वेज स्प्रिंग रोल - Vegetable Spring Rolls Recipe

📅 10 नवंबर 2011 👁 13.7 लाख बार देखी गई 💬 314 कमेंट ★ 3.5 (22987)


सुबह का नाश्ता या शाम की हल्की भूख में खाने के लिये  क्यों न वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) ही बनायें जाय, जो बच्चों को बहुत पसन्द हैं. तो आइये हम वेज स्प्रिंग रोल बनाना शुरू करें.

स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बाजार में बने हुये मिल जाते हैं.  यदि आपके यहां रैपर उपलब्ध न न हों तो आप तुरन्त ताजा रैपर बनाकर  वेज स्प्रिंग रोल बना सकते हैं.

Read - Vegetable Spring Rolls Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Spring Rolls Wrappers

रैपर बनाने के लिये - (for Vegetable Spring Rolls Wrappers)

  • मैदा - 100 ग्राम (एक कप)

पिठ्ठी बनाने के लिये. - (Vegetable Spring Rolls Stuffings)

  • पत्ता गोभी - 200 ग्राम ( एक कप बारीक कतरा हुआ)
  • पनीर  - 100 ग्राम (क्रम्बल किया हुआ आधा कप)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक  - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप तीखा खाना पसन्द करते हैं)
  • अजीनो मोटो - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • सोया सास - एक छोटी चम्मच
  • नमक  - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच)
  • तेल  - स्प्रिंग रोल तलने के लिये.

विधि - How to make Vegetable Spring Rolls

किसी बर्तन में मैदा को छान लीजिये, पानी की सहायता से पतला चिकना घोल बनाइये (एक कप मैदा का घोल बनाने में डेड़ कप से थोड़ा कम पानी लग जाता है). घोल को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये ताकि मैदा अच्छे से फूल जाय.  यदि हम इस घोल से तुरन्त रैपर बनायेंगे तो  रैपर स्टफिंग भरते समय फट सकते हैं.|

अब स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls ) के अन्दर भरने के लिये पिठ्ठी तैयार करते हैं:

कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. हरी मिर्च, अदरक, कटा हुआ पत्ता गोभी और पनीर डालिये, 1 मिनिट भूनिये, काली मिर्च, लाल मिर्च, अजीनोमोटो, सोयासास और नमक डालिये और अच्छी तरह मिला लीजिये. रोल में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार हो गई है.

स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बनाइये:
नानस्टिक तवा गरम करने रखिये, गरम तवा पर बिलकुल थोड़ा तेल डालिये और नेपकिन पेपर से तेल को तवे पर चारों तरफ हल्के हाथ से फैला दीजिये. तवा बहुत अधिक गरम न हो. तवे पर एक चमचा घोल डालिये और चमचे की सहायता से हल्का दबाव डालते हुये पतला चीला जैसा (रैपर) तवे पर फैलाइये. धीमी आग पर सिकने दीजिये, जब रैपर के ऊपर की सतह से कलर बदल जाय और तवे से किनारे अपने से निकलने लगे, तब रैपर उठा कर तेल लगी प्लेट पर रखिये.

प्लेट पर रखे रैपर पर ऊपर की ओर 2 चम्मच पिठ्ठी रखिये और पिठ्ठी को लम्बाई में पतला फैलाइये. रैपर को पिठ्ठी ढकते हुये दायें और बायें दोंनो ओर से थोड़ा थोड़ा मोड़े, अब ऊपर से मोड़ते हुये रोल बनायें. तैयार रोल को प्लेट में रख दीजिये और दूसरा रोल बिलकुल इसी तरह तैयार कर लीजिये , सारे रोल तैयार करके रख लीजिये (एक कप मैदा से लगभग 8 रोल बन जाते हैं)

वेज स्प्रिंग रोल को हम सैलो फ्राई कर सकते हैं और डीप फ्राई भी कर सकते हैं.

सैलो फ्राई करने के लिये:
कढाई में एक टेबल स्पून तेल डालकर गरम करेंगे और 2 स्प्रिंग रोल कढ़ाई में डालेंगे और चारों ओर पलट पलट कर, हल्के ब्राउन होने तक तलेंगे, तले रोल प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, जितने भी स्प्रिंग रोल आप सैलो फ्राई करना चाहें इसी तरह से फ्राई कर लीजिये.

डीप फ्राई करने के लिये:
कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 2 स्प्रिंग रोल या जितने रोल आसानी से तले जा सके डालिये, स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाइये, वेज रोल कढ़ाई से निकाल कर इस पर रखिये, सारे वेज स्प्रिंग रोल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) तैयार है. हरे धनिये की चटनी, टमाटो सास या आपके मन पसन्द किसी भी चटनी के साथ गरमा गरम वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) परोसिये और खाइये.

सुझाव:
सब्जियां आप को जो भी पसन्द हो आप बारीक काट कर, इसी तरह से हल्की कुक करके स्टफिंग में डाल सकते हैं, नूडल्स भी उबाल कर स्टफिंग में डाली जा सकती हैं. मसालों में आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.

Vegetable Spring Rolls - How to make veg spring rolls

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (22987 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (314)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

amrita
namaste nishaji,kya hum maide ki jagah par koi doosra aatta le sakte hain kya?dhanyawaad.

निशा:
अमृता, स्प्रिंग रोल मैदा से ही बनाये जाते हैं. आटे से पतले रेपर नहीं बनेंगे.
Manisha verma
nice berakfast for all of us.
leena
Mam, bahut hi achhi reciepi hai, spring roll my favourate, mam plz ye bata dijiye ki noodle wale spring roll kis tarah se banaye jayenge.
निशा: लीना, नूडल्स उबाल कर फिलिंग में मिलाइये, अपने स्वादानुसार सारे मसाले डालिये और बिलकुल इसी तरह स्प्रिंग रोल बनालीजिये, धन्यवाद.
Prabhat
Thank u very much nisha ji,but aapne video nahi dikhaya hai to thoda confusion ho raha tha,pls video b daliyega

निशा: प्रभात आपके लिये वीडियो भी डाल दिया है, धन्यवाद.