अमृतसरी आलू कुलचा - Amritsari Aloo Kulcha recipe

📅 22 फरवरी 2011 👁 5.6 लाख बार देखी गई 💬 111 कमेंट ★ 4.0 (9368)


अमृतसरी आलू कुलचा, आलू की पिठ्ठी बनाकर, भर कर बनाया जाता है. आलू भरे अमृतसरी कुलचे बनाने के लिये भी आटा सामान्य कुलचे बनाने के लिये तैयार किये गये आटे के तरीके से ही लगाया जाता है. आलू भरवां कुलचे (stuffed kulcha recipe) बनाने के लिये सबसे पहले हमको आटा तैयार करना होगा.

आवश्यक सामग्री Ingredients for Bharwan Kulcha recipe

कुलचे के लिये

  • मैदा - 400 ग्राम (3 कप)
  • दही - 3 टेबल स्पून
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • जीरा या अजवायन - 1 छोटी चम्मच


आलू की पिठ्ठी के लिये

  • आलू - 300 ग्राम ( 4 आलू उबले हुये)
  • नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
  • हरी मिर्च - 1 -2 (बारीक काट लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टूकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मचलाल मिर्च - 1-2 पिंच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून कतरा हुआ

विधि - How to make Amritsari Bharwan kulcha

कुलचे के लिये आटा लगाइये
मैदा को किसी थाली या डोंगे में छान कर निकाल लीजिये, बीच में हाथ से जगह बनाइये. इस जगह में दही, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी, तेल डालिये, सारी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिलाकर, मैदा में मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम चपाती के जैसा आटा गूथिये(आटा गूथते समय पानी थोड़ा थोड़ा डालकर मिलाइये). आटे को अच्छी तरह से मसल कर, बार बार उठा उठा कर, पलट कर 5 मिनिट तक गूथिये, आटे को एकदम चिकना कर लीजिये. गुथे आटे को हाथ से चारों ओर तेल लगाइये और किसी गहरे प्याले में रखिये. प्याले को मोटी टावल से ढककर गरम स्थान पर रख दीजिये (गूथा गया आटा - 3-4 घंटे में फूल कर लगभग दुगना हो जाता है), फूले हुये आटे को फिर से हाथ से दबा कर, पंच करके, पलट कर एक जैसा कर लीजिये. कुलचे बनाने के लिये आटा तैयार है.

पिठ्ठी तैयार कीजिये
आलू को छील कर बारीक तोड़ लीजिये. नमक, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर, अमचूर पाउडर लाल मिर्च, गरम मसाला और हरा धनियां डालिये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिये, आलू की पिठ्ठी कुलचे में भरने के लिये तैयार है.

कुलचे बनाइये
गूथे गये आटे से 8 - 10 लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिये, आलू की पिठ्ठी से इतने ही गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

आटे की एक लोई उठाइये, सूखा मैदा लगाकर 3 इंच व्यास में बेलिये, इस पर एक आलू की पिठ्ठी का गोला रखिये, आलू के गोले को हाथ से दबा कर चपटा कीजिये और बेले गये कुलचे को चारों ओर से उठाकर आलू को बन्द कर दीजिये.

आलू को बन्द करके बनी लोई को सूखे मैदा में लपेटिये, दोनों हाथों की हथेलियों से दबाकर थोड़ा 3 इंच व्यास में एक जैसी मोटाई में बढ़ा लीजिये. इस बढ़े हुये कुलचे को थोड़ी सी सूखी मैदा लगाकर, चकले या बोर्ड पर रखिये, बेलन की सहायता से 6-7 इंच व्यास में हलका दबाव देते हुये बेलिये. बेले गये कुलचे के ऊपर, थोड़ी सी जीरा या अजवायन डालकर दबा कर चिपका दीजिये.

आलू भरे कुलचे को ओवन, तंदूर या तवे जिस पर बनाना चाहते हैं बना सकते हैं.
तवे पर कुलचे बनाने के लिये तवा आग पर रख कर गरम कीजिये, तेल लगाकर तवे को चिकना कर लीजिये, बोर्ड से कुलचा उठाइये और जीरा की सतह ऊपर करते हुये कुलचा तवे पर डालिये. ऊपर की सतह थोड़ी गहरी होने के बाद कुलचा पलटिये, निचली सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने पर, ऊपरी सतह पर थोड़ा घी या तेल लगाइये और पलटिये, दूसरी सतह पर भी घी या तेल लगा दीजिये. कुलचे को दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सारे कुलचे इसी तरह बनाने हैं.

आलू भरे कुलचे गरमा गरमा, दही, चटनी या छोले और अचार के साथ परोसिये और खाइये.

कुलचे को ओवन में बनाने के लिये.
ऊपर बताये गये तरीके से कुलचा बेल कर तैयार कीजिये. ट्रे में तेल लगाकर चिकना कीजिये, बेला गया कुलचा ट्रे में डालिये (ट्रे लम्बी हो तब 2 कुलचे एक साथ सेके जा सकते हैं), जीरा की सतह को ऊपर करते हुये कुलचा ट्रे में रखिये. ओवन को 300 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये, कुलचे की ट्रे ओवन में रखिये. 2 मिनिट में कुलचा फूल जाता है, कुलचा पलटिये और दूसरी ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिके कुलचे को निकाल कर किसी प्लेट में किचन नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये. सारे कुलचे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
गरम गरम कुलचा बना कर खिला रही हैं, तब ओवन से निकाल कर, कुलचा (bharwan kulcha) खाने वाले की प्लेट में रखिये, मटर के छोले, चने के छोले, दही, चटनी और अचार के साथ परोसिये और खाइये.

6-8 कुलचे के लिये

समय - 40 मिनिट

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (9368 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (111)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Radha
nisha ji, 8 logo k liye kulche bnane ho to in sari samagri k matra kya dugni ho jayegi
निशा: राधा जी हां दुगनी या ढाई गुनी मात्रा ली जा सकती है.
asha kumar
good recipe
mansukhlal
Bahut achi chij banihe, nice recipe
megha
Agar mere pass baking soda nahi hai tokya baking powder dall sakte hai
निशा: मेघा जी हां बेकिंग पाउडर डाला जा सकता है, लेकिन बेकिंग सोडा से बेकिंग पाउडर की मात्रा दुगनी डालिये.
megha
Agar mere pass amchur powder nahi hai to kya karenge
निशा: मेघा, अमचूर पाउडर नहीं है तो मत डालिये, आप चाहें तो इसकी जगह 1 छोटी चम्मच नीबू का रस डाल सकती हैं.
sonika garg
namastey Nisha ji, maine amritsary kulcha 3-4 bar bnaya ,1bar tawe pr baki bar tandoor me,hr bar sabhi ko bahut-bahut-----------------------pasand aaye, achhe compliment mile, .Mam, thanks a lot for such a nice recipe
निशा: सोनिका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
ceekay
Very well explained.Am about to try out.Thanks
Subhra sinha
Nice recipe.
Simran
Nisha g mene is diwali oven lena hai.... So pls aap bataeye ki kon sa oven best hai. Jisme sari qualities b ho ... And kitnay Ltr ka???? Thanksssss
निशा: सिमरन जी, इसके लिये बेहतर जानकारी इनके शोप पर ही मिल जाती है, आप किसी भी अच्छी कम्पनी का माइक्रोवेव खरीद सकती हैं,
Manju Singh
Excellent. Yumee. Perfect 100 out of 100.
KAJAL
thank you excellent recipy
jyoti
nice kulcha
archana
dis is so yummy
kanika singla
Nisha ji thanks for this amritsari kulcha recipe...kal Maine yeh kulcha banaue bahut mazedar bane sab meri tarif kar rahe thanks alot for this recipe.....
निशा: कनिका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
sonia sharma
Nisha ji amritsari kulca itne acche bane ki mere in laws jo kam hi tarif karte hai, unhe bhi tarif karne ke liye mazboor hona pada. aata bahut ache se tayar ho gaya tha mujhe tension thi ki agar aata nahin bana toh recipe gadbad ho jayegi par bahut maza aaya. thanks nisha ji,love you...
निशा: सोनिया जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत प्यार और बहुत बहुत धन्यवाद.
chintu
Baking soda to sehat ke liye achha hota hai, punjabi log to kitna khate hai. sab chiz me soda dalte hai.
lata patanayak
nice items.
sonia sharma
i will try kulcha's on 29-06-13 i write the comments given by me from my in laws.
prashant
Nisha ji, isme sugar dalna jaruri hai,
निशा: प्रशान्त, जी हां चीनी डालना आवश्यक है, आटे को फूलने के लिये ये सारी चीजें जरूरी है
kiran arora
thank you nisha ji for your recepies kulcha mein baking soda ki jagha eno dal sakete hai kya
निशा: किरन जी हां ईनो भी डाला जा सकता है.
indira
Thanks for sharing recipe, I'll try then come back to comment how was it.
Veena Verma
very nice n simple receipe!!!
deepika
nisha ji aapki site bahut helpfull h, thanks
kya aap mujhe meri 3 saal ki beti ke tiffin me dalne ke liye kuch aachi recepies sujest kar sakti h that will be a great help for me.
plz......................
reply..............
निशा: दिपिका, बेबी के टिफिन में आलू या किसी भी सब्जी का स्टफ्ड परांठा रखा जा सकता है, दाला या बेसन का चीला, गेहूं के आटे या चावल के आटे का चीला, उपमा, दलिया, दोसा सेन्डविच, पनीर सेन्डविच बहुत सारी चीजें जो बेबी के टिफिन में दे सकती है, धन्यवाद.
Ritika
Hello Nisha ji..aapki yae zabardast recipy is tooooo goooood..i am in tamil nadu we cant get here the northern food with its original taste..it wil be northern food for only name but the taste wil be southern..yestrday for my guests i have cooked kulchae and they like it very much aur mughe bhi woh kulche bauth ache laghe..thanks nisha ji for this yummy recipy....
निशा: रितिका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
priyanka gupta
nisha ji mere pass us oven hai us par mujhe kaise banna hai aur use kiyne par pre heat karna hai please tell me..

निशा: प्रियंका, ओवन में प्रीहीट बटन होता है, या ओवन को जो तापमान आपको चाहिये उस पर सैट कीजिये और 4-5 मिनिट गरम होने दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जायेगा.
Anita
very yemmy recepie.thanx.i will try it.can we use wheat fiour in place of maida?
निशा: अनीता, आधा गेहूं का आटा और आधा मैदा मिक्स करके ले लीजिये.
.
sapna singh
wowwwwwwwwwits ausom i will try this thanks unty
poonam
nisha ji mere microvave me temp. sirf 200.c tak hai to kaya usme kulche ban sakte hai
निशा: पूनम, बन तो जायेगा, लेकिन थोड़ा अधिक समय लगेगा.
Sapna Salaria
Thanks for the recipe its easy to made and very tasty.
vanshika
your recipes are realy very good and easy to made .
can u plz help me to advice how we can make thin kulcha like chapati.
निशा: वंशिका, आप कुलचा पतले बेलेंगी तो पतले कुलचा बन कर तैयार हो जायेंगे.