आंवला जैम Gooseberry Jam Recipe - Amla Jam Recipe

अपने अन्दर विटामिन सी को प्रचुरता से समेटे आंवला शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढाता है. आंवले से आप जैम (Gooseberry Jam) भी बना सकते है जो बहुत आसान और कम समय में बन जाता है, लेकिन स्वादिष्ट बहुत होता है. गर्मियों के आने से पहले आंवला जैम (Amla Jam ) बनाकर रख लीजिये और गर्मियों में अपने परिवार को रोजाना कम से कम 1 छोटी चम्मच आंवला जैम अवश्य दीजिये.
- Read this post in English - Amla Jam Recipe video
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Jam
- आंवला - 500 ग्राम
- चीनी - 500 ग्राम (2.5 कप)
- इलायची - 4 से 5
- दालचीनी का टुकड़ा - 2 इंच
विधि - How to make Gooseberry Jam
अच्छे आंवला लीजिये. आंवलों को 2 बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिये.
किसी बर्तन में एक कप पानी में आंवला डुबा कर आग पर रखिये, बर्तन को अच्छी तरह ढक दीजिये, धीमी आग पर आंवले को नरम होने तक पका लीजिये (प्रत्येक 5 मिनिट बाद आंवले चैक कर लीजिये, नरम होने तक आंवले पकाइये, अगर आप महसूस करते हैं कि आंवले में पानी खतम हो रहा है तब आंवले में थोड़ा पानी और डाल सकते है).
आंवले को छलनी मैं डालिये, अतिरिक्त पानी हटा दीजिये (इस पानी को दाल या सब्जी में डाल कर काम में लिया जा सकता है). आंवले ठंडे होने पर, बीज हटा कर फांके बना लीजिये.
आंवले की फांकों को मिक्सर से पीस लीजिये.

स्टील की कढ़ाई मे आंवले का पेस्ट डालिये, चीनी डालकर मिलाइये और मीडियम आग पर पकाने के लिये रखिये, लगातार चमचे से चलाते रहिये. चीनी घुलने के बाद, आंवले के पेस्ट का कलर बदलने लगता है.
थोड़ा थोड़ा पेस्ट लेकर टैस्ट करते रहिये, उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देख लीजिये, मिश्रण ऊंगली पर चिपकने लगे और बिलकुल जैम जैसा गाड़ा हो जाय. आग बन्द कर दीजिये.
इलाइची छील लीजिये, इलाइची के दाने और दालचीनी को बारीक कूट कर पाउडर बनाकर जैम में मिला दीजिये. स्वादिष्ट और स्वास्थ्य रक्षक आंवला जैम तैयार है.
आंवला जैम (Amla Jam ) को कांच या प्लास्टिक की बोटल में भर कर रख लीजिये और साल भर तक आंवला जैम खाइये.
- Amla Candy Recipe – Dry Amla Candy
- Amla Chatpati Candy Recipe
- How to make Amla Juice at Home
- Amla Murabba Recipe
- Amla Fry Recipe
- Amla Pickle Recipe
- Amla ki Chutney
- How to make Chyawanprash
Gooseberry Jam Recipe video
कमेंट (97)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nishaji can we use shakkar (Gud Shakkar) istead of sugar.
thanks,
Subhash
निशा: सुभाष जी, जैम तो चीनी में ही बनाये जाते हैं, लेकिन आप गुड़ के साथ थोड़ा जैम बनाकर ट्राई कर सकते हैं.
निशा: अविनय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिता जी हां स्टील की पतीली में जैंम बनाया जा सकता है.
निशा: किरन, इसमें 1 या 2 नीबू का रस निकाल कर डाल दीजिये, ये सोफ्ट हो जायेगा.
निशा: ज्योति जी हां आप आंवले को कद्दूकस कर सकते हैं.
main rozana hi nye nye dish bna rha hoon ....thnx to u
निशा: रितु, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
your recipes are sooooooo good and easy
bread or puff pastry kitne time me ban kr ready ho jaati h microwave me.........
AND grill kya kaaam aaata h
निशा: कारतिक जी, ब्रेड और पफ पेस्ट्री ओवन में बनाई जाती या फिर माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल ओवन की तरह बनाई जा सकती है.
निशा: सोनक जी, जैम को स्टील की कढ़ाई में बनायें तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: सोनक जी, आंवले को हल्का सा नरम होने तक पकाना है, इसे आप चैक कर सकती है, इसमें आपको कोई प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: आदित्य इन्हैं माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है.
निशा: संजय जी मैं बिलकुल ठीक हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
how are you?
aapki recipee bahut achi aur testy lagti hai mam kya aap amrood ki jam ki recipee bata sakti hai plz.
निशा: अभय मैं कोशिश करूंगी.
Is it necessary to use dalchini or we cannot use anything else in place of dalchini?
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया, दालचीनी डालना आवश्यक नहीं हैं, इसकी जगह आपको कुछ भी डालिये,जैम अच्छा बनेगा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रतन, जी हां किया जा सकता है.
can u plz tel me the recipe of orange marmalaide
निशा: कोमल जी मैं कोशिश करूंगी.
miane jam banai, wo achi to bani hai par wo tight bani hai wo aasani se bread par nahi lagati . pls bataiye wo kaise soft banegi.
Thanks Nisha g
निशा: सोनिया, जैंम में थोड़ा सा पानी डालकर गरम कर लीजिये, जैम सोफ्ट हो जायेगा.
निशा: शालिनी, जी हां आंवले को कुकर में पकाया जा सकता है.
निशा: kaynat, जी हां आंवला मुरब्बा की चाशनी आंवला मुरब्बा के लिये यूज की जा सकती है.
kaisi hai aap maine jam bnaya vo tite (kada) ho gya h use thik karne k liye kya kru plz koi upay ho to jarur btaye plz plz plz plz .........
निशा: प्रिया, 1- 2 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये, और अच्छी तरह मिक्स करके उबाल आने तक गरम कर दीजिए.
निशा: दिनेश जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
Pls aap mung ki daal ka papad banana ki vidhi bhi bataiya pls ya mix daal ka paapad .pls wait ur receipe.
निशा: रीता जी अवश्य.
निशा: दिनेश, स्टील की कढ़ाई में जैम नहीं चिपकेगा, आग मीडियम रखें और जैम को लगातार चलाते हुये बनायें.
निशा: मोनिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू, आंवला जैंम को स्टील की कढ़ाई में बनायें तो कलर अच्छा आता है, कलर अलग होने से जैंम खराब नहीं होता.