चटपटी आंवला केन्डी Amla Chatpati Candy Recipe

आंवला विटामिन C और आइरन से भरपूर एक एसा फल है, जिसे हम किसी भी रूप में खायें, बहुत लाभदायक है, आंवला दिसम्बर से आना शुरू हो जाता है और अप्रेल तक आंवला बाजार में मिलता रहता है. आप आंवले से मुरब्बा (How to make Amla Murabba) बना सकते हैं, आंवला मीठी कैन्डी (How to make Amla Candy) बना सकते है, जो आप गर्मी के मौसम में खाने के काम में ला सकते हैं.
यदि आप मीठी आवंला कैन्डी नहीं खाना चाहते या खा सकते तो नमकीन आंवला कैन्डी आपके लिये एकदम सही है. ये नमकीन आंवला कैन्डी (Chatpati Amla Candy) पाचन में भी सहायक है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Chatpati Candy
- आंवला - 500 ग्राम (12-14 आंवले)
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 2 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हींग - 2-3 पिंच (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Amla Chatpati Candy
आंवले बाजार से लाकर अच्छी तरह धो लीजिये, पानी सुखा लीजिये या कपड़े से पोंछ लीजिये.
आंवले को पतले पतले टुकड़ों में काट लीजिये, बीज हटा दीजिये.

किसी कन्टेनर में आंवले के टुकड़े डालिये, नमक, काला नमक, काली मिर्च, हल्दी और हींग डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. 2-3 दिन तक आंवले नमक में लगे हुये कन्टेनर में रख दीजिये.
रोजाना दिन में एक बार आंवले को सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये, आंवले से थोड़ा पानी निकल कर अलग हो गया होता है.

किसी प्लास्टिक ट्रे में या पोलीथिन शीट पर आंवले के टुकड़े कन्टेनर से निकाल कर, धूप में सुखाने के लिये रख दीजिये.
आंवले से निकले पानी को सब्जी या सूप में डालकर काम में ले लीजिये.
अच्छी धूप है तो आंवले के टुकड़े 2 दिन में ही सूख जाते हैं, धूप कम होने पर इन्हैं सुखने में 3-4 दिन भी लग सकते हैं.
सूख कर आंवला केन्डी (Amla Chatpati Candy) तैयार है, नमकीन आंवला कैन्डी (Amla Chatpati Candy) किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और साल भर तक रोजाना खाइये.
कमेंट (59)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: वर्षा जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
I have tried ur recepi but my aamla become black colour on very next day n water yet to come
निशा: धारा जी, आंवले की वैरायटी से एसा हो सकता है.
निशा: रिचर्ड जी, आंवले उबालकर भी केन्डी बना सकते हैं.
निशा: सुरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapke recepy padhane se ye sub chije banani aasan lagti hai.
निशा: प्रनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पुजिथा जी, आंवला से आांवला सीड हटा दीजिये.
निशा: पुजीथा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सर्बजीत जी, आमला मीठा हो जाता है तब उसका खट्टापन बहुत कम हो जाता है, आंवले में उसका हल्का सा स्वाद तो मिलेगा ही.
निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हां आप इसे बिना हल्दी के भी बना सकते हैं.
बिना उबले आवले का मुरब्बा बनाने की विधि
आपने जेसे बताये थे वेसे ही मेने आमला केन्डी बनायीं बहुत अच्छा बना। आपको बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: प्रीती जी, आंवला का अचार, आंवला जैम, आंवला मुरब्बा, आंवले के लड्डू बनाये जा सकते हैं, वेबसाइट और चैनल पर सारी चीजें उपलब्ध है.
निशा: प्रीति जी, एसी कोई बात नहीं है, लेकिन बनाते समय सफाई का ध्यान रखना आवश्य होता है.
निशा: anar ji, ये तो देखकर पता लग जाता है, सूखी चीज में दबाने पर बिलकुल हाथ पर नमी नहीं आती.
निशा: anarji, मैं इसे अवश्य बनाऊंगी.
निशा: नम्रता जी केन्डी को हल्का सा सूखने के बाद, काली मिर्च पाउडर और काला नमक मिला दीजिये, केन्डी चटपटी बनकर तैयार हो जायेगी.
निशा: नम्रता जी हां इसी तरह बनाई जा सकती है.
निशा: नम्रता, मुझे एसी मशीनों के बारे में जानकारी नहीं है.
निशा: एन्नी इसके लिये किसी प्रजरवेटिव की आवश्यकता नहीं है.
कोई बात नहीं प्रिया जी ये बनाना आपके बस का नहीं है. बाज़ार जा कर पका पकाया खरीद लीजिये.
निशा: शालिनी, जी हां आंवला केन्डी कुछ महिने के बाद काली हो जाती है, लेकिन ये केन्डी खराब नहीं होती है.