सुखाये आलू के चिप्स – Dried Potato Chips Recipe – Aloo Chips Recipe

आलू के चिप्स कई तरह से बनाये जाते हैं. कच्चे आलू के एकदम पतले चिप्स काटकर आलू चिप्स या आलू क्रिस्प (Potato Chips Recipe - Potato Crisp), और आलू के चिप्स काटकर उबाल कर सुखाये हुये आलू के चिप्स (Dried Potato Chips), सुखाये हुये चिप्स को आप आलू के मौसम में बनाकर रख लीजिये और फिर जब जी चाहे तल कर खाईये.
आलू के चिप्स सुखाकर बनाने के लिये बड़े आकार का चिकनी स्किन वाला आलू या पहाड़ी आलू अच्छी वैरायटी का आलू लीजिये, इन आलू से बनाये गये चिप्स अधिक स्वादिष्ट बनते हैं.
Read - Dried Potato Chips Recipe – Aloo Chips Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Cips
- आलू - 2 या 3 किग्रा.
- फिटकिरी पाउडर - आधा छोटी अम्मच
विधि - How to make Potato Chips
आलू को धोइये, छीलिये, चिप्स कटर से या फूड प्रोसेसर से चिप्स काट लीजिये, किसी बर्तन में इतना पानी लीजिये, कि चिप्स उसमें अच्छी तरह डूब जायं, पानी में फिटकिरी पाउडर डालकर घोल दीजिये, कटे आलू चिप्स पानी में डुबा कर रखिये, और 2 - 3 घंटे तक पानी में डूबे रहने दीजिये, अब ये चिप्स फिटकिरी के पानी से निकाल कर साफ पानी से एक बार और धो लीजिये.
अब किसी भगोने में इतना पानी लीजिये कि उसमें कटे हुये चिप्स पूरी तरह से डूब सके. पानी को गरम करने गैस पर रखिये, पानी में उबाल आने पर, पानी में डूबे चिप्स निकाल कर उबलते पानी में डालिये, पानी में फिर से उबाल आने के बाद, मीडियम आग पर 6-8 मिनिट तक चिप्स को उबलने दीजिये या चिप्स के हल्के मुलायम होने तक उबालिये, आग बन्द कर दीजिये.

चिप्स को छलनी में डालकर निकालिये और अतिरिक्त पानी हटा दीजिये, आपके आलू के चिप्स सुखाये जाने के लिये तैयार हैं.
चिप्स सुखाने के लिये कोई भी पुरानी धुली चादर स्तेमाल कर सकते है या बड़ा पोलिथिन भी ले सकते हैं. चादर को बिछा लीजिये और उबले हुये चिप्स को एक एक उठाकर, बिछी हुई चादर पर लगाते जाइये, सारे चिप्स चादर पर बिछा कर धूप में सुखाइये.
एक दिन की धुप में ये चिप्स इतने सूख जाते हैं कि इन्हैं इकठ्ठे करके चादर में लपेट कर रख सकते हैं. दूसरे दिन फिर से ये चिप्स चादर पर फैला कर सुखाने रख दीजिये. आलू के चिप्स सूख कर तैयार हो गये हैं आप इन्हैं किसी बन्द कन्टेनर में भर कर रख दीजिये.
सूखे आलू के चिप्स आप जब चाहें निकालें और तल कर खायें.
चिप्स तलिये - How to fry Potato Chips
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर थोड़े से चिप्स गरम तेल में डालिये, चिप्स तलने के लिये आग धीमी ही रखें, कलछी से चिप्स को घुमाइये, चिप्स तल कर भूरे हो गये हैं, कढ़ाई से तले चिप्स प्लेट में निकाल कर रखिये, दूसरे चिप्स डालिये और तलिये, इसी तरह जितने चिप्स चाहें तलना चाहें उतने तल लीजिये और नमक, या नमक और थोड़ी सी लाल मिर्च, या नमक और थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर खाने के लिये तैयार कर लीजिये. तुरन्त तले हुये आलू के चिप्स खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. आलू के चिप्स के साथ पीने के लिये चाय या काफी या ठंडा पेय जो भी आप चाहें बना लीजिये.

व्रत में खाने के लिये आलू के चिप्स तल कर, लाहोरी नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डालकर प्रयोग में लाइये.
सुझाव
आप आलू के चिप्स काटकर सुखाने के बजाय आलू को उबालकर चिप्स काटकर भी सुखा सकते हैं. इसके लिये आलू को बस इतना उबालिये कि यह एकदम मुलायम न हों बल्कि हल्के से सख्त रहें. आलू को उबालने के बाद दो घंटे के लिये रख दीजिये और अब आलू छील कर, फिर चिप्स काट कर बिलकुल ऊपर की तरह सुखा लीजिये.
सावधानियां
- आलू के चिप्स उबालते समय ध्यान रखें कि वे ज्यादा न उबल जायें नहीं तो वे सारे चिप्स टूट जायेंगे.
- आलू के चिप्स कच्चे न रह जायें नहीं तो वे सूखने पर काले हो जायेंगे.
- आलू के चिप्स अच्छी तरह से सुखा कर ही रखे नहीं तो उनमें फंगस लग कर खराब हो जायेंगे. बारिश के मौसम के जाने के बाद चिप्स को एक बार धूप में रख दें तो इनकी सैल्फ लाइफ और भी बढ जाती है.
कमेंट (95)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनीता जी, चिप्स को एक बार धो लीजिये.
निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Koi tips?
निशा: मनीष जी, फिटकिरी डालने से चिप्स अच्छे सफेद बनकर तैयार होते हैं.
निशा: मनीष जी, ये आलू की वैरायटी के कारण हो सकता है. चिप्स के लिये पुराना देशी आलूी अच्छा रहता है.
निशा: निलेश जी, अगर चिप्स के लिये आलू ज्यादा कच्चे रह जायें तो चिप्स सूखने और तलने पर काले हो जाते हैं.
निशा: साईनाथ जी, आलू के चिप्स तल कर, नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डालकर प्रयोग में लाइये.
धन्यवाद् ।
क्या बाजार की चिप्स में जो मसाला आता है , हम घर पर वो मसाला तैयार कर सकते है ?
निशा: सरोज जी, आलू चिप्स में या तो सिर्फ नमक डाला जाता है या फिर नमक और लाल मिर्च डालते हैं, टमाटर फ्लेवर के लिये टमाटर पाउडर ये बाजार में मिलता है या पोदीना फ्लेवर के लिये पोदीना पाउडर जो आप घर में आसानी से बना सकते हैं, पोदीना पाउडर बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं.
निशा: प्रीती जी, आलू के चिप्स तल कर, नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डालकर प्रयोग में लाइये, बहुत अच्छे लगेंगे.
निशा: स्नेहा जी, कलर और अच्छा करने के लिये फिटकिरी डाली जाती है, अगर चिप्स कच्चे नहीं रह गये हैं तो वे लाल नहीं होंगे.
निशा: रजनीश जी, सुखाये हुये आलू के चिप्स तो हमेशा ही क्रिस्पी बनते हैं, इन्हैं बड़ी आसानी से तला जा सकता है. अगर आप कच्चे आलू के चिप्स काट कर बना रही हैं तो धीमी आग पर आलू के क्रिस्पी होने तक चिप्स तल कर निकालें, एक बार के चिप्स तलने में 7-8 मिनिट का समय लगता है, चिप्स अवश्य क्रिस्पी बनेंगे. कच्चे आलू से चिप्स बनाने के लिये वेबसाइट और मेरे चैनल पर दिये हुये रेसिपी देख सकते हैं.
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनिता जी, कर सकते हैं.
निशा: खुशी जी, यह एक टैक्निकल प्रोसेस होता है जो घर पर बनाना आसान नहीं है.
निशा: आहना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks nisha di
Mujhe cream nd onion recipi bhut pasand hai jo peket ate hai kya hum wo ghar pe bna skte hai plz bna
Aapki resipy pdhkr mene bhut kuch sikha hai. Thanks..... Mera swal Ye h Ki mene aalu ki chips bnai to Wo black hogyi or thodi choti bhi... Jbki aalu medium size k the????
निशा: मोनिका जी, अगर चिप्स के लिये आलू ज्यादा कच्चे रह जायें तो चिप्स सूखने पर काले हो जाते हैं.
Hello............. mam ye fitkari kya hota h
निशा: जस्सी जी, फिटकरी को alum कहा जाता है, आप इसके बारे में डिटेल जानकारी ले सकती है.
निशा: नवनीत जी, आलू के चिप्स में मसाला टमाटर वाला डाला जाता है, ये मसाला कम्पनी टमाटर और प्याज को ड्राई करके तैयार करती है.
chips achche hai.
but maine suna hai ki ubalte time usme hari mirch and kali mirch bhi dalte hain.
I want to know how can I make Patato chips with tamato flavour Kindly help me.
निशा: देबाशिस जी, चिप्स इसी प्रकार बनाने है, तलने के बाद टमाटो फ्लेवर का मसाला डालना होगा, टमाटर फ्लेवर के चिप्स बन जायेंगे.
निशा: नीरू, दोंनो ही चिप्स स्वादिष्ट होते हैं, तुरन्त आलू से चिप्स बनाने में तलने में देर लगती हैं, लेकिन सूखे हुये चिप्स बहुत जल्दी तल कर तैयार हो जाते हैं, फिटकिरी डालने से चिप्स अच्छे सफेद बनकर तैयार होते हैं.
निशा: इसमें फिटकिरी पाउडर, alum powder डाला है.
Please let me know how to make vrat potato chips which are preserved for days in plastic poly bags. which are used during vrat times only. I need your help didi to start a small home made business.
Please help me.
Regards,
Poo am.
निशा: पूनम, चिप्स को तलने के बाद सेंधा नमक और काली मिर्च डालें वे चिप्स व्रत में यूज कर सकते हैं, चिप्स बनाने का तरीका आप रैसिपी से ले सकती है, और बिजिनेस के बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
निशा: सोमा जी, आप सभी मेरे दोस्त है, बहुत बहुत धन्यवाद.
good morning jo chips bazar me milti h onion n cream wali wo kaisi banegi mujhe wo bahut pasand h or chili lamon wali bhi bata dijiye plzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz