पनीर गुझिया – Paneer Karanji Recipe

छुट्टी के दिन नाश्ते में कुछ स्पेशल बनाना है, तो आप ये स्वादिष्ट पनीर करंजी बनाइये, पनीर करंजी (Paneer Karanji) आपके बच्चों को और आपको बहुत पसन्द आयेंगी.
Read - Paneer Karanji Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Karanji
आटा लगाने के लिये
- मैदा - 200 ग्राम (2 कप)
- घी - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप)
- नमक - स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
- घी या तेल - तलने के लिये
पनीर की पिठ्ठी बनाइये - Pitthi for Paneer Karanji
- पनीर - 100 ग्राम (आधा कप कद्दूकस किया हुआ)
- घी - 1 छोटी चम्मच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अदरक - आधा इंच लम्बा टुकड़ा कद्दूकस कर लीजिये या आधा छोटी चम्मच पेस्ट
- हरी मटर के दाने - 2 टेबल स्पून
- नमक - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच से कम)
- काली मिर्च - 2-3 पिंच
- काजू - 10-12 (एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to make Paneer karanji
मैदा किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा में घी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, पानी या दूध की सहायत से सख्त पूरी के आटे से भी थोड़ा सख्त आटा गूथिये. आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. पनीर करंजी के लिये आटा तैयार है.
पिठ्ठी बनाइये:
कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कीजिये, जीरा डालिये, जीरा हल्का सा भुनने पर, मटर के दाने डालिये, 1-2 मिनिट तक भूनिये. मटर के दाने भुनने के बाद, अदरक, पनीर, नमक, काली मिर्च, काजू के टुकड़े और हरा धनियां डालिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये. करंजी के लिये पनीर की पिठ्ठी तैयार है.

पनीर की पिठ्ठी को 20 भागों में बांट लीजिये.
पनीर करंजी बेल कर तैयार कीजिये
गूंथे गये आटे से 20 लोई तोड़ कर गोल करके पेड़े बना लीजिये. एक लोई को चकले पर रखिये, बेलन से 4 इंच के व्यास में पतला बेल लीजिये. बेली गई पूरी के ऊपर पिठ्ठी का एक भाग रखें और किनारों पर उंगली से पानी लगायें, पूरी को गुझिया के आकार में मोड़ कर किनारों को उंगलियों से दबा दीजिये, करंजी को उठाकर प्लेट में लगाइये, सारी लोई से सारी पनीर करंजी इसी तरह तैयार करके प्लेट में लगा दीजिये.

या करंजी के लिये बेली गई पूरी को, करंजी के सांचे में रखिये और पिठ्ठी का एक भाग पूरी के ऊपर डालिये, करंजी के किनारों पर उंगली से पानी लगाइये ताकि करंजी के किनारे अच्छी तरह चिपक जायं और करंजी तलते समय खुले नहीं. सांचे से मोड़ कर, करंजी को काटिये और प्लेट में लगाकर रख लीजिये.
सारी लोई से एक एक करके, बेल कर और सांचे पर रखकर, पिठ्ठी भरकर इसी तरह सारी करंजी तैयार करके, प्लेट में लगा कर रख लीजिये. अब हमें इन करंजी को तलना है.
करंजी तलिये:
कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में 3-4 करंजी डालिये, मध्यम और धीमी आग पर करंजी को पलट पलट कर, हल्का ब्राउन होने तक तल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल लीजिये. सारी करंजी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

गरमा गरम पनीर करंजी चटनी या सास के साथ परोसिये और खाइये.
सावधानियां:
पनीर करंजी को तलते समय आग धीमी ही रखें, करंजी कुरकुरी और स्वादिष्ट बनेंगी. तेज आग पर तली गई पनीर करंजी, मुलायम हो जायेंगी.
Paneer Karanji Recipe
कमेंट (30)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Use gujiya be had psnd he .
निशा: हरीश जी, हमने पनीर गुजिया बनाई है. इसलिए पनीर का इस्तेमाल किया है. आप अपने स्वादानुसार स्टफिंग भरकर गुजिया बना सकते हैं. आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: अलका, 1 कप आटा लगाने में 1/4 कप से थोड़ा अधिक पानी लग जाता है.
निशा: हनी, प्लीज रैसिपी को पढ़ लीजिये, उसमें आटा लगाते समय 50 ग्राम तेल डालना है लिखा हुआ है, धन्यवाद.
Kya aap mujhe owen may bake karke banane ki gujiya ki receipe bata sakti he ?
निशा: संचिता, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: संचिता, ओव में बेक करने के लिये गुझिया अलग तरह से बनानी होंगी.
aap jitni wadhia tarike se recipe explain karti ho,mujhe bohat asha laga...i love to do experiments with food..everytime with a little difference we can give a new taste to our dish..
thanks alot,
cheers
निशा: मीनू, जन्माष्टमी पर धनिये की पंजीरी बनाई जाती है, ये रैसिपी वेवसाइट पर दी गई है.
you have no more recipe made by soya granules instead of Soya Chunks Pulaw in your Website and we all know that how much nutritious fact soya granuals have so if you don't mide nisha ji please publish some recipes made by Soya granules, Oats and Oat meal. please
निशा: उर्मिला, धन्यवाद.
निशा: प्रीति, बिलकुल नहीं फटेंगी.
निशा: जीहां, अब मैं रेसीपी के वीडियो भी प्रस्तुत कर रहीं हूं.
Its very good to see your live video,mouth watering recipe.
निशा: प्रभात, आप सबके इतने तारीफ भरे कमेन्टस मेरा बहुत उत्साह बढ़ाते हैं, धन्यवाद. पनीर गुझिया को फ्रिज में रखकर 2 दिन खाया जा सकता है.
निशा: सुनीता, अब आपको वीडियो तो देखने को मिलेंगे ही, धन्यवाद.
निशा: संध्या, आपके इतने प्रशंशा भरे कमेन्ट पढ़कर, मेरा काम करने का उत्साह बहुत ज्यादा हो जाता है, वीडियो के साथ मेरे काम की नई शुरूआत आपको पसन्द आ रही है, मैं आप सब की बहुत आभारी हूँ, धन्यवाद.
निशा: मनु, धन्यवाद.
Video dekh ke aur bhi clear ho gaya sab kuch.
Aapko zarur batana chahungi ki apni pehli Gujia maine pichhli holi aapki hi site se dekh kar banayi thi aur sab se taarif paayi thi.
Can't thank you enough!
Rekha
निशा: रेखा, आप तारीफ पायें और मेरी तारीफ आप करते हैं, मुझे इन तारीफ भरे कमेन्ट्स पढकर बहुत खुशी मिलती है, धन्यवाद.
निशा: मीना, आपके लिये बेसन की बर्फी वीडियों के साथ बनायेंगे.