झटपट चीला (Rava besan Ka Cheela)

सूजी और बेसन का चीला (Rava besan Ka Cheela) बनाने में आसान तो होता ही है और आप इसे बहुत ही कम समय में बना पाते हैं. बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम प्रयोग होती है इसलिये जल्दी पचता है., तो आइये आज नाश्ते में ये जल्दी से बनने वाला चीला बनायें.
Read - Rava besan Ka Cheela Recipe In English
आवश्यक सामग्री - चार लोगों के लिये (Ingredients for 4 People).
- सूजी( रवा ) ——— 125 ग्राम या एक कप
- बेसन ——— 125 ग्राम या एक कप
- दही ——— 100 ग्राम (एक कप से थोड़ा कम)
- शिमला मिर्च ——— 1( बारीक काटी हुई )यदिआप चाहें
- हरी मिर्च ——— 1-2 ( बारीक काटी हुई )
- अदरक ——— 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ )
- हरा धनियाँ ——— एक कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
- नमक ——— स्वादानुसार
विधि - How to make Rava Besan ka Cheela
दही में 2 कप पानी मिलाइये, फैंट कर मठ्ठा बना लीजिये. सूजी और बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये और मठ्ठा डाल कर इसे चमचे से चलाकर मिलायें, मिश्रण में गुठलियाँ न पड़ने दें. नमक मिलायें और 15 मिनट के लिये रख दीजिये.
अब 15 मिनिट बाद मिश्रण में शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियाँ डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. अगर मिश्रण गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला लीजिये.
नौनस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम करिये. थोड़ा तेल तवे पर लगा कर चिकना कर लीजिये. चमचे में मिश्रण भर कर गरम तवे पर गोल गोल चीला फैलाइये. गैस धीमी कर दीजिये. छोटी चम्मच से तेल लेकर चीले के चारों ओर तेल डालिये और थोड़ा सा तेल चीले के ऊपर भी डाल दीजिये. निचली सतह ब्राउन होने पर कलछी की सहायता से पलट दीजिये और दूसरी ओर भी ब्राउन होने तक सेकिये. आपका चीला बन चुका हैं. तवे से उतार कर प्लेट में रख लीजिये. इसी तरह आपको सारे चीले बनाने हैं.
गरमा गरम चीले टमाटर की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (87)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विमि, जी हां यूज कर सकते हैं.
निशा: श्रुति, आपको भी मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Pl...........must reply..............
निशा: कुलबीर जी, दही से स्वाद और पोष्टिकता दोंनो मिलती है.
निशा: कुलबीर जी, इससे चीला स्वादिष्ट और पौष्टिक बनता है.
Nisha G All Recipe's very Useful ..
Thanks ...
निशा: अल्का, जी हा अवश्य.
Mera cheela try kiya but theek nahi bana. I dont know kaha mistake ho gayi......zaisa aapne bataya tha waise he kiya.....
Aap bataye kaha mistake hui....
Thanks & Regards,
Teena
निशा: दिया, मैं टमाटर की चटनी बनाने की कोशिश करूंगी.
this recipe is excellent lekin pls aap tamater ki chutny jis ke saath serve karte hai uski recipe bhi dijiye pls thank u
निशा: सुनीता, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अर्चना, आप सामान्य तवे पर भी बना सकतीं है. मैं तो चीले सामान्य तवे पर ही बनाना पसंद करती हूं लेकिन नानस्टिक तवे पर चीला बनाना अधिक सुविधजनक होता है और इसमें तेल भी कम लगता है.
निशा: रितु, अगर आप चीले को अच्छी तरह सेकेंगी तो चीले में सूजी या बेसन कच्चा कुछ भी नहीं होता, चीले खाने से कभी इस तरह की प्रोब्लम नहीं होती, आप जिस तरह का बता रही हैं उससे लग रहा है कि लिये हुये सामान में कुछ भी खराब हो सकता है, उसी से आप सभी की तबियत खराब हुई होगी.
निशा: लवली, पहला चीला तो चिपक सकता है, दही ज्यादा होने से भी चीले ज्यादा चिपकते हैं , इनके लिये नानस्टिक तवा लें तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: लवली, कम गरम तवे पर चिला डाला जाय तब वह चिपक जाते हैं, और तवे को तेल लगाकर चिकना भी करें, चीला तवे से नहीं चिपकते.
mein 1-2 month se hi aapki website ke baare mein jaan paayi hoon. Lekin itna knowledge hua hai ki bata nahi sakti. So again thank u very much.
निशा: बनीता, धन्यवाद.
Thanx a lot for the receipe.Please confirm if we can use onions and tomato in this receipe and also specify the quantity.
निशा: वी, इतने मिश्रण से 8 चीला बनाये जा सकते हैं.
this recipe was very nice and very easy to make...today i tried it and my husband liked it very much..Thanks a lot..:)
this recipe was liked by all in my family....
:)