अमृतसरी आलू कुलचा - Amritsari Aloo Kulcha recipe

📅 22 फरवरी 2011 👁 5.6 लाख बार देखी गई 💬 111 कमेंट ★ 4.0 (9368)


अमृतसरी आलू कुलचा, आलू की पिठ्ठी बनाकर, भर कर बनाया जाता है. आलू भरे अमृतसरी कुलचे बनाने के लिये भी आटा सामान्य कुलचे बनाने के लिये तैयार किये गये आटे के तरीके से ही लगाया जाता है. आलू भरवां कुलचे (stuffed kulcha recipe) बनाने के लिये सबसे पहले हमको आटा तैयार करना होगा.

आवश्यक सामग्री Ingredients for Bharwan Kulcha recipe

कुलचे के लिये

  • मैदा - 400 ग्राम (3 कप)
  • दही - 3 टेबल स्पून
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • जीरा या अजवायन - 1 छोटी चम्मच


आलू की पिठ्ठी के लिये

  • आलू - 300 ग्राम ( 4 आलू उबले हुये)
  • नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
  • हरी मिर्च - 1 -2 (बारीक काट लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टूकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मचलाल मिर्च - 1-2 पिंच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून कतरा हुआ

विधि - How to make Amritsari Bharwan kulcha

कुलचे के लिये आटा लगाइये
मैदा को किसी थाली या डोंगे में छान कर निकाल लीजिये, बीच में हाथ से जगह बनाइये. इस जगह में दही, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी, तेल डालिये, सारी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिलाकर, मैदा में मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम चपाती के जैसा आटा गूथिये(आटा गूथते समय पानी थोड़ा थोड़ा डालकर मिलाइये). आटे को अच्छी तरह से मसल कर, बार बार उठा उठा कर, पलट कर 5 मिनिट तक गूथिये, आटे को एकदम चिकना कर लीजिये. गुथे आटे को हाथ से चारों ओर तेल लगाइये और किसी गहरे प्याले में रखिये. प्याले को मोटी टावल से ढककर गरम स्थान पर रख दीजिये (गूथा गया आटा - 3-4 घंटे में फूल कर लगभग दुगना हो जाता है), फूले हुये आटे को फिर से हाथ से दबा कर, पंच करके, पलट कर एक जैसा कर लीजिये. कुलचे बनाने के लिये आटा तैयार है.

पिठ्ठी तैयार कीजिये
आलू को छील कर बारीक तोड़ लीजिये. नमक, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर, अमचूर पाउडर लाल मिर्च, गरम मसाला और हरा धनियां डालिये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिये, आलू की पिठ्ठी कुलचे में भरने के लिये तैयार है.

कुलचे बनाइये
गूथे गये आटे से 8 - 10 लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिये, आलू की पिठ्ठी से इतने ही गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

आटे की एक लोई उठाइये, सूखा मैदा लगाकर 3 इंच व्यास में बेलिये, इस पर एक आलू की पिठ्ठी का गोला रखिये, आलू के गोले को हाथ से दबा कर चपटा कीजिये और बेले गये कुलचे को चारों ओर से उठाकर आलू को बन्द कर दीजिये.

आलू को बन्द करके बनी लोई को सूखे मैदा में लपेटिये, दोनों हाथों की हथेलियों से दबाकर थोड़ा 3 इंच व्यास में एक जैसी मोटाई में बढ़ा लीजिये. इस बढ़े हुये कुलचे को थोड़ी सी सूखी मैदा लगाकर, चकले या बोर्ड पर रखिये, बेलन की सहायता से 6-7 इंच व्यास में हलका दबाव देते हुये बेलिये. बेले गये कुलचे के ऊपर, थोड़ी सी जीरा या अजवायन डालकर दबा कर चिपका दीजिये.

आलू भरे कुलचे को ओवन, तंदूर या तवे जिस पर बनाना चाहते हैं बना सकते हैं.
तवे पर कुलचे बनाने के लिये तवा आग पर रख कर गरम कीजिये, तेल लगाकर तवे को चिकना कर लीजिये, बोर्ड से कुलचा उठाइये और जीरा की सतह ऊपर करते हुये कुलचा तवे पर डालिये. ऊपर की सतह थोड़ी गहरी होने के बाद कुलचा पलटिये, निचली सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने पर, ऊपरी सतह पर थोड़ा घी या तेल लगाइये और पलटिये, दूसरी सतह पर भी घी या तेल लगा दीजिये. कुलचे को दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सारे कुलचे इसी तरह बनाने हैं.

आलू भरे कुलचे गरमा गरमा, दही, चटनी या छोले और अचार के साथ परोसिये और खाइये.

कुलचे को ओवन में बनाने के लिये.
ऊपर बताये गये तरीके से कुलचा बेल कर तैयार कीजिये. ट्रे में तेल लगाकर चिकना कीजिये, बेला गया कुलचा ट्रे में डालिये (ट्रे लम्बी हो तब 2 कुलचे एक साथ सेके जा सकते हैं), जीरा की सतह को ऊपर करते हुये कुलचा ट्रे में रखिये. ओवन को 300 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये, कुलचे की ट्रे ओवन में रखिये. 2 मिनिट में कुलचा फूल जाता है, कुलचा पलटिये और दूसरी ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिके कुलचे को निकाल कर किसी प्लेट में किचन नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये. सारे कुलचे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
गरम गरम कुलचा बना कर खिला रही हैं, तब ओवन से निकाल कर, कुलचा (bharwan kulcha) खाने वाले की प्लेट में रखिये, मटर के छोले, चने के छोले, दही, चटनी और अचार के साथ परोसिये और खाइये.

6-8 कुलचे के लिये

समय - 40 मिनिट

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (9368 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (111)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Payal
Namaskar ma'am... plzz urgent help kijiye kya sirf baking soda hi dalkr bna skte he... kyuki abhi mere pass baking powder nii he ya phir me eno use krlu... plzz jaldi kijiyega

निशा: पायल जी, बेकिंग सोडा़ डाल कर भी बना सकते हैं.
kanika
it is very nice dish and also very easy recepie. it is also good for those who don't eat oily things.

निशा: कनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rubina khan
Kya isme made ki jaghan aata dal skte he?

निशा: रूबिना जी, कुलचा मैदे से ही बनाया जाता है. आटे से बनाएंगी, तो परांठे जैसा लगेगा.
Kavita shah
Kya pucha aate se baña saktehai hai? Kya pucha intento bana sakte hai?

निशा: कविता जी, हां, इसे आटे से भी बना स्कते हैं, लेकिन स्वाद में अंतर होगा.
Khushboo
Thank u nishaji,me aapki recepies try karti rhti hu.ghar me sabko bahut acchi lgti h.thank u a lot nishaji

निशा: खुशबू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
Nisha
Hamare kulchay hard kyon bantay hain please bataeye
Susham l bedi
What is the deference between kulcha and Naan's recipe?
Anita
Mam, i have whirlpool convection 20C Mech/Bl, in this regulator system is there, mujhe ishmay kaise Amritsari kulche banana hai. krapya mujhe bataye.
Mrs. Divya
Thank you so much mam kulche ki recipe post krne k liye actually mam mere husband ko kulche bht jyada pasand h thank you so much mam once again....... Ap uhi recipes post krte rahiye or hm log sikhte rahenge...

निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rinki
Ye bhut hi achha h

निशा: रिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mona
Good recipe

निशा: मोना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anità sharma
Hallo nishaji aapku had recipi muje pasand aati h or had chij ko aap bariki se samjate ho or man point ye h ki aap recipi ko suddh Hindi bhasha me samjate ho or aapki words saff samaj me aate h thanks

निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
niti jalan
Main
kulcha parathe banati hun to beech me kewal aata ya maida reh jata hai. Masale sare side me chale jate hain. Plz suggest

निशा: निती जी, स्टफिंग भरने के बाद ऊंगलियों से दबा कर, परांठे को थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, कुलचे को बेलते समय बीच में अधिक दबाव देते हुए न बेलें.
Rashmi
Is kulche ke saath konsi chatni perfect hai.
Rama
Apka amritsari potatoes stuffed kulcha bahut testy that lekin belane me bahut problem huii.kulcha bada nahi ho raha that rubar ke jasa chota ho ja raha tha.
निशा: रामा जी, कुलचे में सूखा मैदा लपेट कर बेले, आसानी से बेला जाता है.
mahak

Hello nisha ji, kya sugar dalna compulsary h???? Kya sugar s kulcha meetha to nh lagega??? N meetha kulcha khne m kaisa lagega???


Tell me Plzzzzz


 


निशा: महक आटा गूथते समय शुगर डाली जाती है, ये आटे को फरमेन्ट करने के लिये होती है, नान बिलकुल मीठे नहीं होते.
sheela
Thanks , nisha ji its very easy to prepare........
Thank u
swarn
thanks it was very tasty
Neha Gurnani
Very nice recipe!
Going to try
amreen
Mam mere pas lg ka microvave h PR usme pre heat ka option nai h plz help me out ki m kaise bnau
निशा: अमरीन जी, माइक्रोवेव करने के लिये उसे प्रीहीट करने की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन अगर कन्वेक्सन मोड पर किसी रेसिपी को बनाया जा रहा है तब ओवन को प्रीहीट करना होता है, अगर ओवन में प्रीहीट बटन नहीं हैं तो ओवन को रेसिपी के अनुसार तापमान पर सैट कर दीजिये और 4-5 मिनिट ओवन को खाली ही चलने दीजिये ओवन प्रीहीट होकर तैयार हो जाता है.
rashmi jha
nishaji kya alluminium tray ko microwave ke convection mode par use kar sakte hai?thanks in advance.
निशा: रेश्मी जी हां एल्यूमीनियम या कोई भी मैटल माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर यूज कर सकते हैं.
priyanka raj lakshmi
mam fetmuntate yeast se karna jyada achha rahega kulche ke dough ko ya aapne jaise bataya hai usse jyada achha taste aaega
निशा: प्रियंका जी, दोंनों तरह से कुलचे बनाये जा सकते हैं, और दोंनो तरह से कुलचे अच्छे बनते हैं.
Jasemine
Namaskar Nisha Ji, mai yeh kulche banakar apne bachoon ke tiffin aur morning mein breakfast mein banana chahti hoon....agar main kulche ka aata raat mein knead kar ke rakh doon..to voh kharab to nahi hoga..pls batayega zaroor.
निशा: जैसमीन जी, रात को आटा लगाकर रखा जा सकता है, आप रात में कभी भी उठें तब आटे को देख लीजिये आटा फूल गया है तो उसे आप उस समय फ्रिज में रख दीजिये और सुबह 1/2 -1 घंटा पहले फ्रिज से निकाल लीजिये, और कुलचे बनाइये. अभी गर्मी है सारी रात आटे को बाहर छोड़ने से स्वाद में फरक हो सकता है.
Manisha
Hi....nisha ji u have such a wondrfl recipies in a easy way... thanx to help us.... thanx a lotttttt...
निशा: मनिशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja sethi
hello Nisha g...
kya aaloo kulche k liye aata 2 ghnte k liye ghunth k rkh skte h... ya rat ko gundh k rkh skte h to kaise rkhna h..
please suggest me... thnank you...
निशा: पूजा, आटे को 2-3 घंटे के लिये गूंथ कर रख दीजिये, गर्मी के मौसम में रात भर रखा गया आटा सही नहीं रहेगा, सर्दी के मौसम में आटे को गूंथ कर रात भर के लिये रखा जा सकता है.
GEETA GARG
you have not mentioned while narating the receipe of aloo kulcha in ovan that on which mode we have to bake kulcha, whether it is on convection mode/grill mode. whether the tray given in oven(glass) can be used for baking kulcha.
निशा: गीता, कुल्चा को बेक करने के लिये कन्वेक्सन मोड यूज करते हैं, बेकिंग ट्रे किसी भी मेटल की ली जा सकती है.
vaishali ahuja
hello mam mere paas L.G ka microwave grill convection hai lakin mujhe convection mode use karna nahi aata kya mere naan ban jayayge pls. aap mujhe baatay naan mai convection kaise use karna hai pls...........
निशा: वैशाली जी, माइक्रोवेव पर सामने ही सब कुछ लिखा रहता है, कन्वेक्सन मोड को दबाइये, स्क्रीन पर तापमान आने लगता है, और दबाइये,तापमान ज्यादा हो जाता है, आपको जितना तापमान चाहिये, वह आने पर, दबाना बन्द कर दीजिये अब समय सैट करने के लिये, न.दबाइये और सैट कीजिये, थोड़ा सा कोशिश करने पर ये सारी चीजें आ जायेंगी.
Varsha
Nisha ji, Is There any difference between Baking Soda and Baking Powder
निशा: वर्षा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग पाउडर में अन्तर है, वेबसाइट में बेकिंग सोडा पर दिया हुआ आर्टीकल पढ़ा जा सकता है, धन्यवाद.
manisha bansal
Nisha g y kulchy bhut testy bny thanks....
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ravi Paswwan
ok i like if you you made for me