अमृतसरी आलू कुलचा - Amritsari Aloo Kulcha recipe

📅 22 फरवरी 2011 👁 5.6 लाख बार देखी गई 💬 111 कमेंट ★ 4.0 (9368)


अमृतसरी आलू कुलचा, आलू की पिठ्ठी बनाकर, भर कर बनाया जाता है. आलू भरे अमृतसरी कुलचे बनाने के लिये भी आटा सामान्य कुलचे बनाने के लिये तैयार किये गये आटे के तरीके से ही लगाया जाता है. आलू भरवां कुलचे (stuffed kulcha recipe) बनाने के लिये सबसे पहले हमको आटा तैयार करना होगा.

आवश्यक सामग्री Ingredients for Bharwan Kulcha recipe

कुलचे के लिये

  • मैदा - 400 ग्राम (3 कप)
  • दही - 3 टेबल स्पून
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • जीरा या अजवायन - 1 छोटी चम्मच


आलू की पिठ्ठी के लिये

  • आलू - 300 ग्राम ( 4 आलू उबले हुये)
  • नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
  • हरी मिर्च - 1 -2 (बारीक काट लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टूकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मचलाल मिर्च - 1-2 पिंच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून कतरा हुआ

विधि - How to make Amritsari Bharwan kulcha

कुलचे के लिये आटा लगाइये
मैदा को किसी थाली या डोंगे में छान कर निकाल लीजिये, बीच में हाथ से जगह बनाइये. इस जगह में दही, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी, तेल डालिये, सारी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिलाकर, मैदा में मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम चपाती के जैसा आटा गूथिये(आटा गूथते समय पानी थोड़ा थोड़ा डालकर मिलाइये). आटे को अच्छी तरह से मसल कर, बार बार उठा उठा कर, पलट कर 5 मिनिट तक गूथिये, आटे को एकदम चिकना कर लीजिये. गुथे आटे को हाथ से चारों ओर तेल लगाइये और किसी गहरे प्याले में रखिये. प्याले को मोटी टावल से ढककर गरम स्थान पर रख दीजिये (गूथा गया आटा - 3-4 घंटे में फूल कर लगभग दुगना हो जाता है), फूले हुये आटे को फिर से हाथ से दबा कर, पंच करके, पलट कर एक जैसा कर लीजिये. कुलचे बनाने के लिये आटा तैयार है.

पिठ्ठी तैयार कीजिये
आलू को छील कर बारीक तोड़ लीजिये. नमक, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर, अमचूर पाउडर लाल मिर्च, गरम मसाला और हरा धनियां डालिये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिये, आलू की पिठ्ठी कुलचे में भरने के लिये तैयार है.

कुलचे बनाइये
गूथे गये आटे से 8 - 10 लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिये, आलू की पिठ्ठी से इतने ही गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

आटे की एक लोई उठाइये, सूखा मैदा लगाकर 3 इंच व्यास में बेलिये, इस पर एक आलू की पिठ्ठी का गोला रखिये, आलू के गोले को हाथ से दबा कर चपटा कीजिये और बेले गये कुलचे को चारों ओर से उठाकर आलू को बन्द कर दीजिये.

आलू को बन्द करके बनी लोई को सूखे मैदा में लपेटिये, दोनों हाथों की हथेलियों से दबाकर थोड़ा 3 इंच व्यास में एक जैसी मोटाई में बढ़ा लीजिये. इस बढ़े हुये कुलचे को थोड़ी सी सूखी मैदा लगाकर, चकले या बोर्ड पर रखिये, बेलन की सहायता से 6-7 इंच व्यास में हलका दबाव देते हुये बेलिये. बेले गये कुलचे के ऊपर, थोड़ी सी जीरा या अजवायन डालकर दबा कर चिपका दीजिये.

आलू भरे कुलचे को ओवन, तंदूर या तवे जिस पर बनाना चाहते हैं बना सकते हैं.
तवे पर कुलचे बनाने के लिये तवा आग पर रख कर गरम कीजिये, तेल लगाकर तवे को चिकना कर लीजिये, बोर्ड से कुलचा उठाइये और जीरा की सतह ऊपर करते हुये कुलचा तवे पर डालिये. ऊपर की सतह थोड़ी गहरी होने के बाद कुलचा पलटिये, निचली सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने पर, ऊपरी सतह पर थोड़ा घी या तेल लगाइये और पलटिये, दूसरी सतह पर भी घी या तेल लगा दीजिये. कुलचे को दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सारे कुलचे इसी तरह बनाने हैं.

आलू भरे कुलचे गरमा गरमा, दही, चटनी या छोले और अचार के साथ परोसिये और खाइये.

कुलचे को ओवन में बनाने के लिये.
ऊपर बताये गये तरीके से कुलचा बेल कर तैयार कीजिये. ट्रे में तेल लगाकर चिकना कीजिये, बेला गया कुलचा ट्रे में डालिये (ट्रे लम्बी हो तब 2 कुलचे एक साथ सेके जा सकते हैं), जीरा की सतह को ऊपर करते हुये कुलचा ट्रे में रखिये. ओवन को 300 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये, कुलचे की ट्रे ओवन में रखिये. 2 मिनिट में कुलचा फूल जाता है, कुलचा पलटिये और दूसरी ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिके कुलचे को निकाल कर किसी प्लेट में किचन नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये. सारे कुलचे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
गरम गरम कुलचा बना कर खिला रही हैं, तब ओवन से निकाल कर, कुलचा (bharwan kulcha) खाने वाले की प्लेट में रखिये, मटर के छोले, चने के छोले, दही, चटनी और अचार के साथ परोसिये और खाइये.

6-8 कुलचे के लिये

समय - 40 मिनिट

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (9368 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (111)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

abhavaya
thanx for all dishies
NEHA
nisha ji baking soda aur powder mein kya difference h?dono use karne jaroori h?

निशा: नेहा, आप सर्च बटन पर बेकिंग पाउडर लिखकर सर्च कीजिये, बेकिंग पाउडर और सोडा पर लेख पढ़ सकती है, जिससे आपकी सारी प्रोब्लम सोल्ब हो जायेगी.
vinita
nisha ji, thanks for all dishies
ishika bansal
hello nisha g,aapki saari recepi bahut aachi hai jaisa shadi ma mix naan banta uski recepi bata dijiya mera pass tandori cooker b hai aapka bahutt thank
rekha
Hello Nisha ji, maine sunday kulche banaye the...nd guess what wo amazing bane..mere husband bahot khush hue..kehne lage aab restaurant mein jaa kar kulche khane ki koi jaroorat nahi..ghar mein usse kahi jyada tasty bante hai...Thanks Nisha ji, its all becoz of you.

निशा: रेखा, जी हां, घर की बनी चीजें बहुत स्वादिष्ट बनती हैं, धन्यवाद.
rekha
hi Nisha ji, jaise maine apko bataya tha mein jis city mein rehti hoon waha sarso ke patte nahi milte aise hi yaha kulche bhi bahot rarely milte hai...chole bhature bahot mil jate hai. lekin chole kulcho ka apna hi taste hai..aab mein isi saturday chole kulche banaongi..aur apne husband ka feedback apko jaroor bataongi..
jyoti maurya
nisha ji baking soda,baking powfer aur mitha soda me kya antar hai??????????
priyanka
aap ki recepies perfect hoti he..... i like your site.

निशा:
प्रियंका, धन्यवाद.
veenu
PLS MAM MUJHE VEG MANCHURIAN KI RECEIPE BTA DIJIYE
Mohini
My ques mam tenduri roti kaise bina oven k bnai ja sakti hai
shuchi
Thanks mam,
This time dough was perfect.
meenakshi
hello mam,
can u please tell me which company microwave u r using actually i have BPL conventional microwave which is 15-16 yrs old and i m planning to buy new microwave which has all the function like u have mentioned in shuchi query to warm up the microwave to double up the dough even i had faced the same problem in making of kulcha. your answer will be a great help to me.
Shuchi
Hello Nishaji,

maine aata aise hi kiya jaisa aapne bataya tha - lekin aata bilkul nahi fula. ise gile towel se dhakna hai kya?

निशा: शुचि, आटे को ढककर, सूखे टावल से लपेट कर, गरम जगह पर रख दीजिये. आटे को धूप में भी रखा जा सकता है, या 50 सेग्रे. पर माइक्रोवेव को 3-4 मिनिट गरम करके आटे को रख दीजिये. आटा फूल जायेगा.
kriti
hello nisha ji
tell me kulche ko tawe ya oven k ilava pressure cooker main laga sakte hai

निशा: कीर्ति, लगा सकते हैं.
jyoti
hello! nishaji what is the diffrence between stuff naan n stuff kulcha....
amaejit
hi nisha ji,
aap bahut acshi recepies batati hai for this so many thanks.
But plz aap oven bake ki aur easy si recepies batayea . i shall be thankful 2 u.
sandhya
हेल्लो निशा जी, आलू के कुलचे और आलू के पराठे में अंतर क्या है

निशा:
संध्या, परांठे गेहूं के आटे से बनते हैं, कुलचे मैदा से. आलू के कुलचे बनाने के लिये मैदा से आटा लगाते समय उसे फरमेन्ट के लिये बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालते हैं लेकिन परांठे बनाने के लिये सादा आटा लगाया जाता है.
Neeti
@reena They both create gas, which makes baked goods rise. Each contains sodium bicarbonate, an alkaline chemical that gives off carbon dioxide when mixed with an acid. Baking soda consists purely of sodium bicarbonate, so recipes using it must include an acidic ingredient like lemon juice, buttermilk, or brown sugar (the molasses in brown sugar is acidic) to activate it. Baking powder contains some baking soda, cornstarch to keep it from clumping, and one or more acidic salts, which act as the activating/neutralizing agents for the bicarbonate. For eg: baking soda to be used for dhokla , n baking powder for cake , naan etc
reena
Nish ji what is the difference between baking soda and baking powder.

निशा:
रीना, इस प्रश्न का जवाब मैं वेवसाइट पर लिख रही हूँ.
Kamal
No, Baking soda is NOT harmful for body
anita chauhan
nishaji, baking soda ki qty kum nahi kar sakte, kya baking soda human body ke liye harmful hota hai