अनन्नास जैम - Pineapple Jam recipe

📅 20 फरवरी 2011 👁 2.1 लाख बार देखी गई 💬 40 कमेंट ★ 3.5 (3600)


 अनन्नास का जैम बहुत ही स्वादिष्ट होता है, ये जैम बाजार में तो मिल ही जाता है, इसे घर में भी बनाना बहुत आसान है.  अनन्नास को छीलना भर मुश्किल होता है लेकिन आजकल बाजार में अनन्नास बेचने वाले अनन्नास को आपके लिये छील देते हैं. यदि छिला हुआ अनन्नास मिल जाये तो फिर इनसे जैम बनाना तो बहुत आसान है.

Read - Pineapple Jam Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pineapple Jam recipe

  • अनन्नास - 1 किग्रा.
  • चीनी - 1 किग्रा ( 5 कप)
  • नीबू - 2
  • दाल चीनी - 1 इंच के 2 टुकड़े (यदि आप चाहें)
  • जाय फल - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make pineapple jam

अनन्नास को छील कर इतने छोटे टुकड़ों में काट लीजिये कि वह मिक्सर से पीसे जा सके.

अनन्नास के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर पीस लीजिये.

किसी कांच के बर्तन में पिसा अनन्नास और चीनी को मिलाकर, 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, चीनी काफी मात्रा में अनन्नास के रस में घुल जाती है.

स्टील की कढ़ाई में पाइल एपल और चीनी के मिश्रण को पकाने के लिये आग पर रखिये, चमचे से थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये, ताकि मिश्रण कढ़ाई में न लगे.

मिश्रण में उबाल आने और चीनी पूरी तरह घुल जाने के बाद, मिश्रण को गाड़ा होने तक बीच बीच में चलाते हुये पकने दीजिये, जैम को चैक करने के लिये थोड़ा सा मिश्रण चमचे से निकाल कर प्लेट में गिराइये. ऊंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, अगर मिश्रण तार निकालते हुये ऊंगली से चिपकता है, तब जैम बन चुका है, आग बन्द कर दीजिये. अनन्नास जैम ठंडा होने के बाद गाड़ा हो कर सैट हो जाता है, चमचे से गिराने पर थक्के के रूप में गिरता है.

 दाल चीनी और जाय फल को कूट कर, पाउडर बनाकर जैम में डालकर मिला दीजिये. जैम ठंडा होने के बाद नीबू का रस भी निकाल कर जैम में मिला दीजिये.

जैम को रखने के लिये कांच की बोतल को उबलते पानी से धोकर धूप में सुखा लीजिये. अनन्नास जैम को पूरी तरह ठंडा होने के बाद बोतल में जैम भर कर रख दीजिये.  जैम को एक बड़ी बोतल में रखने के बजाय छोटी छोटी कई बोतलों में रखना अधिक सही होता है.

अनन्नास जैम (Pineapple Jam) को चपाती या परांठे के साथ, ब्रेड की सैन्डविच बनाकर, केक में मिलाकर, ब्रेड के अन्दर भरकर बेक करके जैसे जी चाहे, खाईये.

Pineapple Jam recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (3600 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (40)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

deepika
kya ise tarah se ham mango or orange ka bhi jam bana sakti hai means methods will be same or not ?

निशा:
दिपिका, मैन्गो का जैम लगभग इसी तरह बना सकती है लेकिन ओरेन्ज जैंम को अलग तरीके से बनाया जाता है.
Sweety
nisha ji ye banane k baad ise preserve karne k liye kya dalna padega..kyuki jam aise to nahi tikti..khraab ho jati hai..plz batatein k ise tikaane k liye kya karein...

निशा:
स्वीटी, जैम अच्छी तरह पक जाता है तब इसमे प्रिजरवेटिव् डालने की आवश्यकता नहीं होती, जैम को 3-4 माह तक रख कर तो एसे ही खाया जा सकता है. जैम आदि खाने की चीजों में सोडियम बेन्जोएट प्रिजर्वेशन के लिये डाला जाता है.
jaya
extremely good recipe ! will try soon . Thanx
sarita
mam, es jam ko ham kitane dino tak rakh sakate hai ? freez aur bahar dono .

निशा: सरिता, ये जैम पूरी तरह पका हो तो 6 महिने तक बाहर ही रख कर खाया जा सकता है.
नियति
निशाजी अनन्नास कैसे छिलते ह?

निशा: नियति, अनन्नास को सेलर छील कर भी दे देता है या आप अनन्नास को एक हाथ से पकड़ कर बोर्ड पर खड़ा कीजिये और दूसरे हाथ से ऊपर से नीचे लाते हुये मोटा छिलका छीलिये.
aakanksha
hi.. nisha ji
u r just outstading....
cooking mujhe kabhi itni intresting nhi lagti thi...
bt apki site ne toh mera opinion hi change kar diya....
ab main kuch na kuch try karti hun, or tareef hone pr aapko saara credit deti hun...
:)

निशा:
आकांक्षा, धन्यवाद.
Preeti
Very nice recipe. I read somewhere they use citric acid. Can we use citric acid instead of lemon juice.

निशा: प्रीति, आप कर सकती है.
Neeti
Thanks Mam for this recipe
leena
good reciepi mam, i like pineapple, i will make pineapple jam. thanks a lot & have a nice day mam.