वेज स्प्रिंग रोल - Vegetable Spring Rolls Recipe

सुबह का नाश्ता या शाम की हल्की भूख में खाने के लिये क्यों न वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) ही बनायें जाय, जो बच्चों को बहुत पसन्द हैं. तो आइये हम वेज स्प्रिंग रोल बनाना शुरू करें.
स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बाजार में बने हुये मिल जाते हैं. यदि आपके यहां रैपर उपलब्ध न न हों तो आप तुरन्त ताजा रैपर बनाकर वेज स्प्रिंग रोल बना सकते हैं.
Read - Vegetable Spring Rolls Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Spring Rolls Wrappers
रैपर बनाने के लिये - (for Vegetable Spring Rolls Wrappers)
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
पिठ्ठी बनाने के लिये. - (Vegetable Spring Rolls Stuffings)
- पत्ता गोभी - 200 ग्राम ( एक कप बारीक कतरा हुआ)
- पनीर - 100 ग्राम (क्रम्बल किया हुआ आधा कप)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप तीखा खाना पसन्द करते हैं)
- अजीनो मोटो - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- सोया सास - एक छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच)
- तेल - स्प्रिंग रोल तलने के लिये.
विधि - How to make Vegetable Spring Rolls
किसी बर्तन में मैदा को छान लीजिये, पानी की सहायता से पतला चिकना घोल बनाइये (एक कप मैदा का घोल बनाने में डेड़ कप से थोड़ा कम पानी लग जाता है). घोल को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये ताकि मैदा अच्छे से फूल जाय. यदि हम इस घोल से तुरन्त रैपर बनायेंगे तो रैपर स्टफिंग भरते समय फट सकते हैं.|

अब स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls ) के अन्दर भरने के लिये पिठ्ठी तैयार करते हैं:
कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. हरी मिर्च, अदरक, कटा हुआ पत्ता गोभी और पनीर डालिये, 1 मिनिट भूनिये, काली मिर्च, लाल मिर्च, अजीनोमोटो, सोयासास और नमक डालिये और अच्छी तरह मिला लीजिये. रोल में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार हो गई है.
स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बनाइये:
नानस्टिक तवा गरम करने रखिये, गरम तवा पर बिलकुल थोड़ा तेल डालिये और नेपकिन पेपर से तेल को तवे पर चारों तरफ हल्के हाथ से फैला दीजिये. तवा बहुत अधिक गरम न हो. तवे पर एक चमचा घोल डालिये और चमचे की सहायता से हल्का दबाव डालते हुये पतला चीला जैसा (रैपर) तवे पर फैलाइये. धीमी आग पर सिकने दीजिये, जब रैपर के ऊपर की सतह से कलर बदल जाय और तवे से किनारे अपने से निकलने लगे, तब रैपर उठा कर तेल लगी प्लेट पर रखिये.
प्लेट पर रखे रैपर पर ऊपर की ओर 2 चम्मच पिठ्ठी रखिये और पिठ्ठी को लम्बाई में पतला फैलाइये. रैपर को पिठ्ठी ढकते हुये दायें और बायें दोंनो ओर से थोड़ा थोड़ा मोड़े, अब ऊपर से मोड़ते हुये रोल बनायें. तैयार रोल को प्लेट में रख दीजिये और दूसरा रोल बिलकुल इसी तरह तैयार कर लीजिये , सारे रोल तैयार करके रख लीजिये (एक कप मैदा से लगभग 8 रोल बन जाते हैं)
वेज स्प्रिंग रोल को हम सैलो फ्राई कर सकते हैं और डीप फ्राई भी कर सकते हैं.

सैलो फ्राई करने के लिये:
कढाई में एक टेबल स्पून तेल डालकर गरम करेंगे और 2 स्प्रिंग रोल कढ़ाई में डालेंगे और चारों ओर पलट पलट कर, हल्के ब्राउन होने तक तलेंगे, तले रोल प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, जितने भी स्प्रिंग रोल आप सैलो फ्राई करना चाहें इसी तरह से फ्राई कर लीजिये.
डीप फ्राई करने के लिये:
कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 2 स्प्रिंग रोल या जितने रोल आसानी से तले जा सके डालिये, स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाइये, वेज रोल कढ़ाई से निकाल कर इस पर रखिये, सारे वेज स्प्रिंग रोल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) तैयार है. हरे धनिये की चटनी, टमाटो सास या आपके मन पसन्द किसी भी चटनी के साथ गरमा गरम वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) परोसिये और खाइये.
सुझाव:
सब्जियां आप को जो भी पसन्द हो आप बारीक काट कर, इसी तरह से हल्की कुक करके स्टफिंग में डाल सकते हैं, नूडल्स भी उबाल कर स्टफिंग में डाली जा सकती हैं. मसालों में आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.
कमेंट (314)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किशन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रा जी, अवश्य बना सकते हैं, पैन को तेल डालकर धीमी आग पर देर तक गरम होने दीजिये, और अब बनाईये, कोई प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: प्रदीप जी, आप अपनी पसंद अनुसार जो सब्जी स्टफिंग के लिए लेना चाहें ले सकते हैं.
Mam thanks for veg spring role recepi......
निशा: वर्षा जी, ग्रेवी को गाढा़ करने के लिए कॉर्न फ्लोर का उपयोग कीजिए.
Aapne Jo method btaya hai .bhut hi easy tha .spring roll bnane me. Mujhe koe dikht nhi hue .
Mujhe chinese cooking sikhe ka man hai
Es liye. Mai dehradun. Me. Cooking shikh RHA hun .
Aapka method mujhe acha LGA .thanks Nisha ji
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तेल जब अच्छा गरम हो तब ही स्प्रिंग रोल को तलने के लिये डालें, तेल कम गरम हो और स्प्रिंग रोल तलने के लिये डाल दें तब वे तेल को एब्जोर्ब कर सकते हैं.
निशा: बलवंत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिना कार्नफलोर के ये अच्छे से बन जाते हैं.
mainy spring rolls bnaye to wo bht oily aur loose se bny cruncy ni bny mam plz btaye crunchy rolls kaisy bnaye???
निशा: सपना जी, इसे टिशु पेपर भी कहते हैं, मार्केट में अवश्य मिलता है, ट्राई कीजिये.
Spring roll very nice racip
Apki recipes wakai lajwab hain......
निशा: मोहिन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe apki banayi hui dishes aachi lagi please mujhe simple dishes k bare mein bataiye jo aasani banayi jaati hai
निशा: दिव्या जी, वेबसाइट पर बहुत सारी सिम्पक डिश है, आप अपनी पसन्द रेसिपीज को पढ़िये और बनाइये, आपको फील होने लगेगा कि ये कितनी सिम्पल है.
अगर रेपर एक साइड से।सेकना है तो रेपर में किस साइड फिलिंग रखनी है?सिकी हुई साइड या कच्ची साइड???? Pls tell me aunty ji
निशा: कनिका जी, कच्ची साइड फिलिंग डालनी है.
अजिनोमोटो को धीमा जेहर क्यों कहतै है।सुना है इसको नहीं खाना चाहिए
thank Q nisha.ji.
Noodles ki filling ke sath spring rool s kese banae....Plz tel
Nisha ji nmste maine roll bnya sb thik tha pr roll tlne k bad crunchi ho gya ye market jaisa nhi bna kya kre ki roll soft hi rhe
Mai ne aap ki site k dwara ice cream ;twa pizza ;lauki ka kofta bnaya bhut achchha bna eske liye aap ka bahut bahut dhanyawad.
निशा: सौरभ जी, रोल ऊपर से क्रंची और अन्दर से सोफ्ट होते हैं, अगर आपको रोल क्रंची नहीं चाहिये तो उन्हैं तेज आग पर थोड़ा कम सेके, हल्के ब्राउन होने पर तुरन्त निकाल लीजिये, बाजार में लोग पहले से तैयार रैपर यूज करते हैं, जो थोड़े अलग होते हैं.
woww yummmy.....
Hlo nisha mam,
Mam maine spring rol bnsne ki koshish ki thi pr salow fry krte waqt rol khul kr fat gaye the plz ap btao ki mujhse kahan galti hui h.
निशा: आलिशा जी, रोल को चिपकाने के लिये मैदा के घोल का यूज कर सकते हैं. रोल नहीं खुलेंगे.
Thañk u so much nisha màdàm but ham cobi ki jaga koy or sabji istemal kr sakti hu ????