अनन्नास जैम - Pineapple Jam recipe

अनन्नास का जैम बहुत ही स्वादिष्ट होता है, ये जैम बाजार में तो मिल ही जाता है, इसे घर में भी बनाना बहुत आसान है. अनन्नास को छीलना भर मुश्किल होता है लेकिन आजकल बाजार में अनन्नास बेचने वाले अनन्नास को आपके लिये छील देते हैं. यदि छिला हुआ अनन्नास मिल जाये तो फिर इनसे जैम बनाना तो बहुत आसान है.
Read - Pineapple Jam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pineapple Jam recipe
- अनन्नास - 1 किग्रा.
- चीनी - 1 किग्रा ( 5 कप)
- नीबू - 2
- दाल चीनी - 1 इंच के 2 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- जाय फल - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make pineapple jam
अनन्नास को छील कर इतने छोटे टुकड़ों में काट लीजिये कि वह मिक्सर से पीसे जा सके.
अनन्नास के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर पीस लीजिये.
किसी कांच के बर्तन में पिसा अनन्नास और चीनी को मिलाकर, 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, चीनी काफी मात्रा में अनन्नास के रस में घुल जाती है.

स्टील की कढ़ाई में पाइल एपल और चीनी के मिश्रण को पकाने के लिये आग पर रखिये, चमचे से थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये, ताकि मिश्रण कढ़ाई में न लगे.
मिश्रण में उबाल आने और चीनी पूरी तरह घुल जाने के बाद, मिश्रण को गाड़ा होने तक बीच बीच में चलाते हुये पकने दीजिये, जैम को चैक करने के लिये थोड़ा सा मिश्रण चमचे से निकाल कर प्लेट में गिराइये. ऊंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, अगर मिश्रण तार निकालते हुये ऊंगली से चिपकता है, तब जैम बन चुका है, आग बन्द कर दीजिये. अनन्नास जैम ठंडा होने के बाद गाड़ा हो कर सैट हो जाता है, चमचे से गिराने पर थक्के के रूप में गिरता है.

दाल चीनी और जाय फल को कूट कर, पाउडर बनाकर जैम में डालकर मिला दीजिये. जैम ठंडा होने के बाद नीबू का रस भी निकाल कर जैम में मिला दीजिये.
जैम को रखने के लिये कांच की बोतल को उबलते पानी से धोकर धूप में सुखा लीजिये. अनन्नास जैम को पूरी तरह ठंडा होने के बाद बोतल में जैम भर कर रख दीजिये. जैम को एक बड़ी बोतल में रखने के बजाय छोटी छोटी कई बोतलों में रखना अधिक सही होता है.
अनन्नास जैम (Pineapple Jam) को चपाती या परांठे के साथ, ब्रेड की सैन्डविच बनाकर, केक में मिलाकर, ब्रेड के अन्दर भरकर बेक करके जैसे जी चाहे, खाईये.
कमेंट (40)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I always check in your website. Thankyou mam????????????????
निशा: फिरोज़ जी, बिल्कुल खा सकते हैं.
निशा: मनोज जी, अनन्नास अगर कच्चा हो तब एसा हो सकता है.
Tell about pineapple candy& alovera juice
निशा: मैं जल्द ही इन्हें भी बनाने की कोशिश करूंगी.
mam,i made this jam with ur receipe.but its become very sticky n chew with teeth.pls tell me where can be fault by me??
निशा: ज्योति जी, जैम ज्यादा पकने से एसा हो सकता है, थोड़ा सा पानी उबाले, जैम डाल कर मिलायें, और गरम होने या फिर से हल्का सा उबाल आने तक पकालें, जैंम सोफ्ट हो जायेगा.
निशा: प्रीती जी, बेटे को पुलाव, इडली, दोसा, चीला, छोटा सा स्टफ्ड परांठा मीठा या नमकीन, खिचड़ी या खीर जो भी वह खाना पसन्द करे, आप बनाकर दीजिये, वह अवश्य खायेगा.
निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, मैं जैम बनाने की कोशिश करती हूँ.
Ap ki recipe bahut hi good hoti hai....mene apki link abhi abhi join ki hai......
निशा: बीनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कीर्ती, मैं कोशिश करूंगी.
Muze Instant Mix Food ka receipe bata sakte ho e.g. khaman dhokla, mendu vada jo preservative ho aur packet me pack karke rakh sakte ho jo.
निशा: राजीव, जैंम बनाने के लिये स्टील की कढ़ाई ही अच्छी रहती है.
nisha ji hamare gharpar me sabhi mix fruit jam hi
khate hai. pliz aap hume mix fruit jam banana
shikhiye na vidioe ke sath. aap ko bahot bahot
dhanywad..........................
निशा: नमिता, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: इसे छह महीने तक आराम से रख सकते हैं
निशा: रीना, जैम को एकदम गाड़ा होने तक पकाना है ताकि वह जमने जैसा हो जाय. मैं एक दो दिन में इसका वीडियो भी डालने की कोशिश करतीं हूं
निशा: अंजू, पिज़्ज़ा का क्रस्ट तो सामान्य ओवन में ही बनेगा. वैसे आप पिज़्ज़ा गैस के ऊपर भी बना सकतीं हैं
pasta ko tometo pyuri ke saath banane ki recipie bataiye plz.
निशा: शाहनवाज, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
kya non-stick kadahi use nhi kar sakte?
निशा: संध्या, अवश्य यूज कर सकते हैं.
plzzzzzzzzzzzzzz