वेज स्प्रिंग रोल - Vegetable Spring Rolls Recipe

सुबह का नाश्ता या शाम की हल्की भूख में खाने के लिये क्यों न वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) ही बनायें जाय, जो बच्चों को बहुत पसन्द हैं. तो आइये हम वेज स्प्रिंग रोल बनाना शुरू करें.
स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बाजार में बने हुये मिल जाते हैं. यदि आपके यहां रैपर उपलब्ध न न हों तो आप तुरन्त ताजा रैपर बनाकर वेज स्प्रिंग रोल बना सकते हैं.
Read - Vegetable Spring Rolls Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Spring Rolls Wrappers
रैपर बनाने के लिये - (for Vegetable Spring Rolls Wrappers)
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
पिठ्ठी बनाने के लिये. - (Vegetable Spring Rolls Stuffings)
- पत्ता गोभी - 200 ग्राम ( एक कप बारीक कतरा हुआ)
- पनीर - 100 ग्राम (क्रम्बल किया हुआ आधा कप)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप तीखा खाना पसन्द करते हैं)
- अजीनो मोटो - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- सोया सास - एक छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच)
- तेल - स्प्रिंग रोल तलने के लिये.
विधि - How to make Vegetable Spring Rolls
किसी बर्तन में मैदा को छान लीजिये, पानी की सहायता से पतला चिकना घोल बनाइये (एक कप मैदा का घोल बनाने में डेड़ कप से थोड़ा कम पानी लग जाता है). घोल को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये ताकि मैदा अच्छे से फूल जाय. यदि हम इस घोल से तुरन्त रैपर बनायेंगे तो रैपर स्टफिंग भरते समय फट सकते हैं.|

अब स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls ) के अन्दर भरने के लिये पिठ्ठी तैयार करते हैं:
कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. हरी मिर्च, अदरक, कटा हुआ पत्ता गोभी और पनीर डालिये, 1 मिनिट भूनिये, काली मिर्च, लाल मिर्च, अजीनोमोटो, सोयासास और नमक डालिये और अच्छी तरह मिला लीजिये. रोल में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार हो गई है.
स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बनाइये:
नानस्टिक तवा गरम करने रखिये, गरम तवा पर बिलकुल थोड़ा तेल डालिये और नेपकिन पेपर से तेल को तवे पर चारों तरफ हल्के हाथ से फैला दीजिये. तवा बहुत अधिक गरम न हो. तवे पर एक चमचा घोल डालिये और चमचे की सहायता से हल्का दबाव डालते हुये पतला चीला जैसा (रैपर) तवे पर फैलाइये. धीमी आग पर सिकने दीजिये, जब रैपर के ऊपर की सतह से कलर बदल जाय और तवे से किनारे अपने से निकलने लगे, तब रैपर उठा कर तेल लगी प्लेट पर रखिये.
प्लेट पर रखे रैपर पर ऊपर की ओर 2 चम्मच पिठ्ठी रखिये और पिठ्ठी को लम्बाई में पतला फैलाइये. रैपर को पिठ्ठी ढकते हुये दायें और बायें दोंनो ओर से थोड़ा थोड़ा मोड़े, अब ऊपर से मोड़ते हुये रोल बनायें. तैयार रोल को प्लेट में रख दीजिये और दूसरा रोल बिलकुल इसी तरह तैयार कर लीजिये , सारे रोल तैयार करके रख लीजिये (एक कप मैदा से लगभग 8 रोल बन जाते हैं)
वेज स्प्रिंग रोल को हम सैलो फ्राई कर सकते हैं और डीप फ्राई भी कर सकते हैं.

सैलो फ्राई करने के लिये:
कढाई में एक टेबल स्पून तेल डालकर गरम करेंगे और 2 स्प्रिंग रोल कढ़ाई में डालेंगे और चारों ओर पलट पलट कर, हल्के ब्राउन होने तक तलेंगे, तले रोल प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, जितने भी स्प्रिंग रोल आप सैलो फ्राई करना चाहें इसी तरह से फ्राई कर लीजिये.
डीप फ्राई करने के लिये:
कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 2 स्प्रिंग रोल या जितने रोल आसानी से तले जा सके डालिये, स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाइये, वेज रोल कढ़ाई से निकाल कर इस पर रखिये, सारे वेज स्प्रिंग रोल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) तैयार है. हरे धनिये की चटनी, टमाटो सास या आपके मन पसन्द किसी भी चटनी के साथ गरमा गरम वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) परोसिये और खाइये.
सुझाव:
सब्जियां आप को जो भी पसन्द हो आप बारीक काट कर, इसी तरह से हल्की कुक करके स्टफिंग में डाल सकते हैं, नूडल्स भी उबाल कर स्टफिंग में डाली जा सकती हैं. मसालों में आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.
कमेंट (314)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
2.सोया सॉस नही हो तो इसकी जगह क्या डाले..?
निशा: शुभम जी, आप इसे अजीनोमोटो और सोया सॉस के बिना भी बना सकते हैं.
निशा: राम जी, हमने स्टफिंग को पहले ही हल्का सा भूना है.
निशा: पूजा जी, धन्यवाद.
निशा: शिल्पी जी, इसे नानस्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चिकना करके बनाइये, रैपर चिपकेगा नहीं.
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लावन्या जी, धन्यवाद.
I tried this recipie. But rolls me Bht Hi jyada oil Bhar Gaya.
What should I do.?
निशा: नीनू जी, रोल को किनारों से पानी की सहायता से अच्छी तरह चिपकाना होता है, आप चाहें तो चिपकाने के लिये मैदा का पतला घोल बना सकती हैं, किनारे नहीं खुलेंगे तो इनके अन्दर तेल भी नहीं जायेगा.
This recipie is very good.
But I need to know can we prepare n stuff them today And can fry them in tomorrow morning...?
Plz reply
निशा: नीरू जी, स्टफड एक दिन पहले करने से नमी के कारण ये खराब हो सकते हैं.
मैंने यह रेसिपी बनाई है और बहुत ही अच्छी बनीहै वैसे तो मुझे स्प्रिंग रोल बनाने आते हैं लेकिन उसकी सीट अच्छे से नहीं बनानी आती थी पर आप के वजह से अब अच्छी ही बन पाई मुझसे धन्यवाद...
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जया जी, स्प्रिंग रोल तलने में अधिक तेल नहीं लगता, ज्यादा ठंडे तेल में डाले तो थोड़ा अधिक तेल लगना सम्भव है, स्प्रिंग रोल को सैलो फ्राई भी किया जा सकता है.
निशा: जयदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, अजीनोमोटो एक तरह का नमक है, जो स्वाद को बढ़ाता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है. आप इसके बिना भी इसे बना सकते हैं.
निशा: अदितु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उद्धव जी, काली मिर्च को black paper भी कहा जाता है. ये साबूत, टुकड़ा या पाउडर रुप में भी मिलती है और विभिन्न प्रकार की रैसिपी में उपयोग की जाती है.
निशा: श्रद्धा जी, पत्ता गोभी के बिना भी इसे बना सकते हैं या जो सब्जी आपको पसंद है उसे इसमें डाल सकती हैं.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुंजन जी, कर सकते हैं.
Thanks
निशा: तनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
mam me jab repar banane ke liye maide ko pann me felaya to wo mujse nikal hi nahi rha tha and chipak jaa rha tha esa kyu mam ? :-(
निशा: सकीना जी, नॉन स्टिक पैन का उपयोग कीजिए और उसे तेल या घी लगाकर चिकना कर लीजिए.
निशा: गरिमा जी, आप आटे और मैदा को मिक्स करके इन्हें बना सकते हैं.
निशा: शुभम जी, आप अपने पसंद अनुसार कोई भी सब्जी डाल सकते हैं.
Mam thank you for your reply earlier. I want to know that chinagrass can be used in place of gelatin powder or not.
निशा: अंजली जी, चाइना ग्रास यूज की जा सकती है.
Can you tell me at which store I can found gelatin powder. I have tried finding it but I have not found it.
निशा: अंजली जी, यह आपको किसी अच्छे बड़े स्टोर पर ही मिल पाएगा.
निशा: निम्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुजा जी, आप इसके बिना भी रैसिपी बना सकती हैं.