कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk

कन्डेंस्ड मिल्क (Condensed milk) गाय का गाड़ा किया हुआ दूध होता है जिसमें चीनी भी मिली हुई होती है. यह विभिन्न ब्रान्ड्स के नाम से मार्केट में उपलब्ध है. भारत में अमूल का मिठाई मेट (Mithai Mate) और नेस्ले का मिल्कमेड (Milk Maid) कन्डेंस्ड मिल्क आसानी से मिल जाता है. डिब्बे में बन्द किया हुआ कन्डेंस्ड मिल्क (Condensed milk) की शैल्फ लाइफ बहुत अधिक होती है. यह एक साल से भी अधिक समय तक बिना खराब हुये रह सकता है.
Read - Condensed Milk Recipe In English

कन्डेंस्ड मिल्क (Condensed milk) का उपयोग बिना अंडे वाले बेकिंग प्रोडक्ट्स(Eggless Cake Recipes) बनाते समय अंडे के स्थान पर किया जाता है. इसके अतिरिक्त अन्य मिठाईयां बनाते समय इसका प्रयोग मावा के स्थान पर भी किया जा सकता है.
कभी कभी कंडेंस्द मिल्क बाजार में नहीं मिल पाता, तब हम कंडेंस्ड मिल्क को दूध चीनी से घर पर भी बना कर काम चला सकते हैं.
घर पर कंडेस्ड मिल्क कैसे बनायें. - How to make Condensed milk at home?
गाय के एक किलो दूध को गर्म करें उबाल आने पर इसमें 200 ग्राम चीनी एक चुटकी भर बेकिंग सोडा डाल कर गर्म करें और चलाते रहें जब यह घोल गाड़ा होकर एक तिहाई रह जाये तो गैस बंद कर दें. हमारा कंडेंस्ड मिल्क तैयार हो गया है.
कमेंट (299)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I am a very big fan of your recipes, the style you prepare, cleanliness etc. Can you please share a recipe for Tomato jam..?
Thanks & regards
jaya
निशा: समिधा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू, इस रैसिपी के लिये कन्डेन्स्ड मिल्क को हटाकर, 100 ग्राम मिल्क पाउडर और 100 ग्राम चीनी और ले लीजिये
i hd made condensed milk. On the first day it ws just like of packaged condensed milk consistency but next day it became so thick. what shud i do ??? Plz reply soon.
निशा: मंजू, ठंडी होने के बाद गाढ़ा होना ही होता है इसे आप यूज कीजिये, कोई समस्या नहीं है. यदि पतला करना चाहें तो थोड़ा सा दूध मिला लीजिये.
निशा: चंदा, अगर उसका स्वाद अच्छा है, तब उससे केक या कुकीज बनाकर खतम कीजिये.
Today is my 1st anniversary and I decided to make a cake for my husband and beleive me it was superb.It could be possible just because of u.I was bad in cooking but I learnt so many things from your site..lot of thanks to u::))
निशा: आकांक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
something that can be stored for 15 to 20 days.
निशा: पंछिका, दिवाली के लिये वेबसाइट पर बहुत सारी रेसिपी दी गई हैं, और भी रेसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: तोशनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अशिविनी, इसमें बेकिंग सोडा ही डालते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बेकिंग सोडा दूध को फटने और दानेदार होने से रोकता है.
all recipes are mouth watering.now pl let me know ki khane wala loose soda powder aur packed baking powder dono ek hi hain or there is any difference between.
निशा: सोनिका, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा अलग अलग है, बेकिंग सोडा सोडियम बाइकार्बोनेट है, जब कि बेकिंग पाउडर सोडियम बाइकार्बोनेट होने के साथ साथ एसिड और स्टार्च आदि मिले होते हैं.
thanks.
निशा: वीना, केक के लिये सारी सामग्री बराबर मात्रा में लीजिये, बेकिंग पाउडर सही हो ज्यादा रखा हुआ नहीं हो, केक अवश्य फूलेगा और अच्छा बनेगा.
निशा: अफसा, पिज्जा सास बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर दी हुई है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर पिज्जा सास लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: सीता, बेकिंग सोडा स्टार्टिंग में ही डालिये, 1 लीटर दूध में 1 पिंच बेकिंग सोडा डालिये, बेकिंग सोडा दूध को फटने नहीं देता है.
aapne bataya nhi k baking soda ki jagha baking powder chlega??
निशा: डौली, कन्डेन्स्ड मिल्क के लिये बेकिंग सोडा ही डाला जाता है.