साबूदाना पापड Sabudana Papad Recipe

आमतौर पर हम बाजार से ही पापड चिप्स, मगोडी आदि ले आते हैं लेकिन आप इन्हें घर पर बनाना चाहते हैं तो यह गर्मी का समय पापड़ और चिप्स बनाने के लिये सबसे बेहतर है. आज हम साबूदाने के पापड़(Sabudana Papad) बना रहे हैं.
Read this recipe in English - Sabudana Papad Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Papad
- साबूदाना - 1 कप
- नमक - 1/3 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Sabudana Papad
साबूदाना पापड़ के लिये छोटा साइज का साबूदाना लिया जाता है.
साबूदाने को धो कर, साबूदाने की मात्रा से दुगना पानी यानी कि 2 कप पानी डालकर, 2 घंटे के लिये भिगो रख दीजिये.
किसी बड़े और भारे तले के बर्तन में तीन कप पानी डालकर उबलने रख दीजिये. पानी में उबाल आने के बाद, भीगा हुआ साबूदाना और नमक डालिये, साबूदाना को थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते हुये पकाइये, ताकि वह तले में न लगे.

साबूदाना का घोल गाड़ा पारदर्शक हो जाने तक घोल को पका लीजिये, घोल को पकने में आधा घंटा लग जाता हैं, आग बन्द कर दीजिये. साबूदाने का गाड़ा पारदर्शल घोल साबूदाना पापड़ बनाने के लिये तैयार है.
पापड़ बनाइये - How to make sabudana papad at home
साबूदाना पापड़ आप स्टील की प्लेट या थाली में भी सुखा सकते हैं या पालीथीन पर भी. पालीथीन के बड़े साइज में इन्हें अधिक संख्या में सुखाया जा सकता है.
पापड़ बनाने के लिये कोई पारदर्शक बड़ी पोलिथिन शीट किसी चादर के ऊपर बिछा लीजिये.

साबूदाने के गरम घोल को पोलिथिन शीट या स्टील की थाली के पास ले जाइये और चमचे से एक बड़ा चमच्च भर कर साबूदाना घोल निकालिये, पोलिथिन शीट पर डालिये और उसी चमचे से गोल, 2 1/2 इंच या 3 इंच के व्यास में चपाती के जैसा मोटा फैला दीजिये. दूसरा चमचा घोल भर कर निकालिये और पहले पापड़ से एक इंच की दूरी रखते हुये दूसरा पापड़ उसी तरीके से फैलाइये, इसी तरह एक पापड़ से दूसरे पापड़ में दूरी रखते हुये, सारे घोल से पापड़ बना लीजिये.
पापड़ बनाने के 4-5 घंटे के बाद एक एक पापड़ को उठाकर पलट दीजिये, ज्यादा सूखने पर पापड़ पोलिथिन शीट से चिपक जाने के कारण पलटने पर टूट सकते हैं.
साबूदाने के पापड़ 2 दिन की धूप में सूख जाते हैं, तीसरे दिन पापड़ कुछ गीले लग रहे हों तो और सुखा लीजिये.
साबूदाने के पापड़ सूख कर तैयार हैं, साबूदाने के पापड़ को तल कर अभी खाइये और बचे हुये पापड़ कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, 6 माह से भी अधिक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से साबूदाना पापड़ निकालिये, तलिये और तले पापड़ के ऊपर चाट मसाला छिड़किये और खाइये.

सुझाव:
- साबूदाना पापड़ में आप अपनी पसन्द के अनुसार, लाल मिर्च, काली मिर्च और जीरा इत्यादि मसाले मिला सकते हैं. लेकिन यदि आप साबूदाना पापड़ (Sabudana Papad) कम मसालों के साथ बनाते है तो इन्हें छोटे बच्चों को भी खिला सकते हैं.
- आप नमकीन साबूदाना पापड की जगह मीठे साबूदाना पापड (Sabudana sweet Papad) भी बना सकते हैं. इसके लिये साबूदाना उबालते समय नमक के स्थान पर चार चम्मच चीनी मिला दीजिये.
- टमाटर के स्वाद वाले साबूदाना पापड (Tomato Sabudana Papad) बनाने के लिये टमाटर प्यूरी या टमाटर को पीस कर छान लें और साबूदाना उबालते समय इसे मिलाकर उबाल लें.
- साबूदाना पापड़ व्रत में खाने के लिये लाहोरी नमक और जरा सी काली मिर्च पाउडर डाल कर बनाये जा सकते हैं.
- साबूदाना घोल से पापड़ जल्दी जल्दी ही बना लीजिये, घोल ठंडा होने पर वह गाड़ा हो जाता है, गाड़े घोल से पापड़ पतला नहीं फैलाया जा सकता.
कमेंट (90)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
sabudana mota ya patla wala acha hoga ..
please answer me
निशा: कामिनी जी, छोटा साबूदाना ज्यादा अच्छा है.
निशा: मोनिका जी, 250 ग्राम साबूदाने के लिये हमने 2 लीटर पानी यूज किया है. 500 ग्राम साबूदाने के लिये 4 लीटर पानी यूज करना होगा.
निशा: ज्योति जी, 250 ग्राम मैदा से 25-30 गुजिया बनाई जा सकती है. और पापड़ तो छोटे बड़े के ऊपर उनकी मात्रा निर्भर करती है, ये सुखा कर रखने हैं तो मात्रा से उतना फर्क नहीं पड़ेगा.
given this recipe
thanks a lot
my motherinlond will be happy
निशा: कोमल जी हां अवश्य बना सकते हैं.
निशा: रेखा जी, साबूदाना का घोल कम पकाया गया हो तो एसा हो सकता है, साबूदाने को ट्रान्सपेरेन्ट होने तक पकाना होता है.
निशा: शुचि, केवरा एसेन्स को शर्बत में और मिठाइयों में यूज किया जा सकता है.
निशा; शुचि जी हां थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
dhanyawad mam ji love u die heart :)
निशा: स्नेहा जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अर्पिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना जी इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है, इसके लिये आपको अपनी लागत और बाजार के रेट पता करने होंगे.
निशा: Shirley,ये पापड़ तेल में अच्छे भुनते हैं.
निशा: कल्पना, माइकोवेव में अलग अलग चीजें बना कर मैं वीडियो डाल रही हूँ. माइक्रोवेव में खाना वेव्स से पकता है. ओवन में खाना हीट से पकता है. माइक्रोवेव को ओवन की तरह भी यूज कर सकते हैं. माइक्रोवेव के बारे में वेबसाइट पर आर्टीकल दिया है, डिटेल जानकारी के लिये उसे आप पढ़ सकते है.
निशा: अनुझा, आपको पापड़ में किस तरह की प्रोब्लम आ रही हैं, प्लीज बताइये मैं उसका रिप्लाइ कर दूंगी.
निशा: कल्पना, पोलिथिन एकदम पतली न हो और बहुत अधिक मोटी न हो, बस पापड़ उसमें अच्छी तरह रखकर बेला जा सके.
निशा: भावना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Hum Navratr k vrat mein sirf ek time he namak khaate hain. Main vrat k liye ye receipe dekh rhi thi. receipe bahut achhe se batai hai aapne.
Mujhe ye puchna tha k kya hum ye papad bina namak k bhi bna sakte hain....???
Agar haan, toh kaise...??
Thanks
निशा: भावना, पापड़ बनाने का तरीका तो यही हे, इसमें नमक मत डालिये या लाहोरी नमक जो व्रत में खाया जाता है, उसे डालकर पापड़ बना लीजिये.
निशा: डिम्पल, जी अवश्य, बड़े साबूदाने को पहले 7-8 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये, और इसी तरह पापड़ बना लीजिये.
निशा: अनीता, साबूदान पापड़ बनाना बहुत ही आसान है, प्लीज आप इसका वीडियो देखिये, आप साबूदाने के पापड़ बना लेंगी.
निशा: गीतान्जली, चावल के पापड़ की रैसिपी में जल्दी ही लिखूंगी.