साबूदाना पापड Sabudana Papad Recipe

📅 24 अप्रैल 2011 👁 5.6 लाख बार देखी गई 💬 90 कमेंट ★ 3.3 (7347)

आमतौर पर हम बाजार से ही पापड चिप्स, मगोडी आदि ले आते हैं लेकिन आप इन्हें घर पर बनाना चाहते हैं तो यह गर्मी का समय पापड़ और चिप्स बनाने के लिये सबसे बेहतर है. आज हम साबूदाने के पापड़(Sabudana Papad) बना रहे हैं.

Read this recipe in English - Sabudana Papad Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Papad

  • साबूदाना - 1 कप
  • नमक - 1/3 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Sabudana Papad

साबूदाना पापड़ के लिये छोटा साइज का साबूदाना लिया जाता है.
साबूदाने को धो कर, साबूदाने की मात्रा से दुगना पानी यानी कि 2 कप पानी डालकर, 2 घंटे के लिये भिगो रख दीजिये.

किसी बड़े और भारे तले के बर्तन में तीन कप पानी डालकर उबलने रख दीजिये. पानी में उबाल आने के बाद, भीगा हुआ साबूदाना और नमक डालिये, साबूदाना को थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते हुये पकाइये, ताकि वह तले में न लगे.

साबूदाना का घोल गाड़ा पारदर्शक हो जाने तक घोल को पका लीजिये, घोल को पकने में आधा घंटा लग जाता हैं, आग बन्द कर दीजिये. साबूदाने का गाड़ा पारदर्शल घोल साबूदाना पापड़ बनाने के लिये तैयार है.

पापड़ बनाइये - How to make sabudana papad at home

साबूदाना पापड़ आप स्टील की प्लेट या थाली में भी सुखा सकते हैं या पालीथीन पर भी. पालीथीन के बड़े साइज में इन्हें अधिक संख्या में सुखाया जा सकता है.

पापड़ बनाने के लिये कोई पारदर्शक बड़ी पोलिथिन शीट किसी चादर के ऊपर बिछा लीजिये.

साबूदाने के गरम घोल को पोलिथिन शीट या स्टील की थाली के पास ले जाइये और चमचे से एक बड़ा चमच्च भर कर साबूदाना घोल निकालिये, पोलिथिन शीट पर डालिये और उसी चमचे से गोल, 2 1/2 इंच या 3 इंच के व्यास में चपाती के जैसा मोटा फैला दीजिये. दूसरा चमचा घोल भर कर निकालिये और पहले पापड़ से एक इंच की दूरी रखते हुये दूसरा पापड़ उसी तरीके से फैलाइये, इसी तरह एक पापड़ से दूसरे पापड़ में दूरी रखते हुये, सारे घोल से पापड़ बना लीजिये.

पापड़ बनाने के 4-5 घंटे के बाद एक एक पापड़ को उठाकर पलट दीजिये, ज्यादा सूखने पर पापड़ पोलिथिन शीट से चिपक जाने के कारण पलटने पर टूट सकते हैं.

साबूदाने के पापड़ 2 दिन की धूप में सूख जाते हैं, तीसरे दिन पापड़ कुछ गीले लग रहे हों तो और सुखा लीजिये.

साबूदाने के पापड़ सूख कर तैयार हैं, साबूदाने के पापड़ को तल कर अभी खाइये और बचे हुये पापड़ कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, 6 माह से भी अधिक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से साबूदाना पापड़ निकालिये, तलिये और तले पापड़ के ऊपर चाट मसाला छिड़किये और खाइये.


सुझाव:

  • साबूदाना पापड़ में आप अपनी पसन्द के अनुसार, लाल मिर्च, काली मिर्च और जीरा इत्यादि मसाले मिला सकते हैं. लेकिन यदि आप साबूदाना पापड़ (Sabudana Papad) कम मसालों के साथ बनाते है तो इन्हें छोटे बच्चों को भी खिला सकते हैं.
  • आप नमकीन साबूदाना पापड की जगह मीठे साबूदाना पापड (Sabudana sweet Papad) भी बना सकते हैं. इसके लिये साबूदाना उबालते समय नमक के स्थान पर चार चम्मच चीनी मिला दीजिये.
  • टमाटर के स्वाद वाले साबूदाना पापड (Tomato Sabudana Papad) बनाने के लिये टमाटर प्यूरी या टमाटर को पीस कर छान लें और साबूदाना उबालते समय इसे  मिलाकर उबाल लें.
  • साबूदाना पापड़ व्रत में खाने के लिये लाहोरी नमक और जरा सी काली मिर्च पाउडर डाल कर बनाये जा सकते हैं.
  • साबूदाना घोल से पापड़ जल्दी जल्दी ही बना लीजिये, घोल ठंडा होने पर वह गाड़ा हो जाता है, गाड़े घोल से पापड़ पतला नहीं फैलाया जा सकता.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (7347 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (90)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Manali
For drying sabudana papad on steel plate, do we need to oil brush the plate or put directly on dry plate?

निशा: मनाली जी, थाली को चिकना करने के बाद ही इस पर घोल डालना है.
kripa shankar sharma
saji ka papad, dahi se sana papad ki recipe aur papad lal naa ho iska koi jugaad bhi bataoo naa mam..
Madhavi
Nisha ji mene papad polythene pr sukhay the nikal nhi rahe he nikalne ke liye kya kare.
निशा: माधवी जी, पहले पोलीथिन पर हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लिया जाता है, पापड़ हल्के गीले रहते हैं तभी पलट लिये जाते हैं. अब पापड़ एकदम सूख गये तब तो चिपक गये है, तो थोड़ा पानी लेकर पापड़ के चारों ओर लगाये और सावधानी से पापड़ निकाल लें, पापड़ निकल आयेंगे.
vaishali
hello..mam..
sabudana papad dhoop me sukhane ke 2 ghantey Baad bich me se tukde tukde ho gye...
iska kya karan h

निशा: वैशाली जी, साबूदाना घोल को ट्रान्सपेरेन्ट होने तक पकायें,घोल पूरी तरह न पका हो तो एसा हो सकता है, पापड़ ज्यादा पतला बना हो, तो सूखने के बाद बीच में से टूट सकता है. पापड़ को थोड़ा सा मोटा बनाइए और जिस भी पॉलीथीन पर बनाएं, उस पर सलवट न पड़े, साबूदाना पापड़ बिलकुल नहीं टूटेंगे.
Piya
Kadukas karke sabudana papf kaisw kare
vaishnavi singh
THANX FOR THIS RECIPIE THIS IS THE FAVORIATE RECIPE OF ALL MY FAMILY

निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Madhu rathod
Nisha ji 1kg sabudane me kitna pani rkhna pdega

निशा: मधु जी, हमने 250 ग्राम साबूदाना में 2 लीटर पानी लिया है. 1 किलोग्राम साबूदाना में 8 लीटर पानी डालना होगा.
tanu vyas
Thank u ........mam☺

निशा: तनु जी, धन्यवाद.
Tanu vyas
Mithe sabudane k papad banane ki vidhi btaye . ........plssss Nisha jiiii

निशा: तनु जी, आप नमकीन साबूदाना पापड की जगह मीठे साबूदाना पापड भी बना सकते हैं. इसके लिए साबूदाना उबालते समय नमक की जगह चीनी डाल लीजिए. 250 ग्राम (2 कप) साबूदाना में 4 चम्मच चीनी डाल सकते हैं.
Shona
Nisha ji ham sabudana papad banaye lekin halka dhoop lagne pe that jata hai . papad na fhate isake life please koi upay bataye

निशा: शोना जी, साबूदाना का घोल अच्छी तरह, साबूदाना ट्रान्सपेरेन्ट होने तक पकायं. पापड़ ज्यादा पतला बना हो, तो वह हल्का सूखने के बाद बीच में से टूट सकता है. पापड़ को थोड़ा सा मोटा बनाइए और जिस भी पॉलीथीन पर बनाएं, उस पर सलवट न पड़े, पापड़ को हल्का सूखने पर ही पलट दीजिये, पापड़ एकदम साबूत बनेंगे.
Kumkum
Hello madam..maine papad bnaye mgr jaise jaise papd sukh rhe h unme drar pd ja rhi h aur wo tut ja rhe h...aisa kyu ho rha

निशा: कुमकुम जी, पापड़ ज्यादा पतला बना हो, तो सूखने के बाद बीच में से टूट सकता है. पापड़ को थोड़ा सा मोटा बनाइए और जिस भी पॉलीथीन पर बनाएं, उस पर सलवट न पड़े.
Lahar
Ma'am ye papad beech beech me kacche reh jate hai aur khane me chipakte hai

निशा: लहर जी, पापड़ को अच्छे से धूप में सूखने के बाद ही तलिए. इन्हें गरम तेल में मध्यम-तेज आंच पर तलने के लिए डालिए और थोड़ा सा दबाव देकर तलिए, ये कच्चे नही रहेंगे.
deepti
Thank u maam

निशा: दीप्ति जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
harshu
Mujhe ararot ke papad ki full recipe in Hindi ka pata karna hai for making . Please send me soon .Thanks
निशा: हर्षू जी, मैं कोशिश करूंगी.
Bhavna
Hello aunty,
Mene apki video dekhkar sabudane k papad banye..but Ye Abhi tel pee rhe h talne me.Ek to mere Papad bot jyada patle ho gye the..aur Abhi mene 2 din ki dhoop me sukhaya h..kya reason ho skta h
avinash
Can you tell me how to make khichiya (खिचिया) in home.
निशा: अविनाश जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
priya
Hello mam, can u tell me how to make lizzat papad. Jo hum khane ke sath khate hai spicy se... Mene boht jgah se search but muje kahi bhi nai ye recepi mili... I think ise sindhi papad bhi bolte hai.... Plz solve my problem... I will very thankfull to you.
निशा: प्रिया जी, मैं ये पापड़ बनाने की कोशिश करुंगी.
Reemi das
Nice recepi

निशा: रिम्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sakshi sharma
Thanks for the recepie nice

निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Saudamini
Thank you so much for sharing this recipe. I prepared then exactly as you said, and volla!! They came out very nice and crunchy, the best part is the size were so big when they were ready after frying!! Just loved then, thank you once again.

निशा: सुदामिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
yashi sharma
Hello..savudana papad fat jate h kyu??
ritu
hello nisha ji,
kya hume sabudana pappd banane ke liye mitha soda nhi dalna padta

निशा: रितु जी, सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है.
kanchan mishra
thanks nishaji for the easy recipe of sabudana papad

निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rashmi Gamad
1 kg sabudana papad ke liye samagri bata dijiye namkeen papad banana hai
निशा: रश्मी जी, ये पापड़ हमने 250 ग्राम साबूदाने से बनाये हैं, 1 कि. साबूदाने से पापड़ बनाने के लिए इन्ग्रीडियेन्ट को चार गुना करके ले लीजिये.
Rashmi Gamad
Mem abhi February me sabudana ke papad bana sakte hai kya

निशा: रश्मी जी, अवश्य बना सकती हैं, लेकिन धूप कम होने की वजह से वे सूखने में काफी समय लेंगे.
vaishali s chitnis
easy recipee

निशा: वैशाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sapna Barayla
Mem saabudana polythene sheet me daalte samay dhup me daalna h ya chav me....

निशा: सपना जी, पापड़ को धूप में सूखाना है.
gaytri

Thanks mem for this recipe


Mem kya aap bta skti h isi tarike se hm suji or rice ke papad bhi bna skte h  kya?


निशा: गायत्री जी हां अवश्य बना सकती हैं.
neha
sabudaney k papad bhut ache h thank u nisha ji sooji k papad ki recepi plz batayen....aap ki ati kripa hogi
kuldip padda
Nisha ji kiya hum isme koi rang be mila sakte hai