पेठे का हलवा - Petha Halwa Recipe

पेठा के नाम से हमें आगरे का पेठा (Agra Petha Recipe) का ध्यान आ जाता है जबकि पेठा के फल से सब्जियां, हलवा आदि भी बहुत स्वादिष्ट बनाये जाते हैं. आज हम पेठे का हलवा बनायेंगे.
पेठे का फल बाहर से एकदम सफेद लेकिन आकार में कद्दू से छोटा होता है. बाजार में पेठे का फल आराम से मिल जाता है. सब्जियां बनाने के लिये पेठे का फल कच्चा लेकिन पेठा मुरब्बा (Agra Petha) या पेठे का हलवा बनाने के लिये पका हुआ पेठा फल अधिक अच्छा रहता है.
Read - Petha Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Petha Halwa
- पेठा - 1 किलोग्राम
- चीनी - 1 कप से थोड़ी ज्यादा (250 ग्राम)
- घी - 2 टेबल स्पून
- मावा - 1 कप से थोड़ा ज्यादा (250 ग्राम) (भुना हुआ)
- दूध - 1/3 कप (3 टेबल स्पून)
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
- काजू - 2 टेबल स्पून
- छोटी इलायची - 6-7 (पाउडर बना लीजिए)
विधि - How to make Petha Halwa
पेठे को मोटा छिलका उतारते हुये छीलिये, बीज और स्पंजी गूदा निकाल कर अलग कर दीजिये. पेठे का सख्त गूदा बड़े टुकड़े में काटिये, इन बड़े टुकड़ों को फूड प्रोसेसर या कद्दूकस से कस लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी लीजिये, जिसमें ये कद्दूकस किया गया पेठा अच्छी तरह डूब सके. इस पानी में कद्दूकस किया पेठा डालकर 15 मिनिट के लिए डुबाकर रखिए. इसके बाद इसे छलनी में डालकर अच्छे से दो बार धोकर निचोड़ लीजिए. इससे सारा खारापन पेठे से निकल जाएगा.
कढ़ाही में कद्दूकस किया हुआ पेठा और दूध डालकर मिक्स कर लीजिए. पेठे को ढककर 5 से 6 मिनिट नरम होने के लिए उबाल लीजिए. पेठे के हल्के नरम होने पर इसमें चीनी डालिये. इसे तेज आंच पर खुला ही पकने दीजिए और बीच-बीच में इसे चमचे से चलाते रहिए.

पेठे और चीनी में पानी न रहने के बाद इसमें घी डालकर मिक्स कर दीजिए. हलवे को 2 से 3 मिनिट तक भून लीजिये. हलवे में भुना हुआ मावा और कटे हुये सूखे मेवे डाल दीजिए. हलवे के गाढ़ा होने तक इसे चमचे से चलाते हुए 3 से 4 मिनिट पकाइए. पेठे के हलवा (Petha Halwa) में इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिये.
पेठे का हलवा तैयार है, पेठे के हलवे को प्याले में निकालिये, गरमागरम हलवे को खाइए. आप इस हलवे को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव
पेठे में दूध डालने से पेठा जलता नही है.
पेठा - पेठा कद्दू से थोड़ा छोटा सफेद रंग का फल होता है. इसके कच्चे फल से सब्जी और पके हुये फल से हलवा और पेठा मिठाई (मुरब्बा) बनाई जाती है. पेठे की मिठाई इतनी अधिक प्रसिद्ध है कि इसे ही पेठा कहा जाने लगा है. इस फल का चित्र निम्न है.

Petha Halwa Recipe video in Hindi
कमेंट (40)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thanks n regards.
निशा: वर्षा, मोमोज बनाने वाला बर्तन एकदम एअर टाइट नहीम होता, उसमें से अतिरिक्त भाप निकलती रहती है.
निशा: मधुलिका, मैं पाव भाजी मसाला रैसिपी लिखने की कोशिश करूगी.
निशा: मंजू, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: अभिलाशा, आप क्या फ्रोजन करना चाहती हैं.
निशा: आप बिलकुल सही कह रही हैं, मैंने रैसिपी को एडिट कर दिया है.
निशा: सोनू, लिखने की कोशिश करूगी.
Nisha mam please aap mushroom ki recipe bhi dikhayen.
निशा: प्रभात, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.