पास्ता और मिक्स वेज - Pasta with mixed vegetables recipe

📅 8 फरवरी 2012 👁 9 लाख बार देखी गई 💬 95 कमेंट ★ 3.5 (16445)


पास्ता  सभी को और खास तौर पर  बच्चों को तो बहुत ज्यादा पसन्द आता है,.  इसे आप टिफिन या लंच बाक्स में भी रख सकते है.  आज हम पास्ता, ब्रोकली, मशरूम की सब्जी के साथ  (pasta with mixed vegetables)  बनायेंगे.

पास्ता और  मिक्स वेज (Pasta with mixed vegetables) बनाने के लिये आप उपलब्ध किसी भी आकार का पास्ता (Shells, Spiral Shaped etc) ले सकते हैं.

Read: Pasta with Mixed Vegetables Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pasta with Mix Veg

पास्ता के लिये - Ingredients for pasta

  • पास्ता - 200 ग्राम
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच
  • कैप्सकम (शिमला मिर्च)- एक लाल और एक पीली
  • पास्ता सास - 150 ग्राम
  • अजीनोमोटो - 1/4 छोटी चम्मच से कम (Optional)
  • ओलिव आइल - 1 1/2 टेबल स्पून

मिक्स वेज के लिये - Ingredients for mixed vegetables

  • ब्रोकली - 200 ग्राम
  • मशरूम - 200 ग्राम
  • बीन्स - 50 ग्राम
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • आर्गानो पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • चिल्ली फ्लेक्स - आधा छोटी चम्मच
  • सोया सोस - एक छोटी चम्मच
  • आलिव ओइल तेल - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Pasta with Mix Veg

पास्ता उबालने के लिये किसी बर्तन में इतना पानी डालकर गरम करने रखिये, जिसमें पास्ता आसानी से डुब सके, पानी में नमक और एक छोटी चम्मच तेल डालकर मिला दीजिये. पास्ता को ढककर 10 मिनिट मीडियम फ्लेम पर पकने दीजिये. ये ध्यान रहे  पास्ता नरम हो जाय लेकिन ज्यादा नरम न हो, नहीं तो वह फटने लगता है और स्वाद भी खराब हो जाता है. उबाले पास्ता को छलनी में डाले और पानी हटा दीजिये.

कैप्सकम को धोइये और बीज हटा कर पास्ता के बराबर के टुकड़े काट लीजिये.

कढ़ाई गरम कीजिये, गरम कढ़ाई में तेल डालिये और गरम तेल में कैप्सकम डालकर 1 से 1 1/2 मिनिट तक भूनिये, उबला पास्ता डालिये, पास्ता सास और अजीनोमोटो डालकर 1-2 मिनिट तक अच्छी तरह सारी चीजों के मिलने तक कलछी से चलाते  हुये भूनिये. पास्ता तैयार है, पास्ता को ढककर अभी यहीं रहने देते हैं. मिक्स वेज सब्जी बनाकर तैयार करते हैं.

वेज मिक्स बनायें
बीन्स को धोइये मीडियम साइज के टुकड़े में काटिये और एक पिंच नमक मिलाकर 4-5 मिनिट तक स्टीम कर लीजिये., बीन्स का कलर एक जैसा और एकदम हरा हो जाना चाहिये.
ब्रोकली को मीडियम साइज के टुकड़े में काटिये, धोइये और 2 पिंच नमक मिलाकर 1-2 मिनिट स्टीम कर लीजिये.

मशरूम को धोइये, डंठल हटाइये और 2 टुकड़ों में काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में बीन्स डालिये, 30 सैकिन्ड तक कलछी से लगातार चलाते हुये भूनिये. अब ब्रोकली डाले और कलछी से लगातार चलाते हुये 30 सेकिन्ड तक भूनिये और अब मशरूम, नमक, अजीनोमोटो, ओरगेनो पाउडर, चिल्ली फ्लेक्स, सोयासास डालकर, 1- 2 मिनिट अच्छी तरह, सारी चीजों के मिक्स होने तक मिलाते रहें, गैस बन्द कर दीजिये, मिक्स वेज तैयार हैं.

पास्ता और मिक्सवेज को अलग अलग प्याले में निकालिये और गरमा गरम परोसिये और खाइये. इसे आप बच्चों के टिफिन या लंच बाक्स में भी रख दीजिये, सभी को बहुत पसंद आयेगा,

Pasta with mixed vegetables recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (16445 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (95)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

disha nagpal
Mam very thankful to u.. Kaafi taste aaya pasta kha kr... Thanks again
shalini raj
Aginomoto kya hota h agar hum ye paste mei n dale to kya taste a cha nhi hoga kya
निशा: शालिनी जी, अजीनोमोटो एक तरह का नमक है जिसे चाइनीज रेसिपी में स्वाद को बढ़ाने के लिये किया जाता है, आप बिना अजीनोमोटो के इसे बनाइये बहुत अच्छा बनेगा.
pooja maurya
mam hame aapka yah dish bahut pasand aaya
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonali agarwal
kya ham origano ke bina pasta or vegitables ke bina pasta bana sakte ha
निशा: सोनाली जी, ओरगेनो के बिना पास्ता बनाया जा सकता है, सब्जियां पास्ता में बहुत अच्छी लगती है और इसे पौष्टिक भी बना देती है, लेकिन कभी आपका सब्जी खाने का मन नहीं है तो पास्ता बिना सब्जी के बनाया जा सकता है.
priyal
nisha ji brokli kya hai....
निशा: प्रियल जी, ब्रोकली ग्रीन कलर का फूल गोभी की तरह होता है, ये सब्जी है और सब्जी वालों के पास मिल जाता है.
saloni jain
oregano is different from ajwain .............ajwain is also known as carom seed not oregano...........
Aman
I don't know........
Kabhi pasta bana ke khilaye plz..
निशा: अमन जी, वेबसाइट पर क्रीमी पास्ता और पास्ता विद वेज रैसिपी दी हुई है, सादा पास्ता मैं बनाने की कोशिश करुंगी.
USHMA
man how to make simple pasta without mix vegetables.
निशा: USHMA मैं सादा पास्ता बनाने की कोशिश करूंगी.
pooja singh
ajinomoto or organo powder kya hai
निशा: पूजा, अजीनो मोटो एक तरह का साल्ट है, स्वाद को बढ़ाता है. ओरगानो मिन्ट फैमिली की स्पाइस है जिसकी जिसकी महक और स्वाद बहुत अच्छा होता है, किराना स्टोर से दोंनो चीजें ली जा सकती हैं.
neha
mam pasta sauce ghr pe kse bna skte h???
laxman
pasta kahan ki receipe hai.
निशा: लछमन जी, ये इटेलियन डिश है.
Sarla
I like this recipe Pls send more new recipe on Pasta
shalu
i like this recipe
nitin
Please send pasta recipi..
निशा: नितिन पास्ता रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर पास्ता लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
sumit garg
yeh bahoot achi sight hai ..... naya naya kuch khana banae ki tareeka sikhne ki ..... i like that sight ...
Preity Prakash
Thanx Nisha G
mehak
thanks. i luv ur recipes just awesum...
kusum
without vegetables
kusum
kya aap mujhe simple pasta bnane ki recipe bta sakti ho..???
mehak aggarwal
plz, upload recipe of red sauce pasta italian
निशा: महक मैं कोशिश करती हूँ.
shivani
plz mam simple paasta bnane ki recipy btaye. . .

निशा: शिवानी जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
mehak
mam can you please upload recipe for red sauce pasta
anuradha verma
your dishes are soooo nice and best
shital
good reciepi
indira madaan
I really a big fan of u
निशा: इंदिरा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Preity Prakash
Mam,
Humare Yaha Red And yellow Capsicum nai mil raha h..to kya mai green capsicum he use kar sakti hu..?or mai olive oil k jagah normal refined oil use kar sakti hu?or ajinomoto v nai dalna chahti hu...or pasta sauce zaruri h..mai normal sauce nai use kar sakti?
निशा: प्रैटी, जी हाँ, ग्रीन कैप्सकम और रिफाइन्ड ओइल ले सकते हैं, अजीनोमोटो के बिना भी पास्ता बनाया जा सकता है, पास्ता सास की जगह यदि आप तमाटो सास डालेंगी तब पास्ता थोड़ा मिठास लिये बनेगा, स्वाद का थोड़ा फर्क तो रहेगा, लेकिन अच्छा पास्ता बनेगा, आप बनाइये, धन्यवाद.
sonika nagar
Hi mam....
Mam ye caipeskam kya hota h?

निशा: सोनिका, कैप्सकम लाल और पीली शिमला मिर्च को कहते है.
Preity Prakash
mam! hum agar chahen to sirf pasta bana k sabko khila sakte h ? jis tarah apne is vedio me bataya h ki pasta k sath vegetables v h...to use banana parega? uske Bagair Pasta Simple Bana K Nai Khaya Ja Sakta?
निशा: प्रेटी, जी हां सिर्फ पास्ता बनाकर खिलाया जा सकता है.
nishasaxena
hello nisha ji, mra name bhi nisha h aur m bhi apki trha ek bhut acchi cook banaa chahti .nisha ji m bhut time se receipe search krti thi bt bnati nhi thi kyunki mjhe intersting nhi bt ab m apko ek mahine se follow kr rhi hu ar didhes bnati hu maine creamy pasta ,gatee ki sbji ,achari aloo,dal makhani .lachha paratha d many more dishes banayi h jo bhut tasty bni ar mre husband ko bhi bhut tasty lgi .ab app meri guru h ar mai apki student ar mai jb bhi kuch banugi tb m apse jarur milugi.ager apne reply kiya to mjhe bhut accha legage.
निशा: निशा, आपका कमेन्ट पढ़कर बहुत अच्छा लगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
jyoti moghe
macroni pasta