76)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
ye bhi humne try kia aur kitna asan hai ye humne ye ab bahut baar bna lya aur sbhi ko pasnd aata hai...
निशा: मालविका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तृ्प्ती जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रकाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
This was awsome but thoda andar se kaccha sa leg rha tha to iske liye lobia ko kadai mai thoda fry karu kya? plz rply
निशा: बिभुति, लोबिया बड़े को थोड़ा देर तक क्रिस्पी होने तक तलेंगी तो वे अन्दर से कच्चे नहीं लगेंगे, दाल को फ्राई करना तो मुश्किल है, आप चाहें तो लोबिया को पीसने से पहले थोड़ा उबाल लीजिये, धन्यवाद.
Thsnk you so much for a wonderful recipe, I made it at home and followed your guidelines and finally prepared the Manchurians perfect.
Thank you so much.
Mrs. Parmar
Ahmedabad
Hats off to you. aapki ye recipe's dekh ke enko banane ka man kar raha he.. will make it today suerly..
Thank you so much..
निशा: धन्यवाद स्वाति.
निशा: डा. प्रमोद जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा, हमने वड़े में पालक मिलाया है, आप अपनी पसन्द के अनुसार सब्जियां मिला सकती हैं.
निशा: संगीता, लोबिया सूखे दाने होते हैं, जिस तरह चने या राजमा होते है, उनसे ये वड़े बनते हैं.
निशा: पारितोष जी, वेज मंचूरियन वेबसाइट पर उपल्ध हैं सर्च बटन पर वेज मंचूरियन लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: विजि, आप ये सवाल लोविया वड़ा पर लिख रहे हैं, इसमें विनेगर या वेजिटेबल स्टाक किसी का यूज नहीं है.
thanks
muaaaaaaahhhhhh....
निशा: दिव्या, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप सही कह रहे हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.