झटपट चीला (Rava besan Ka Cheela)

सूजी और बेसन का चीला (Rava besan Ka Cheela) बनाने में आसान तो होता ही है और आप इसे बहुत ही कम समय में बना पाते हैं. बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम प्रयोग होती है इसलिये जल्दी पचता है., तो आइये आज नाश्ते में ये जल्दी से बनने वाला चीला बनायें.
Read - Rava besan Ka Cheela Recipe In English
आवश्यक सामग्री - चार लोगों के लिये (Ingredients for 4 People).
- सूजी( रवा ) ——— 125 ग्राम या एक कप
- बेसन ——— 125 ग्राम या एक कप
- दही ——— 100 ग्राम (एक कप से थोड़ा कम)
- शिमला मिर्च ——— 1( बारीक काटी हुई )यदिआप चाहें
- हरी मिर्च ——— 1-2 ( बारीक काटी हुई )
- अदरक ——— 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ )
- हरा धनियाँ ——— एक कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
- नमक ——— स्वादानुसार
विधि - How to make Rava Besan ka Cheela
दही में 2 कप पानी मिलाइये, फैंट कर मठ्ठा बना लीजिये. सूजी और बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये और मठ्ठा डाल कर इसे चमचे से चलाकर मिलायें, मिश्रण में गुठलियाँ न पड़ने दें. नमक मिलायें और 15 मिनट के लिये रख दीजिये.
अब 15 मिनिट बाद मिश्रण में शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियाँ डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. अगर मिश्रण गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला लीजिये.
नौनस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम करिये. थोड़ा तेल तवे पर लगा कर चिकना कर लीजिये. चमचे में मिश्रण भर कर गरम तवे पर गोल गोल चीला फैलाइये. गैस धीमी कर दीजिये. छोटी चम्मच से तेल लेकर चीले के चारों ओर तेल डालिये और थोड़ा सा तेल चीले के ऊपर भी डाल दीजिये. निचली सतह ब्राउन होने पर कलछी की सहायता से पलट दीजिये और दूसरी ओर भी ब्राउन होने तक सेकिये. आपका चीला बन चुका हैं. तवे से उतार कर प्लेट में रख लीजिये. इसी तरह आपको सारे चीले बनाने हैं.
गरमा गरम चीले टमाटर की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (87)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जैन जी, सही से अलग तरह का स्वाद चीला में आता है, और दही हैल्दी भी होता है, आप चीला में नीबू या बिना इन्हैं डाले भी उसे बना सकाते हैं.
Dahi ke Alawa aur kya par sakta hai....
निशा: प्रग्या जी, आप दही नही डालना चाहे, तो दही मत डालिए.
निशा: आकाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आपकी बताई हुयी सारी रेसिपी बहुत ही बढिया होती है, मैम क्या हम इसमे प्याज भी डाल सकते है?
निशा: अमितेश्वर जी, अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: जया जी, हां अवश्य आप बच्चों को खाने के लिए दे सकते हैं.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जरुर बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ बांटे.
......
........ easy dish for breakfast.......
निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishaji apki recipe bahut achhi aur easy
Hai.u r great nishaji.thank u
Beshan ka namkin aur mitha chila
Hello nishaji aap sari dishes bahut achhe method se sikhati hai maine aapki kai dish try kari hain thanku so much
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji mai koi bhi paratha bnati hu aaloo pyaj ya mooli ka koi bhi paratha na jane kyu wo tave par sekane ke baad kada ho jata h jabki mai aata bhi ache se goothti hu phir bhi mughse parathe ache nhi bnte please meri is samasya ka hal btaiye please
Aur apki saari recipe bahut achi bhi hoti hai maine inme se bahut sari recipe try bhi ki h thank you so much
निशा: पारुल जी, परांठे सख्त होने का कारण है कि वह धीमी आग पर सेके जा रहे हैं, आग को थोड़ा तेज मीडियम रखें, आग को कम ज्यादा करते रहना होता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छे परांठे बनायेंगी.
Short recipe for those who can't chew...means whose HV a toothache problem
निशा: सतिन्दर जी, इस समय खिचड़ी, दूध दलिया या दाल दलिया, हलवा और खीर और दूध ब्रेड खाये जा सकते हैं, और प्लीज जल्दी से दांत के डाक्टर के पास जायें, दर्द को ठीक करायें और अपने पसन्द का खाना खायें.
निशा: शालिनी जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, सूजी का मीठा चीला बनाया जा सकता है, और दोसा नानस्टिक तवा पर आसानी से बन जाता है.
Ur recipes r Awesum.i do watch in Active Cooking.Thanku very much
निशा: दुर्गा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रमोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki sight mereliye bahut helpful sabit hua.Meare beten ko aise kai sare khana pasand hai jiski recipe mujhe pahele to malum nahi tha parantu ab mil raha hai.
निशा: मधुमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
All recipes are awesome.
Thank you
निशा: डौली, आलू परांठा बहुत अच्छा लगता है.