आम्रखंड - Mango Shrikhand - Amrakhand recipe

श्रीखन्ड (Shrikhand) बनाने में सबसे आसान लेकिन स्वाद में एकदम लाजवाब. श्रीखन्ड में आम का स्वाद उसे और भी अधिक स्वादिष्ट बना देता है. आईये आज आम का श्रीखंड (Mango Shrikhand) आमखंड बनाये.
Read - Aamkhand Recipe - Aam khand Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Shrikhand
- ताजा दही - 2 1/2 कप (500 ग्राम)
- पाउडर चीनी - 1/4 कप
- आम का पल्प - 1 कप
- काजू या बादाम - 4
- पिस्ता - 5-6
- इलाइची - 2
विधि - How to Make Mango Shrikhand
दही को किसी मोटे कपड़े में डाल कर, बांध कर लटका दीजिये, दही का सारी पानी निकल जाय और दही एक दम गाड़ा हो जाय, तब उसे कपड़े से निकाल कर प्याले में डालिये.

काजू या बादाम को छोटे बारीक पतले टुकड़े में काट लीजिये, इलाइची छील कर कूट लीजिये और पिस्ते भी बारीक काट लीजिये.
बांधे हुये दही में पाउडर चीनी, आम का पल्प, आधे बादाम, पिस्ते और काजू और इलाइची डाल कर मिला दीजिये, आम खन्ड को छोटे प्यालियों में डालिये और पिस्ते, बादाम डालकर सजा दीजिये.
आम खन्ड के प्याले फ्रिज में रखकर ठंडा कीजिये, खाना खाने के बाद ठंडा ठंडा आम खन्ड परोसिये और खाइये.
सुझाव:
बांधे हुये दही में, अनन्नास पल्प, लीची पल्प, स्ट्रावेरी पल्प जो आपको पसन्द हो मिलाकर नये स्वाद में श्रीखन्ड (Srikhand) बनाइये, परोसिये और खाइये.
Aam khand video in Hindi
कमेंट (56)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
निशा:मीनाक्षी जी हां कोशिश करूंगी.
निशा: लक्की की, आप स्ट्राबेरी का पेस्ट बना कर उपरोक्त विधि अनुसार श्रीखंड बना सकते हैं.
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आनंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शाजि़या जी, बह्त बहुत धन्यवाद.
kya isme market ke chini paudar ka use krna he ya fir ghar me hi chini ka paudar banaker istemal kiya ja skta he.
निशा: शाजिया जी, आप घर पर बना कर उपयोग कर सकती हैं.
निशा: रविन्दर जी, बिना आम के श्रीखन्ड बना सकते हैं.
निशा: सुरभी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निर्मल जी, निर्मला जी, अवश्य लिया जा सकता है.
निशा: माया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Very easy and tasty dish.
निशा: अनामिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: देव जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: अंशुल जी, मेन्गो से उसका गूदा निकाल कर पीस कर उसको यूज करना है.
निशा: मधु, सूती सफेद और हल्का सा मोटा कपड़ा ले लीजिये.
निशा: देवाशीश जी, अवश्य डाली जा सकती है.
निशा: बलजीत जी, गर्मी के मौसम में रात भर में दही खट्टा हो जाता है, दही को 2-3 घंटे कपड़े में रखकर, टगाकर गाढ़ा कर लीजिये, दही खट्टा नहीं होगा.
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Mere gar me shrikhand kisi ko pasand nahi he. Par Aamkhand banane par sab kha gaye. Thank you for Recipe
निशा: उम्मी, , आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माला जी हां खाया जा सकता है.
निशा: जया, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.