लोबिया वडा - Lobia Vada - Black eyed Beans Vada Recipe

बाहर से एकदम क्रिस्पी और अन्दर से नर्म मुलायम लोबिया के बडे (Lobia Vada) आप चाहे चटनी के साथ गर्मागर्म परोसिये, चाहे एक बर्गर बन में टमाटर स्लाइस, खीरा स्लाइस ओर चीज स्लाइस लगा कर बर्गर के रूप में परोसिये. आपको दोनो तरह से बहुत पसंद आयेगा. लोबिया बडे (Lobia Vada) बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ प्रोटीन, और फाइबर से भरपूर होते हैं.
Read : Lobia Vada - Black eyed Beans Vada Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lobia Vada Recipe
- लोबिया - 1 कप दाने 8 -10 घंटे भीगे हुये
- पालक - 1 कप बारीक कटा हुआ
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 - 1/2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कटे हुये
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- हींग - 1-2 पिंच
- तेल - बड़े तलने के लिये
विधि - How to make Crispy Lobia Vada
लोबिया के भीगे दानों को मिक्सर से दरदरा पीस लीजिये. पिसे लोबिया प्याले में निकाल लीजिये और धनियां पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियां, हींग पाउडर और पालक डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स होने तक मिला कर लीजिये. लोबिया बड़े बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण एक छोटे नीबू के बराबर मिश्रण निकालिये, दूसरे हाथ पर रखकर दबाकर गोल आकार दीजिये. बड़े को गरम तेल में डालिये, जितने बड़े कढ़ाई में आसानी से आ जाय 3-4 बड़े डालकर बड़े को धीमी और मीडियम गैस फ्लेम पर, गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल कर रख लीजिये.
सारे बड़े इसी तरह बनाकर, तलकर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम क्रिस्पी लोबिया वडा़ (Lobia Vada) तैयार है, लोबिया वडा़ को हरे धनिये की चटनी या पूदीने के चटनी, टमाटो सास या कसूंदी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तब 2 मीडियम आकार की प्याज छोटी छोटी कतर कर मिश्रण में मिला सकते हैं.
Lobia Vada Recipe video
कमेंट (76)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निर्मल, बहुत बहुत धन्यवाद.
I am very fond of yr recipies because in your recipies all ingredients are easily available at home. thanks for making our lives so easy with your recipies.
sunita.
निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोना, बच्चों के लिये बहुत सारी रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: निधि, धन्यवाद.
निशा: जैनी, आपको मेरा बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा: पिंकी, आपको बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
apki recipy bahut aachi hai, aap ka batane ka
tarika bahut saral hai, jo koi bhi samajha sakata hai, thanku....
निशा: लोविया, सफे साबुत दाल होती है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है.
निशा: मौसमी, लोबिया सफेद कलर की सफेद दाल होती है, किराना स्टोर पर आसानी मिल जाती है.
निशा: पिंकी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रभात, आपको बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.