खजूर का केक - Eggless Date Cake Recipe

खजूर और अलसी के बीज से बना केक (Eggless Date Cake) स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिये भी बेहतर है . अखरोट और बादम के नन्हे नन्हे टुकडे इस केक को स्वाद को और भी अधिक बढा देते है.
- Read this recipe in English : Eggless Date Cake Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Date Cake
- मैदा - 1 कप
- बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- मक्खन या घी - 1/2 कप
- पाउडर चीनी - 1/2 कप
- दूध - आधा कप
- खजूर - 10-15
- अलसी का पाउडर - 1 टेबल स्पून
- बादाम - 1 टेबल स्पून
- अखरोट - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Eggless Date Cake
मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर, 2 या 3 बार छलनी से छान कर अलग प्याले में रख लीजिये.
खजूर को बीज और कैप निकाल कर, 4 टेबल स्पून दूध या पानी में 20 मिनिट के लिये भिगो लीजिये और जिस दूध में भिगोये हैं, उसी दूध की सहायता से मिक्सर में पीस लीजिये.
अलसी पाउडर को 4 टेबल स्पून दूध में भिगो दीजिये.
मक्खन को पिघला लीजिये, मक्खन और चीनी को मिलाकर अच्छी तरह तब तक फैटिये जब तक वह अच्छी तरह मिलकर चिकने न दिखाई देने लगे.

मिश्रण में खजूर का पेस्ट और भीगी हुआ अलसी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, दूध भी डालिये और सारी चीजों को मिलने तक मिला लीजिये. अब इस मिश्रण में मैदा मिक्स डालते हुये मिलाते जाइये. सारी चीजों के अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. केक के लिये मिश्रण तैयार है.
बर्तन जिसमें केक को बेक करना है उसे ग्रीज कर लीजिये, बर्तन को घी लगाकर चिकना कीजिये, अब 1 छोटी चम्मच मैदा डालिये और चारों ओर फैलाकर एक पतली परत बना लीजिये, अतिरिक्त मैदा बर्तन से निकाल कर हटा दीजिये.
ग्रीज किये हुये बर्तन में केक का मिश्रण डालिये और पहले से गरम किये हुये ओवन में 180 डि. से. तापमान पर केक को 40 मिनिट तक बेक कीजिये, केक में चाकू की नोक डालकर देख सकते हैं यदि केक नोक पर नहीं चिपकता है, तब वह बन चुका है, अगर चिपकता है तब आप आवश्यक्तानुसार केक को 5-10 मिनिट तक और बेक कर सकते हैं.
खजूर का स्वादिष्ट केक (Eggless Date Cake) तैयार है, केक को ओवन से निकाल कर ठंडा कीजिये और चाकू की सहायता से बर्तन से निकाल कर प्लेट में रखिये, केक को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काटिये और खाइये. बचा हुआ केक एअर टाइट कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख लीजिये और एक सप्ताह तक खाते रहिये
Eggless Date Cake Recipe video in Hindi
कमेंट (97)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गुंजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकुर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Flax seed powder ki jagha hum milk powder lae skhte hai kya? Lena h toh kitna use kre
निशा: पायल जी, अलसी पाउडर केक को बाइंड की तरह यूज किया जाता है, अगर आप इसे न डालना चाहें तो केक में आधा कप कन्डेन्स्ड मिल्क डाल दीजिये, और मिल्क पाउडर भी डाला जा सकता है.
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मृ्णालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: संदीप जी, आप 125 ग्राम ले लीजिए.
निशा: प्रिया जी, अगर आप इसे न डालना चाहें तो आधा कप कन्डेन्स्ड मिल्क या क्रीम डाल दीजिये.
निशा: दीप्ती जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर ब्लैक फोरेस्ट केक रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर ब्लैक फोरेस्ट केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मधु जी ओवन को पहले प्रिहीट कर लीजिए. इसके बाद सही तापमान पर बेक कीजिए.
निशा: कविता जी, आइसिंग बनाने की विधि मेरी वेबसाइट पर उपल्ब्ध है आप वहां से सीख सकते हैं.
hi mam
apne muffins cooker me aise hi banenge bataya hai....
kya silicon molds bhi cooker me use Ho skte gain..
koi problem to nhi hogi
निशा: अर्पिता जी, कुकर में सिलीकन मोल्ड यूज किये जा सकते हैं.
निशा: मधु जी, केक का कन्टेनर 7-8 इंच व्यास का हो तो केक बेक करने में इस तरह की प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine aaj ye cake banaya tha jaise aapne banaya waise hi dekh kar par wo cake nahi bake hua maine 40 min 180 degree per bake karne ke bad use or 10 min 160 degree per bake kiya lekin wo sirf kachhe aate jaisa hi tha aaisa kyun hua. Please reply kijiye ga.
निशा: वर्षा जी, अलग अलग ओवन में केक को बेक क्ररने में अलग अलग समय लगता है, अभी सर्दी का मोसम है, मौसम का प्रभाव भी पड़ता है, केक को बेक करने के लिये ओवन को प्रीहीट अवश्य कर लेना चाहिये.
निशा: मधु, गरम दूध लिया जा सकता है.
निशा: मधु जी, अलसी को एसे ही बिना भूने पीस लिया है.
Maine naya microwave oven kharida hai or muze apka date cake recipivala cake bananeka hai to kya aap muze bata sakte hai ki microwave pre hit kaise karte hai.
निशा: वेनेन्टाइन जी, ओवन को जो तापमान चाहिये उप पर सैट करके 4-5 मिनिट के लिये चलने दीजिये, ओवन प्रीहीट जायेगा.
निशा: कुकूजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, ये केक खजुर का केक है, इसमें खजूर को पेस्ट बना कर डाला गया है, और ये भी बाइन्डिंग का काम करता है, 1 टेबल स्पून अलसी सीड्स लिये जा सकते हैं. लेकिन अगर आप उसमें खजूर नहीं डाल रही है तो अलसी की मात्रा 2 टेबल स्पून करनी होगी,
1) malai
2) alsi ke beej
3) apple sauce
4) milkmaid
5) dahi
Ye bhi bataiye ki kin binders ke sath extra sugar bhi dalegi...
Actually main chahati hoon ki main koi bhi binder ko use kerke koi bhi cake bna sakoon....jaise ki agar ghar me mere pas malai nhi hai apple hai to aaple sauce se bna sakoon....
निशा: मधु,प्लीज ये चीजें आप रेसिपी से देखकर बनायें तो ज्यादा अच्छा है, क्यों कि हर बाइन्डर के साथ चीनी की मात्रा भी दी होती है, यहां मैं आपको इतना बता देती हूँ कि मिल्क मेड ले रहें हैं तो चीनी कम कर लीजिये क्यों कि मिल्क मेड में चीनी काफी होती है.
मलाई की मात्रा 1/4 कप (50- 60 ग्राम)
अलसी के बीज - 2 टेबल स्पून ( 15- 20 ग्राम)
एक एपल का सोस (200 ग्राम)
दही- आधा कप (100 ग्राम)
निशा: मधु जी, मलाई 1/4 कप ले लीजिये, अगर आप अधिक मीठा पसन्द करते हों तो थोड़ी चीनी और डाली जा सकती है.
निशा: मधु जी, आप एसा कर सकती है, मुझे 1 कप मैदा वाले कप में 1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर और 1/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डालना ज्यादा ठीक लगता है, 1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा के हिसाब से भी लिया जा सकता है.
निशा: मधु, कन्डेन्स्ड मिल्क, क्रीम, मलाई डालकर केक बनाया जा सकता है.
निशा: डा. अनुभा, बहुत बहुत धन्यवाद.