पास्ता और मिक्स वेज - Pasta with mixed vegetables recipe

📅 8 फरवरी 2012 👁 9 लाख बार देखी गई 💬 95 कमेंट ★ 3.5 (16445)


पास्ता  सभी को और खास तौर पर  बच्चों को तो बहुत ज्यादा पसन्द आता है,.  इसे आप टिफिन या लंच बाक्स में भी रख सकते है.  आज हम पास्ता, ब्रोकली, मशरूम की सब्जी के साथ  (pasta with mixed vegetables)  बनायेंगे.

पास्ता और  मिक्स वेज (Pasta with mixed vegetables) बनाने के लिये आप उपलब्ध किसी भी आकार का पास्ता (Shells, Spiral Shaped etc) ले सकते हैं.

Read: Pasta with Mixed Vegetables Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pasta with Mix Veg

पास्ता के लिये - Ingredients for pasta

  • पास्ता - 200 ग्राम
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच
  • कैप्सकम (शिमला मिर्च)- एक लाल और एक पीली
  • पास्ता सास - 150 ग्राम
  • अजीनोमोटो - 1/4 छोटी चम्मच से कम (Optional)
  • ओलिव आइल - 1 1/2 टेबल स्पून

मिक्स वेज के लिये - Ingredients for mixed vegetables

  • ब्रोकली - 200 ग्राम
  • मशरूम - 200 ग्राम
  • बीन्स - 50 ग्राम
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • आर्गानो पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • चिल्ली फ्लेक्स - आधा छोटी चम्मच
  • सोया सोस - एक छोटी चम्मच
  • आलिव ओइल तेल - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Pasta with Mix Veg

पास्ता उबालने के लिये किसी बर्तन में इतना पानी डालकर गरम करने रखिये, जिसमें पास्ता आसानी से डुब सके, पानी में नमक और एक छोटी चम्मच तेल डालकर मिला दीजिये. पास्ता को ढककर 10 मिनिट मीडियम फ्लेम पर पकने दीजिये. ये ध्यान रहे  पास्ता नरम हो जाय लेकिन ज्यादा नरम न हो, नहीं तो वह फटने लगता है और स्वाद भी खराब हो जाता है. उबाले पास्ता को छलनी में डाले और पानी हटा दीजिये.

कैप्सकम को धोइये और बीज हटा कर पास्ता के बराबर के टुकड़े काट लीजिये.

कढ़ाई गरम कीजिये, गरम कढ़ाई में तेल डालिये और गरम तेल में कैप्सकम डालकर 1 से 1 1/2 मिनिट तक भूनिये, उबला पास्ता डालिये, पास्ता सास और अजीनोमोटो डालकर 1-2 मिनिट तक अच्छी तरह सारी चीजों के मिलने तक कलछी से चलाते  हुये भूनिये. पास्ता तैयार है, पास्ता को ढककर अभी यहीं रहने देते हैं. मिक्स वेज सब्जी बनाकर तैयार करते हैं.

वेज मिक्स बनायें
बीन्स को धोइये मीडियम साइज के टुकड़े में काटिये और एक पिंच नमक मिलाकर 4-5 मिनिट तक स्टीम कर लीजिये., बीन्स का कलर एक जैसा और एकदम हरा हो जाना चाहिये.
ब्रोकली को मीडियम साइज के टुकड़े में काटिये, धोइये और 2 पिंच नमक मिलाकर 1-2 मिनिट स्टीम कर लीजिये.

मशरूम को धोइये, डंठल हटाइये और 2 टुकड़ों में काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में बीन्स डालिये, 30 सैकिन्ड तक कलछी से लगातार चलाते हुये भूनिये. अब ब्रोकली डाले और कलछी से लगातार चलाते हुये 30 सेकिन्ड तक भूनिये और अब मशरूम, नमक, अजीनोमोटो, ओरगेनो पाउडर, चिल्ली फ्लेक्स, सोयासास डालकर, 1- 2 मिनिट अच्छी तरह, सारी चीजों के मिक्स होने तक मिलाते रहें, गैस बन्द कर दीजिये, मिक्स वेज तैयार हैं.

पास्ता और मिक्सवेज को अलग अलग प्याले में निकालिये और गरमा गरम परोसिये और खाइये. इसे आप बच्चों के टिफिन या लंच बाक्स में भी रख दीजिये, सभी को बहुत पसंद आयेगा,

Pasta with mixed vegetables recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (16445 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (95)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

anu
What is the convinced of pasta sose ..actually I have no idea or salt after boiled
Suraj Singh Rajput
Please type your निशा: पूजा, अजीनो मोटो एक
तरह का साल्ट है, स्वाद को
बढ़ाता है. ओरगानो मिन्ट
फैमिली की स्पाइस है जिसकी
जिसकी महक और स्वाद बहुत
अच्छा होता है, किराना स्टोर
से दोंनो चीजें ली जा सकती हैं. here
Aarti
Mam ye cream kha milegi

निशा: आरती जी, आप को ये क्रीम आसानी से किसी भी अच्छे ग्रोसरी स्टोर या डेयरी प्रोडक्ट रखने वालों से खरीद सकती हैं.
amit chaurasiya
thankyou mam......

निशा: अमित जी, आपको भी धन्यवाद.
ganesh kumar
nisha ji mujhe yeh aapka suggest kiya hua pasta achcha nhi laga

निशा: गणेश जी, आपको यह पास्ता अच्छा नही लगा तो आप क्रीमी पास्ता, व्हाइट सॉस पास्ता, रेड सॉस पास्ता या चीज़ पास्ता ट्राइ कर सकते हैं. इन सभी की रेसिपीज़ आप हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं.
Arun sahu
very nice pasta good test

निशा: अरुण जी, धन्यवाद.
vanshika singh
Nisha ji your recepe was make easy other recepe this was I 1 time cook macroni I am like this thank you

निशा: वंशिका जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
anurag yadav
thank u too share your recipe ..............

निशा: अनुराग जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Imranabdullahkhan
Nice recipie good food good

निशा: इमरान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ch v rao
Very tastty pasta
Thanksyou

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद
rizaaa
nice easy tasy and yummmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmm i tried for first time and my mom appriciated it................thanks......................................................

निशा: रिजा़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shera Ram Sangani
pasta is very nice . i like it's so much.

निशा: राम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mukesh Choudhary
I am starting small business so please give some ideas.
sushila marandi
nisha mam brocaly kise bola jata hai

निशा: सुशीला जी, ब्रोकली, एक प्रकार की गोभी ही होती है जो ग्रीन कलर में होती है.
archAna
Simple pazzta no mixed how to make
falguni.h
thankssss,.... I really tray this recipe......
its so yammy and so tangy,..... ,

निशा: फाल्गुनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ravindar sing
How to make read sos pasta reshape....you are ditel...
Ritesh Mandavi
Pasta is a very testy

निशा: रितेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आदिल
क्या पास्ता गेहू रहित है
निशा: पास्ता अधिक तर रिफाइन्ड प्लोवर से बने होते हैं.
Santosh thapa
Nisha ji pasta toh khub achchhi tarah banana aagaya aba koi dusari item bataiye

निशा: संतोष जी, मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर आपको और भी ढेर सारी रेसिपी मिल जाएंगी आप उन्हें भी देख सकते हैं.
Laxman

Thanku mam but mam pasta souse ke  liye samagari kya kya chahiye

maninder s chouhan

mam could you please telll me the recipe of pasta sauce


निशा: मनिन्दर जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
neelam arora

  Nisha ji ap Ki racipes muje bute acche lagte hai pasta aacha laga


निशा: नीलम जी, बहुत बहुत अच्छा.
Vijay kumar

Hlo Nisha MAM


          apki sari recipes bahut achi hai..


Thanku mam√√√√√√√√√

harsha joshi

Helloo nisha ji..   apki sari recpies bahot acchi he.  .thanku mem...


निशा: हर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha Barnwal
Hamere yahan broccoli aur ajinomoto nhi milta h. To kya hm iske bina pasta banna skte h.
rajkumar aggarwal
Nice artical .
sameer
agar ye budhiya sabziyo aur masalo ke naam hindi me bol deti tu kuch ho nhi jata
aur waise bhi is budhiya ko english to sahi se bolni nhi ati
pata nhi kya dikhana chahti thi ye chutiya
anuradha sinha
Brokli kya hai
kamini
hi, Nisha ji ...aapka recipe bhut simple hota hai so thanks ...kya vegetables me sab dena jaruri hai ,just cabbage ,shimla mirch,tamoto ,cauliflower dene se nhi hoga ..
निशा: कामिनी जी हां आप जो भी पसन्द करें उनसे सब्जी बना सकते हैं.