सुखाये आलू के चिप्स – Dried Potato Chips Recipe – Aloo Chips Recipe

📅 14 मई 2011 👁 6.3 लाख बार देखी गई 💬 95 कमेंट ★ 3.0 (7734)


आलू के चिप्स कई तरह से बनाये जाते हैं. कच्चे आलू के एकदम पतले चिप्स काटकर आलू चिप्स या आलू क्रिस्प (Potato Chips Recipe - Potato Crisp), और आलू के चिप्स काटकर उबाल कर सुखाये हुये आलू के चिप्स (Dried Potato Chips),  सुखाये हुये चिप्स को आप आलू के मौसम में बनाकर रख लीजिये और फिर जब जी चाहे तल कर खाईये.

आलू के चिप्स सुखाकर बनाने के लिये बड़े आकार का चिकनी स्किन वाला आलू या पहाड़ी आलू अच्छी वैरायटी का आलू लीजिये, इन आलू से बनाये गये चिप्स अधिक स्वादिष्ट बनते हैं.

Read - Dried Potato Chips Recipe – Aloo Chips Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Cips

  • आलू - 2 या 3 किग्रा.
  • फिटकिरी पाउडर - आधा छोटी अम्मच

विधि - How to make Potato Chips

आलू को धोइये, छीलिये, चिप्स कटर से या फूड प्रोसेसर से चिप्स काट लीजिये, किसी बर्तन में इतना पानी लीजिये, कि चिप्स उसमें अच्छी तरह डूब जायं, पानी में फिटकिरी पाउडर डालकर घोल दीजिये, कटे आलू चिप्स पानी में डुबा कर रखिये, और 2 - 3 घंटे तक पानी में डूबे रहने दीजिये, अब ये चिप्स फिटकिरी के पानी से निकाल कर साफ पानी से एक बार और धो लीजिये.

अब किसी भगोने में इतना पानी लीजिये कि उसमें कटे हुये चिप्स पूरी तरह से डूब सके. पानी को गरम करने गैस पर रखिये, पानी में उबाल आने पर, पानी में डूबे चिप्स निकाल कर उबलते पानी में डालिये, पानी में फिर से उबाल आने के बाद, मीडियम आग पर  6-8 मिनिट तक चिप्स को उबलने दीजिये या चिप्स के हल्के मुलायम होने तक उबालिये,  आग बन्द कर दीजिये.

चिप्स को छलनी में डालकर निकालिये और अतिरिक्त पानी हटा दीजिये, आपके आलू के चिप्स सुखाये जाने के लिये तैयार हैं.

चिप्स सुखाने के लिये कोई भी पुरानी धुली चादर स्तेमाल कर सकते है या बड़ा पोलिथिन भी ले सकते हैं. चादर को बिछा लीजिये और उबले हुये चिप्स को एक एक उठाकर, बिछी हुई चादर पर लगाते जाइये, सारे चिप्स चादर पर बिछा कर धूप में सुखाइये.

एक दिन की धुप में ये चिप्स इतने सूख जाते हैं कि इन्हैं इकठ्ठे करके चादर में लपेट कर रख सकते हैं. दूसरे दिन फिर से ये चिप्स चादर पर फैला कर सुखाने रख दीजिये. आलू के चिप्स सूख कर तैयार हो गये हैं आप इन्हैं किसी बन्द कन्टेनर में भर कर रख दीजिये.

सूखे आलू के चिप्स आप जब चाहें निकालें और तल कर खायें.

चिप्स तलिये - How to fry Potato Chips
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर थोड़े से चिप्स गरम तेल में डालिये, चिप्स तलने के लिये आग धीमी ही रखें, कलछी से चिप्स को घुमाइये, चिप्स तल कर भूरे हो गये हैं, कढ़ाई से तले चिप्स प्लेट में निकाल कर रखिये, दूसरे चिप्स डालिये और तलिये, इसी तरह जितने चिप्स चाहें तलना चाहें उतने तल लीजिये और नमक, या नमक और थोड़ी सी लाल मिर्च, या नमक और थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर खाने के लिये तैयार कर लीजिये. तुरन्त तले हुये आलू के चिप्स खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. आलू के चिप्स के साथ पीने के लिये चाय या काफी या ठंडा पेय जो भी आप चाहें बना लीजिये.

व्रत में खाने के लिये आलू के चिप्स तल कर, लाहोरी नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डालकर प्रयोग में लाइये.

सुझाव
आप आलू के चिप्स काटकर सुखाने के बजाय आलू को उबालकर चिप्स काटकर भी सुखा सकते हैं. इसके लिये आलू को बस इतना उबालिये कि यह एकदम मुलायम न हों बल्कि हल्के से सख्त रहें. आलू को उबालने के बाद दो घंटे के लिये रख दीजिये और अब आलू छील कर, फिर चिप्स काट कर बिलकुल ऊपर की तरह सुखा लीजिये.

सावधानियां

  • आलू के चिप्स उबालते समय ध्यान रखें कि वे ज्यादा न उबल जायें नहीं तो वे सारे चिप्स टूट जायेंगे.
  • आलू के चिप्स कच्चे न रह जायें नहीं तो वे सूखने पर काले हो जायेंगे.
  • आलू के चिप्स अच्छी तरह से सुखा कर ही रखे नहीं तो उनमें फंगस लग कर खराब हो जायेंगे. बारिश के मौसम के जाने के बाद चिप्स को एक बार धूप में रख दें तो इनकी सैल्फ लाइफ और भी बढ जाती है.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (7734 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (95)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rabiya
Nisha mam aloo ke chips mujhse bne nhi
NishaMadhulika
Rabiya जी, आपको चिप्स बनाने में क्या दिक्कत आ रही है अगर आप मुझे बताएं तो मैं आपकी कुछ मदद कर सकूं.
makwana apeksha
Bahot achhi recipe hai
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद makwana apeksha
Saumya tripathi
Kya mai chips ko fan ke niche sukha sakti hu plz reply
NishaMadhulika
सौम्या जी, आप इसे ऎसे भी सुखा सकती हैं.
Tara Yadav
kya Mai namk banate Samy nhi Dall sakti
NishaMadhulika
तारा जी, नमक का उपयोग बाद में अधिक बेहतर रहता है.
sailaja
aloo ke chips fry karthe samay, turant hi jal jaate hain. koi upaay bataa sakte hain?

निशा: शैलजा जी, बहुत गरम तेल में तलने पर ऎसा हो सकता है, इसलिए आलू को मध्यम गरम तेल में ही तलें.
Sonu
Jaljira flavour chips kaise banaye.

निशा: सोनू जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
afiya
sir/mam aalu ke chips aukhne k bad kaale kyun pad jaate hai
निशा: आफिया जी, आप क्या पूछना चाह रही हैं मुझे समझ नहीं आ रहा है.
Yashwant
if you have any more information about this please give me.
Piyu
Mam thanks for recipe, but mam ydi Dhoop me chips nhi sukhaye to, madhya pradesh me kai log Raat Ko chips bnate h or ghar me hi sukhate h

निशा: पीयू जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इन्हें पंखे की हवा में भी सुखा सकते हैं.
bhavika
Awsome recipes mam thnk u so much

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
palak jat
hii nisha di.. di aloo ko agar phle hi boil krke agr chips nikalenge to banege ya nhi

निशा: पलक जी, आलू उबाल कर, छील कर फिर काट कर चिप्स बनाये जाते हैं, लेकिन वे चिप्स थोड़े मोटे होते हैं, और तलते पर अच्छे लगते है.

Kusum Gangwani
mam hmri chips sukhne par Kali ho gyi ab kya kre pls tell me

निशा: कुसुम जी, आलू के चिप्स उबालते समय कच्चे रह जाएं, तो वे सूखने पर काले हो जाते हैं.
Manoj
Chips got more salted.
How can I reduce the salt taste.
निशा:मनोज जी नमक अगर ऊपर से छिड़क कर डाला गया है तो चिप्स को टिशु पेपर से पोछ कर नमक हटाया जा सकता है.
Ayush
Hamare 3kg aloo kale paad Gaye.. video mein kyu nhi bataya ki agar aloo thode se bhi kache reh jayenge tho kale paad jayenge
निशा:आयुश जी, बोलते समय कई बार कुछ इस तरह की चीजें छूट जाती हैं, उसके लिये मुझे खेद हैं. आलू कच्चे रहने पर पापड़ या चिप्स काले हो जाते हैं.
Sunita
Food processor kon si company ka hai

निशा: सुनीता जी, फूड प्रोसेसर किसी भी कम्पनी का ले सकते हैं, उसकी सर्विस के बारे में जानकारी ले लें.
Anil rana
Nisha ji u r so great thnq

निशा: अनिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dinesh
Aalu ki chips talane me bad sbse best masala kon sa he

निशा: दिनेश जी, आप आलू के चिप्स को तलने के बाद, अपने स्वादानुसार चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं.
sabina perween
Nice Recipe

निशा: सबीना जी, धन्यवाद.
neha
Fitkrii Ku dalte hai or nmek bi daalna hai kya tell me plz

निशा: नेहा जी, फिटकरी से चिप्स का रंग अच्छा रहता हैं, आप चाहें तो नमक भी डाल सकती हैं.
ragni verma
kya hum fitkiri ke pani me salt mila skte hai

निशा: रागनी जी, अगर आप चिप्स में हल्का नमकीन टेस्ट चाहती हैं, तो फिटकरी के पानी में नमक डालने की जगह, जिस पानी में चिप्स उबालें, उसमें थोड़ा सा नमक डाल लीजिए. क्योंकि फिटकरी के पानी में डालने के बाद, चिप्स को एक बार साफ पानी से भी धोना होता है.
chitrabhan Keshave Agnihotri
Alu wa kele ke chips banane Ki automatic machine
Suryadev kumar sinha
Thanks Nisha ji

निशा: सूर्यदेव जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
neeta verma
I like your all recepies n tips thank you so much

निशा: नीता जी, हमारी रेसिपीज़ और सुझाव को पसंद करने के लिए आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Roshni Prajapati
Kya hum alloo ko cooker me paka sakte hai.
Kitni der pakana padega
निशा: रोशनी जी, ये आलू हम कुकर में नहीं पकाते ये हमें बहुत ही कम पकाने होते हैं, इसलिये इन्हैं किसी बर्तन में चैक करते हुये पकाना पढ़ता है.
Sweta
Agar fitkari nahi hai to soda use kar sakte hai aur kitna soda le ge....

निशा: श्वेता जी, फिटकरी नही है, तो चिप्स को थोड़ी देर पानी में ऎसे ही डूबे रहने दीजिए.
JAGRITI
Ydi ham aalu ko bina chhile chips banenge to kya swad me koi parivartan aaega\
निशा: जाग्रति जी, स्वाद में फरक नहीं आता लेकिन छिलके न छीलने से कलर में फरक तो आता है.
akebabadlani
nisha ji thank you so much for recipe chipes is very tastful bhut hi tasty bne the but tel me chips dale to red ho gye the plzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz aap batavo kya galti thi nisha ji

निशा: अकेबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. ये आलू की वैरायटी के कारण हो सकता है. चिप्स के लिये पुराना देशी आलू अच्छा रहता है.
manisk rathore
Kya Chips banane ke liye alu kuch alag hote h Kya.

निशा: मनीश जी, चिप्स के लिये पुराना देशी आलू अच्छा रहता है.
Anti kumari
ये रेसेपी बहुत ही अच्छा है

निशा: अंती जी, धन्यवाद.
Rafik
Thank u mam...

निशा: रफीक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.