आंवला जैम Gooseberry Jam Recipe - Amla Jam Recipe

📅 18 फरवरी 2011 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 97 कमेंट ★ 3.7 (6088)


अपने अन्दर विटामिन सी को प्रचुरता से समेटे आंवला शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढाता है.    आंवले से आप जैम (Gooseberry Jam) भी बना सकते है जो बहुत आसान और कम समय में बन जाता है, लेकिन स्वादिष्ट बहुत होता है. गर्मियों के आने से पहले आंवला जैम (Amla Jam ) बनाकर रख लीजिये और गर्मियों में अपने परिवार को रोजाना कम से कम 1 छोटी चम्मच आंवला जैम अवश्य दीजिये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Jam

  • आंवला - 500 ग्राम
  • चीनी - 500 ग्राम (2.5 कप)
  • इलायची - 4 से 5
  • दालचीनी का टुकड़ा - 2 इंच 

विधि - How to make Gooseberry Jam

अच्छे आंवला लीजिये. आंवलों को 2 बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिये.

किसी बर्तन में एक कप पानी में आंवला डुबा कर आग पर रखिये, बर्तन को अच्छी तरह ढक दीजिये, धीमी आग पर आंवले को नरम होने तक पका लीजिये (प्रत्येक 5 मिनिट बाद आंवले चैक कर लीजिये, नरम होने तक आंवले पकाइये, अगर आप महसूस करते हैं कि आंवले में पानी खतम हो रहा है तब आंवले में थोड़ा पानी और डाल सकते है).

आंवले को छलनी मैं डालिये, अतिरिक्त पानी हटा दीजिये (इस पानी को दाल या सब्जी में डाल कर काम में लिया जा सकता है). आंवले ठंडे होने पर, बीज हटा कर फांके बना लीजिये.

आंवले की फांकों को मिक्सर से  पीस   लीजिये.

स्टील की कढ़ाई मे आंवले का पेस्ट डालिये, चीनी डालकर मिलाइये और मीडियम आग पर पकाने के लिये रखिये, लगातार चमचे से चलाते रहिये. चीनी घुलने के बाद, आंवले के पेस्ट का कलर बदलने लगता है.

थोड़ा थोड़ा पेस्ट लेकर टैस्ट करते रहिये, उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देख लीजिये, मिश्रण ऊंगली पर चिपकने लगे और बिलकुल जैम जैसा गाड़ा हो जाय. आग बन्द कर दीजिये.

इलाइची छील लीजिये, इलाइची के दाने और दालचीनी को बारीक कूट कर पाउडर बनाकर जैम में मिला दीजिये. स्वादिष्ट और स्वास्थ्य रक्षक आंवला जैम तैयार है.

आंवला जैम (Amla Jam ) को कांच या प्लास्टिक की बोटल में भर कर रख लीजिये और साल भर तक आंवला जैम खाइये.

Other Amla Recipes

Gooseberry Jam Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (6088 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (97)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

गुलाब दाहिया
मेने बनाया अच्छा बना
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद गुलाब दाहिया
aditi Srivastava
टिप्पणीmaim agar awale ka jam bana liya ho aur bina boil kiye toh usmein kasavpan reh gaya ho toh ushe theek kaise kare
plz help kariye maim
reply jarur kariyega
NishaMadhulika
aditi Srivastava जी, इसे थोड़ा पका लीजिए.
Harshita dubey
Very nice recipe... Thanks mam

निशा: हर्षिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
santosh duhan
Nisha ji namaskar: Kya amla jam main sugar ki jagah gur mila sakte hain

निशा: संतोष जी, जैम तो चीनी में ही बनाये जाते हैं, लेकिन आप गुड़ के साथ थोड़ा जैम बनाकर ट्राई कर सकते हैं.
Abubhuti
Amla jam bane k bad us m thoda khata the jata h us k ly kya krna yoga madam ji

निशा: अनुभूति जी, आप इसमें चीनी की मात्रा बढा़ कर इसका खट्टापन कम कर सकते हैं.
Meemansa
Mam अगर हम चीनी इस्तेमाल ना करके गुड़ या शहद में जैम बनाना चाहें तो उसकी क्या विधि रहेगी ?

निशा: मीमांसा जी, जैम तो चीनी में ही बनाये जाते हैं, लेकिन आप गुड़ के साथ थोड़ा जैम बनाकर ट्राई कर सकते हैं. आप इसे गुड़ के साथ बिलकुल इसी तरह ट्राई कर सकती है,और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
manik ghosh
निशा जी आँवले को कूकर मे उबाल सकते है।

निशा: मानिक जी, हां आप इसे कुकर में भी उबाल सकते हैं, पर बिना सीटी के उबालें, वरना ये हलवा हो जाएंगे.
Megha
Hello nisha ji..
Maine amla jam banaya hai bana acha hai but thoda as kadwapan hai kya karu????????
& Thank u very much for all recipes.
Main aap ki bahut sari recepi try karti hu.amla candy aur amla murbba banaya hai bahut achi bani hai.... :)

निशा: मेघा जी, आप इसे थोड़ी और चीनी में फिर से पका लीजिए. बहुत बहुत धन्यवाद.
Sinku
Amla jam banaya tha vah bahut Kathor (tite)ban gaya use gila kese Kare

निशा: सिंकू जी, जैंम में थोड़ा सा पानी डालकर गरम कर लीजिये, जैम सोफ्ट हो जायेगा.
Yashpal
Mam amla ka murabba Shahad me kaise Banayenge please jaldi Bataye ga
निशा: यशपाल जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.

Madhubala
Hello madam....Aapki batai Hui recpie mujhe bahut achi lagti h aap bahut achhe c samjhati h.....Mera aapse sawal h ki kya Mai Amla jam banane ke liye steel ki jagah aluminium ki kadhai use ker Sakti hu ?.....

निशा: मधुबाला जी, जैम को स्टील की कढ़ाई में बनायें तो ज्यादा अच्छा है.
Your name...
Very nice .aamla jam without freez kitna din rahega

निशा: यदि आंवले का जैम अच्छी तरह पकाया हुआ है तब आप इसे फ्रिज से बाहर रखकर 4 महिने तक खा सकते हैं.
Ruchi
Maine ghar pe amla juice banaya usse jo dry amla mixture bach gya usse jam kya isi method se banega?
निशा: रुचि जी, जैम इसी मैथड से बना सकते हैं लेकिन उसमें से जूस निकल जाता है वह सिर्फ फाइबर होता है,वह उतना स्वादिष्ट नहीं बनेगा.
preeti jain
Ek cup pani me to share awle nahi aenge
rajesh kumar srivastava
Dear maidam
Mere pas llohe ki Karachi hai.kya usme amla jam bana sakate hai
Rk.srivastava
निशा: राजेश जी, लोहे की कढ़ाई में जैम का कलर काला हो जायेगा, स्टील की कढाई या भगोने में बनायें, जैंम का कलर अच्छा बनेगा.
Brijesh Bissa
First Thank you Misha ji,
Me or mari family aapki fan hai, hum jarurat ke anusar sirf nisha madhulika hi dekhte hai, or humko hamari sari recipe aapki site par mil jati hai, bus iss recipe main aapka pani ka hisab miss ho gaya hai. Maybe jug ki juguh par cup likha gaya hai,
Thankyou one again,

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद. पानी 1 कप ही लिया गया है.
asha raj
good afternoon
me ye janna chahati hun ki amla ke jam me acetic acid ki aur amla sugand dalne ki jarurat huti hai
dinesh
कृपया आंवले की सोंठ कैसे बनई जाती है ? बतायें ?
Dr poonam Tambade sanap
Hi nisha hi apki amla jam recipe main be try ki bahut achha jam bana thanks
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Naina

hi mam, mera jam bhaut shakt(hard) bana h ... kya kami reh gayi hogi.... or kya mai av ise theek kar sakti hu....


निशा: नैना जी,कढ़ाई में 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर, उबाल आने दीजिये, जैम डालिये और अच्छी तरह गरम होने तक पका लीजिये, जैम नरम हो जायेगा.
Naina

hi mam, humara jam bahut hi shakt(hard) ban gaya hai....


esa kis wajah se hua hoga... jese aapne bataya maine bikul vese hi banaya tha


निशा: नैना जी, ज्यादा पकने के कारण उसका सारा जूस खतम हो गया और जैम सख्त हो गया आप उसमें नीबू का रस मिला कर उसे थोड़ा नरम बना सकते हैं.
sheetal
Hi. Mujhe aloe Vera ke murabbe Ki recipe chahiye. Please suggest me how can I make??????
निशा: शीतल जी, मैं कोशिश करती हूँ.
ketki
hello Nisha Mam
Mam Maine Aapke Btaye trike se jam bnaya lekin vo jmne ke bad itna gada ho gya ke pthr jaisa ho gya use thik kaise kr skti hu
kailas gambhire
mam ye hum industry level per bhi bana sakte hai kya
snehal
Nishaji,Namaste _ Kay ye recipe me meri 18mahineke bachiko khilasakatihu.
Akanksha dixit
Jam ki mite catni bi acche lagte h,,hmne try kiya h toda jam ko pain mai dal kai toda pani aur catni ki tara masla dai dae acchnak se banane kai liye accha idea h..
निशा: आकाक्षा जी, बहुत अच्छा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Akanksha dixit
Namaste mam,,ye jam to kafi badya bana h kahane mai aur ise batane kai liye thanx..
Lakin mera jam kafi tight hogaya h to ise toda lose kiya ja sakta h kya..
निशा: आकांक्षा जी, इसमें थोड़ा सा नीबू का रस मिलाकर नरम कर सकते हैं, या फिर थोड़ा पानी कढ़ाई में डालकर उबाल लीजिये, जैम डालिये और अच्छी तरह मिक्स करके, उतार लीजिये, जैम नरम हो जायेगा.
anu sharma
i hd try it its ymmmmmyyyyyyyyy
ninette dsouza
Nishaji thankyou very much for recipe can I
make this with gur as I dont like sugar pls help.
निशा: ninette ji, आप इसे गुड़ के साथ बिलकुल इसी तरह ट्राई कर सकती है,और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
sunil gadhvi
v r intrsted to start froot processing unit.v want to make only sugarfree products.instead of sugar,v want to use pure hunny.froot products like from mango,amla,anar,dates,carrat,bijora,lamon,rose etc.only good products for health.can u provide us consultancy and advisory services ? pls.advise me.pls.send me your full contact details .my contact time is 10 to 1 am or 5 to 8 pm.sunil gadhvi,anjar,kutch,gujarat,india.cell.
निशा: सुनील जी, मुझे खेद है मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.