चटपटी आंवला केन्डी Amla Chatpati Candy Recipe

आंवला विटामिन C और आइरन से भरपूर एक एसा फल है, जिसे हम किसी भी रूप में खायें, बहुत लाभदायक है, आंवला दिसम्बर से आना शुरू हो जाता है और अप्रेल तक आंवला बाजार में मिलता रहता है. आप आंवले से मुरब्बा (How to make Amla Murabba) बना सकते हैं, आंवला मीठी कैन्डी (How to make Amla Candy) बना सकते है, जो आप गर्मी के मौसम में खाने के काम में ला सकते हैं.
यदि आप मीठी आवंला कैन्डी नहीं खाना चाहते या खा सकते तो नमकीन आंवला कैन्डी आपके लिये एकदम सही है. ये नमकीन आंवला कैन्डी (Chatpati Amla Candy) पाचन में भी सहायक है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Chatpati Candy
- आंवला - 500 ग्राम (12-14 आंवले)
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 2 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हींग - 2-3 पिंच (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Amla Chatpati Candy
आंवले बाजार से लाकर अच्छी तरह धो लीजिये, पानी सुखा लीजिये या कपड़े से पोंछ लीजिये.
आंवले को पतले पतले टुकड़ों में काट लीजिये, बीज हटा दीजिये.

किसी कन्टेनर में आंवले के टुकड़े डालिये, नमक, काला नमक, काली मिर्च, हल्दी और हींग डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. 2-3 दिन तक आंवले नमक में लगे हुये कन्टेनर में रख दीजिये.
रोजाना दिन में एक बार आंवले को सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये, आंवले से थोड़ा पानी निकल कर अलग हो गया होता है.

किसी प्लास्टिक ट्रे में या पोलीथिन शीट पर आंवले के टुकड़े कन्टेनर से निकाल कर, धूप में सुखाने के लिये रख दीजिये.
आंवले से निकले पानी को सब्जी या सूप में डालकर काम में ले लीजिये.
अच्छी धूप है तो आंवले के टुकड़े 2 दिन में ही सूख जाते हैं, धूप कम होने पर इन्हैं सुखने में 3-4 दिन भी लग सकते हैं.
सूख कर आंवला केन्डी (Amla Chatpati Candy) तैयार है, नमकीन आंवला कैन्डी (Amla Chatpati Candy) किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और साल भर तक रोजाना खाइये.
कमेंट (59)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोहिनी मैं कोशिश करूंगी.
Thanks for the receipe. I would like to ask you in case I would like to make this without getting it sun dried, is it possible? As I dont have convinience of sunlight . Can you give me some tips how to dry this candy.
निशा: सोनाली आप इन्हैं पंखे की हवा में सूखने दीजिये.
mam mene chatpati amla candy banai unka color apki amla candy se match nahi kar raha he.taste accha he.apki batai method se hi banai thi.
meri banai candy me pani na k baraber nikla mene amla ubale nahi the.qya amla ubalne the please jarur batayen.
thank u
निशा: स्वीटी, आंवले को उवालने की आवश्यकता नहीं है, कलर में अन्तर थोड़ा फरक किसी भी इन्ग्रीडियेन्ट के कम ज्यादा होने से आ जाता है.
can i use with AJAVAIN?
निशा: हेतल आपको अजवायन पसन्द है, तब आप उसे अवश्य प्रयोग में लाइये.
निशा:शालिनी, गेहूं से एलर्जी होने पर आप गेहूं से बनी हुई चीजें अपने बेटे को नहीं खिलाती, आपको काफी परेशानी होती होगी. दाल चावल, खिचड़ी तो बनाती ही होंगी, बेसन का चीला, दाल का चीला, इडली, दोसा इत्यादि बनाकर, बेटे को खिलायें वो उसे पसन्द आयेंगे, ये सभी रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: प्रशान्त, सूखने के बाद तो हर चीज का कलर बदलता है, आमला केन्डी का सूखने के बाद जो कलर होता है वह बहुत ही अच्छा लगता है.
निशा: शरद, चटपटी कैन्डी 2 प्रकार से बनाई जा सकती हैं, कच्चे आंवले से इस रैसिपी की तरह, और दूसरा तरीका मीठी आंवला केन्डी की तरीके से मीठे कैन्डी को थोड़ा कम सूखने पर उसमें काला नमक, काली मिर्चे और अदरक पाउडर मिला दे.
निशा: इशवार, धन्यवाद.
निशा: आंवला कैन्डी को अच्छी धूप में सुखाईये. यदि सूखने में अधिक दिक्कत हो तो पहले इन्हें सुखा लीजिये और बाद में नमक मसाला मिला लीजिये.
निशा: श्रीराम, ये चटपटी आंवला कैन्डी है और बनाने का तरीका तो दिया गया है.
निशा: साक्षी, आंवले उबाल कर चीनी में डाले जाते हैं, उनके अन्दर का पानी बाहर आकर रस बना लेता है, और 3 दिन बाद तो आपको आंवले रस से निकाल कर सुखा लेने चाहिये, लेकिन थोड़े नरम रहने देना एकदम सख्त होने तक नहीं सुखाना है.
निशा: आशिश, आंवला मुरब्बा रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर रैसिपी लिखकर सर्च कर सकते हैं.
Aapko anek dhanyavaad itni saral recipe aur saral bhasha mein likhi hai aap mein awala leke aaakar banane ke man hua hai ...Bahu bahut shukriya...
I LIKE IT.............
itni ghatiya recipe btane ke liye.
aur ye achi bani hai .. thank u so much !
निशा: श्रुति, धन्यवाद.
jab tak dhoop nahin nikalti ..amla candy ko andar sookhane se wo kharab to nahin hongi na ..
jaise hi dhoop aayegi .. i will keep them in the sun..
plss answer my question .. many thanks in advance ..
love u mam
निशा: श्रुति, आप इसे ओवन या कन्वेक्शन माइक्रोवेव में 50 तापमान में रखकर इसका पानी सुखा सकतीं है. इसके बाद इसे छांह में सुखाने में भी कोई दिक्कत नहीं आयेगी.
Maine phir se rasmalai banai .. i cannt tell u .. everyone liked it so much.. credit goes to you .. love u mam..
maine ye candy try ki hai ... par dhoop nahin hai yahan .. its rainy like mausam now-a-days ..so I am keeping this amla to dry on tray inside my house only ..
1) pls bataye .. kya aise ye soookh jayenge kya .. ya phir dhoop jaroori hai ..
2) kaise pata chalega ki amla ache se sookh gaya hai ..???
sorry if my questions seems weired to you .. pls jaroor reply kariyega ..waiting for your reply..
love u mamm..
निशा: श्रुति, कैन्डी सूखने के लिये धूप की आवश्यकता तो होती है, कैन्डी सूखने पर वह आपस में नहीं चिपकती.