खजूर का केक - Eggless Date Cake Recipe

📅 19 नवंबर 2011 👁 3.1 लाख बार देखी गई 💬 97 कमेंट ★ 3.6 (5441)


खजूर और अलसी के बीज से बना केक (Eggless Date Cake) स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिये भी बेहतर है .  अखरोट और बादम के नन्हे नन्हे टुकडे इस केक को स्वाद को और भी अधिक बढा देते है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Date Cake

  • मैदा - 1 कप
  • बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
  • मक्खन  या घी - 1/2 कप
  • पाउडर चीनी - 1/2 कप
  • दूध - आधा कप
  • खजूर - 10-15
  • अलसी का पाउडर - 1 टेबल स्पून
  • बादाम - 1 टेबल स्पून
  • अखरोट - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Eggless Date Cake

मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर, 2 या 3 बार छलनी से छान कर अलग प्याले में रख लीजिये.

खजूर को बीज और कैप निकाल कर, 4 टेबल स्पून दूध या पानी में 20 मिनिट के लिये भिगो लीजिये और जिस दूध में भिगोये हैं, उसी दूध की सहायता से मिक्सर में पीस लीजिये.

अलसी पाउडर को 4 टेबल स्पून दूध में भिगो दीजिये.

मक्खन को पिघला लीजिये, मक्खन और चीनी को मिलाकर अच्छी तरह तब तक फैटिये जब तक वह अच्छी तरह मिलकर चिकने न दिखाई देने लगे.

मिश्रण में खजूर का पेस्ट और भीगी हुआ अलसी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, दूध भी डालिये और सारी चीजों को मिलने तक मिला लीजिये. अब इस मिश्रण में मैदा मिक्स डालते हुये मिलाते जाइये. सारी चीजों के अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. केक के लिये मिश्रण तैयार है.
बर्तन जिसमें केक को बेक करना है उसे ग्रीज कर लीजिये, बर्तन को घी लगाकर चिकना कीजिये, अब 1 छोटी चम्मच मैदा डालिये और चारों ओर फैलाकर एक पतली परत बना लीजिये, अतिरिक्त मैदा बर्तन से निकाल कर हटा दीजिये.

ग्रीज किये हुये बर्तन में केक का मिश्रण डालिये और पहले से गरम किये हुये ओवन में 180 डि. से. तापमान पर केक को 40 मिनिट तक बेक कीजिये, केक में चाकू की नोक डालकर देख सकते हैं यदि केक नोक पर नहीं चिपकता है, तब वह बन चुका है, अगर चिपकता है तब आप आवश्यक्तानुसार केक को 5-10 मिनिट तक और बेक कर सकते हैं.

खजूर का स्वादिष्ट केक (Eggless Date Cake) तैयार है, केक को ओवन से निकाल कर ठंडा कीजिये और चाकू की सहायता से बर्तन से निकाल कर प्लेट में रखिये, केक को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काटिये और खाइये.  बचा हुआ केक एअर टाइट कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख लीजिये और एक सप्ताह तक खाते रहिये

Eggless Date Cake Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (5441 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (97)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sheela jain
AAp ka Kajur cake ka recipe dekha.Lekin •अलसी का पाउडर kya hota hai pata nahin hai? Kya aap bata sakti hai ki yeh kaha milega? Rgds,
Sheela
निशा: शीला, अलसी को पीस कर पाउडर बनाया है, अलसी ग्रेन्स की दुकान पर मिल जाती है, अगर अलसी नहीं हैं तब आप केक में कन्डेन्स्ड मिल्क या क्रीम डालकर बना लीजिये, केक अच्छा बनेगा.
riya singla
thanks nisha ji
RIYA SINGLA
NISHA JI PLEASE TELL ME HOW TO MAKE CAKE IN ELECTRIC TANDOOR AND CAN I USE ALMINIUM BOX TO MAKE CAKE.
निशा: रिया, केक को अल्यूमिनियम बर्तन में बनाया जा सकता है, तंदूर में यदि तापमान को सैट कर सकते हैं तब आप तापमान सैट करके बिलकुल ओवन की तरह केक बना सकती है, यदि तापमान सैट नहीं होता है तब आप को केक पर वाच रखते हुये केक बेक करना होगा, धन्यवाद.
priya
hiiiiiiiii nishaji kukar mein cake banate ke time kukar main pani dal sakte he kya??????????
निशा: प्रिया, केक बनाते समय कुकर में पानी नहीं डालते.
jyoti
hi.Nishaji,plzz donut ki recipe likhye naaaaaaa
plzzzzzzz.

निशा: ज्योति, मैं कोशिश करूंगी.
anju gupta
Nisha ji, cake bahut achha bana. meine convection mode par 180*C par 30 minutes tak bake kiya tha. sponge bahut hi badiya tha. thanks for the recipe.
anju gupta
anushree, aisa kabhi nahin karna. eluminium bartan only convection mode par hi use kar sakte hain.
anushree
nisha ji pls batkye ki microwave ke gril mod me koisa bhi eluminium bartan use kiya ja sakta he kya.
anju gupta
Nisha ji, microwave mein convection mode par banane ke liye temperature and time kitna hona chahiye.

निशा: अंजू, कन्वेक्शन मोड पर भी इसे 180 डि. पर बेक कीजिये.
vandana
nishaji,can u plz can u give cake recepie made up of whole wheat,jaggery,as its useful for diabitic patients.

निशा: बन्दना, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
navneet
nisha ji ..agar alsi ki jagah egg dalna ho to kitne egg dalne chaiye??


निशा:
नवनीत, 2 एग पर्याप्त है.
smita
hi,
Nishaji apaki recipe maine padhi hai. Bahot asan hai, lekin mere pas microwave hai to kya aap muze bata sakati hai ki usme kitana time dena chahiye cake ko bake karane ke liye

निशा: स्मिता, यदि आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्शन की सुविधा है तो आप इसे सामान्य ओवन की तरह बेक कर सकतीं है. बिना कन्वेक्शन वाले माइक्रोवेव में केक बनाया तो जा सकता है लेकिन इसकी विधि और स्वाद थोड़ा अलग है. मैं बहुत जल्दी इसका वीडियो भी डालने की कोशिश करूगीं.
meenakxi
nisha ji cake bake hone per kafi hadd tak round ho jata hai. plate mein theek se nahin rakh pati
meenakxi
nisha ji..
thankyou so much. ihave query mein jab bhi cake bake kerti hoon bake ke process mein mera cake upper se break ho jata hai. aur bahut ulta kerne per stratight nahin hota hai. aasia kyunÉ
anuj
nisha ji i have tried this cake but cake spongy nahi bana and take long time to cook around 80 minutes
another thing is as maine desi ghee use kiya tha to wo sardi ke kaaranjaam gaya after baking so cake ka taste aur bhi kharab ho gaya
cake ko spongy karne ke liye kya kare.

निशा:
अनुज, केक देशी घी से अच्छा बनता है, घी को पिघला कर लेना होता है, केक में सारी चीजें, बराबर हों, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर सही मात्रा में डाला गया हो, तरीका सही हो तो केक स्पंजी बनता है. बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को एअर टाइट कन्टेनर में रखें, वे काफी दिन तक सही काम करते हैं, नमी पाकर ये खराब हो जाते हैं और रिजल्ट नहीं मिलते.
sonal
namste nisa didi
main aapki resipi pad pad kar hi accha khana bana pati hun aur sabki tarif bhi paati hun.isliye main aapki bahut shukrgujaar hun. maine haal hi me ek oven liya hai..main ek baat janna chahati hu ki use pehle se garam kaise kiya jaata hai our vo kitni der me garam ho jata hai..please aap meri help karen.

निशा:
ओवन के साथ मेनुअल दिया होता है, उससे सारी जानकारी मिल जाती है. पहले से ओवन गरम करने के लिये ओवन को दिये हुये तापमान पर सैट कीजिये और 4-5 मिनिट तक गरम होने दीजिये वह गरम हो जाता है.
jeffery
good nice recipe..and i love khajoor..can I use condensed milk instead of "alsi ka beej" if yes then how much? plz reply ...thanks.

निशा: जैफरी, आप कन्डेन्स्ड मिल्क भी डाल सकते हैं.
Swati
Thank you very much Nisha didi.

Swati
Hi,

I am maharashtrian . pls muze bataiye ki alasi ka powder kya hota hai? uska marathi word kya hai? mere pass oven bhi nahi hai to dusra koi upay hai

निशा:
स्वाति, अलसी को Flex seeds कहा जाता है, अगर ये न हो तो केक में आधा कप कन्डेन्स्ड मिल्क डाल दीजिये, केक को आप कुकर में बना सकता है, कुकर में केक बनाने के लिये सर्च बटन पर कुकर में केक कैसे बनाये सर्च करें.
Dhanshree waradkar
what do you mean by "Aalsi"

निशा: धनश्री, आप अलसी के वारे में, अलसी की पिन्नी रैसिपी देख लीजिये उसमें अलसी के बीजों का फोटो और जानकारी दी गई है.
mohit
nice recipe..and i love khajoor..can I use condensed milk instead of "alsi ka beej" if yes then how much? plz reply ...thanks.

निशा: मोहित, आप 1/3 कप कन्डेन्स्ड मिल्क ले लीजिये.
sonia
khajoor ka flever ek healthy flever hai . Mujhe bahut pasand aaya , jaroor try karungi .
नियति
निशा जी जैसे कुकर में चोकलेट केक बनाया था वैसे यह भी कुकर में बन जायेगा क्या? और सभी केक इसी तरह से बना सकते है क्या?

निशा: नियती, सारे केक कुकर में बिलकुल इसी तरह से बनाये जा सकते हैं, आप ये केक भी कुकर में बना सकती हैं.
divya
plz reply kijiye ghee kon sa use karna hai???


निशा: दिव्या, आप केक बनाने के लिये देशी घी प्रयोग में लाइये.
manisha
dhanyawad nishaji. main ek bar phir video thik se dekhkar cake dubara try karungi.
manisha
nishaji i made this cakke but it became very moist/soggy. i used 100m of butter for half a cup butter secified by you.and other ingredients as specified. i dnt undstand where i went wrong. pls. suggest me i want to try this cake again.

निशा:
मनीषा, आप केक का वीडियो एक बार और देखिये, सारी चीजें आप बराबर डालरही है, बनाने का तरीका भी थोड़ा देख लीजिये, केक सही तापमान पर बेक होना चाहिये, केक बहुत अच्छा बनता है.
madhulika
nisha ji cake bohat achcha bana .thanks for the recipe.kya ap water pickles ki recipe bhi likh dengi .plzzzz
madhulika
nisha ji cake bohat achcha bana .thanks for the recipe.kya ap water pickles ki recipe bhi likh dengi .plzzzz

निशा:
मधुलिका, केक देशी घी का अच्छा बनता है, रिफाइन्ड से भी केक बना सकते हैं.
divya
ghee kon sa use karna hai....refind kar sakte hai...????????
Abhilasha
mam kya khajur ka cake bhi kukar me banaya ja sakta hai

निशा: अभिलाशा, आप सारे केक कुकर में बना सकती हैं, तरीक और समय एक जैसा ही है.