खजूर का केक - Eggless Date Cake Recipe

खजूर और अलसी के बीज से बना केक (Eggless Date Cake) स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिये भी बेहतर है . अखरोट और बादम के नन्हे नन्हे टुकडे इस केक को स्वाद को और भी अधिक बढा देते है.
- Read this recipe in English : Eggless Date Cake Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Date Cake
- मैदा - 1 कप
- बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- मक्खन या घी - 1/2 कप
- पाउडर चीनी - 1/2 कप
- दूध - आधा कप
- खजूर - 10-15
- अलसी का पाउडर - 1 टेबल स्पून
- बादाम - 1 टेबल स्पून
- अखरोट - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Eggless Date Cake
मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर, 2 या 3 बार छलनी से छान कर अलग प्याले में रख लीजिये.
खजूर को बीज और कैप निकाल कर, 4 टेबल स्पून दूध या पानी में 20 मिनिट के लिये भिगो लीजिये और जिस दूध में भिगोये हैं, उसी दूध की सहायता से मिक्सर में पीस लीजिये.
अलसी पाउडर को 4 टेबल स्पून दूध में भिगो दीजिये.
मक्खन को पिघला लीजिये, मक्खन और चीनी को मिलाकर अच्छी तरह तब तक फैटिये जब तक वह अच्छी तरह मिलकर चिकने न दिखाई देने लगे.

मिश्रण में खजूर का पेस्ट और भीगी हुआ अलसी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, दूध भी डालिये और सारी चीजों को मिलने तक मिला लीजिये. अब इस मिश्रण में मैदा मिक्स डालते हुये मिलाते जाइये. सारी चीजों के अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. केक के लिये मिश्रण तैयार है.
बर्तन जिसमें केक को बेक करना है उसे ग्रीज कर लीजिये, बर्तन को घी लगाकर चिकना कीजिये, अब 1 छोटी चम्मच मैदा डालिये और चारों ओर फैलाकर एक पतली परत बना लीजिये, अतिरिक्त मैदा बर्तन से निकाल कर हटा दीजिये.
ग्रीज किये हुये बर्तन में केक का मिश्रण डालिये और पहले से गरम किये हुये ओवन में 180 डि. से. तापमान पर केक को 40 मिनिट तक बेक कीजिये, केक में चाकू की नोक डालकर देख सकते हैं यदि केक नोक पर नहीं चिपकता है, तब वह बन चुका है, अगर चिपकता है तब आप आवश्यक्तानुसार केक को 5-10 मिनिट तक और बेक कर सकते हैं.
खजूर का स्वादिष्ट केक (Eggless Date Cake) तैयार है, केक को ओवन से निकाल कर ठंडा कीजिये और चाकू की सहायता से बर्तन से निकाल कर प्लेट में रखिये, केक को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काटिये और खाइये. बचा हुआ केक एअर टाइट कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख लीजिये और एक सप्ताह तक खाते रहिये
Eggless Date Cake Recipe video in Hindi
कमेंट (97)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: Anshiji, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद. मैं केक को क्रीम फ्रोस्टिंग करने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सना केक को कुकर में भी बनाया जा सकता है, कुकर में केक बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया हुआ है, सर्च बटन में कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अंजू, केक कन्वेक्सन मोड पर अच्छा बनता है.
निशा: राधिका जी हां केक को गेहूं के आटे से बनाया जा सकता है, लेकिन मैदा के केक से देखने में और स्वाद दोंनो में थोड़ा अन्तर रहता है.
निशा: निम्मी, अमूल बटर में हल्का सा साल्ट होता है, कोई बात नहीं, उसे यूज किया जा सकता है. माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर कोई भी मैटल यूज की जा सकती है.
निशा: सोनिया, प्लीज रैसिपी को पढ़ लीजिये, वीडियो भी देख लीजिये, कुकर में पानी बिलकुल नहीं डालना है.
Can I use whwat flour instead of maida?
Please reply soon.
निशा: पूनम, जी हां व्हीट फ्लोर भी यूज कर सकते हैं.
निशा: रोहिनी, अलसी डालना आवश्यक नहीं है, केक के लिये किसी बाइन्डर का होना आवश्यक है, आप अलसी की जगह कन्डेन्स्ड मिल्क डाल सकती हैं.
pls help mere paas convention mode ki option wala microwave nahi hai pls muje je bata do agar microwave oven me cake ko kitna time lagta hai or kitne tem me kitne dig. tak cake ko bake karna hai or mere oven me 240 dig tem. ki option se hi start hota hai .oven me is se kam tem hai hota pls help .........
निशा: खुशी, माइक्रोवेव में केक 5-7 मिनिट में बेक हो जाता है, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक हमने माइक्रोवेव में बनाया है उसे देख सकती है, माइक्रोवेव में सारे केक इसी तरह बेक किये जाते हैं
निशा:जिया, आपको जो खजूर पसन्द हो वह ले लीजिये.
निशा: घजाला, हर तरह के केक को कुकर में इसी तरह बेक किया जाता है.
निशा: घजाला, अलसी का पाउडर हटा दीजिये, और 2-3 टेबल स्पून चीनी डाल कर और मिला दीजिये.
निशा: स्पांगी, जिस तरफ से हीट अधिक लग रही है, केक उस तरह से केक ज्यादा सिकने के कारण सोफ्ट नहीं बनता है.
I made this cake yesterday. It turned out to be soft n tasty. But, the upper thin layer became crispy when the cake cooled down. It also tasted nice, but what must be the reason for this?
निशा: उमा, ओवन में बेक किये हुये केक पर ऊपर की ओर क्र्स्ट आता है, बाद में वह नम हो जाता है, क्यों कि हीट ऊपर से डायरेक्ट लगती है.
निशा: स्पांजी अपना सवाल तो बताइये.
Yeh eggless cake ki badhiya recepie hai, jaldi hi try karoongi :-)
Ek sawal - iss receipe mein alsi powder kyon istamal kar rahi hain aap? Aur Alsi powder ki jagah condensed milk kaise istamal kar saktein hain? donon cheezon mein kya samanta hai?
निशा स्पांगी, ये दोनों बाइन्डर का काम करते हैं, आधा कप कन्डेन्स्ड मिल्क डाला जा सकता है, अगर केक में कन्डेन्स्ड मिल्क डाल रही हैं तो चीनी पहले से आघी कर दीजिये.
निशा घजाला, आप इसमे 2 एग डाल सकती हैं.
निशा: घजाला, आधा कप कन्डेन्स्ड मिल्क ले सकते हैं, लेकिन अगर आप स्वीट कन्डेन्स्ड मिल्क ले रहे हैं तो चीनी की मात्रा आधा कर लीजिये यानि कि 1/4 कप ले लीजिए.
निशा: दीक्षा, माइक्रोवेव में केक 4-5 मिनिट में बेक हो जाता है, माइक्रोवेव + कन्वेक्सन पर 7-8 मिनिट में केक बेक हो जाता है.
निशा: प्रीती, दही यूज कर सकते हैं, लेकिन कन्डेन्स्ड मिल्क या क्रीम या मलाई यूज करें तो ज्यादा अच्छा है. निशा केक आइसिंग में अवश्य करूंगी.
निशा: प्राची, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि, अवश्य कर सकते हैं.
निशा: ममता मैं अवश्य बताऊंगी.
निशा: रानी, गैस धीमी रखनी है, अलसी की जगह कन्डेन्स्ड मिल्क ले सकते हैं, या एपल सास यूज कर सकते हैं.
निशा: सुरुचि, धन्यवाद और बेबी को बहुत बहुत प्यार.
i tried your cake yesterdya and it came out ok ok only.The problem is it does not come out as spongy as we get outside.i tried the same proportions as u have mentioned but still by today the the internal layer is not that spongy ,it is a bit thick kind.
pls let me know what oculd be the possible reason.
निशा: तुलसी, केक में बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा की कमी रह गई हो, बैटर पतला हो या केक को बार बार खोल दिया जाय, तो केक कम स्पंज होता है.