भरवां करेले - Bharwan Karela karela Recipe - Stuffed karela Recipe

📅 14 अक्टूबर 2007 👁 18.7 लाख बार देखी गई 💬 204 कमेंट ★ 3.1 (22836)

Bharwan Karela Recipe

करेले अपने कड़वेपन के कारण कुछ लोगों को पसन्द नहीं आते. लेकिन भरवां करेले (Stuffed Karela Recipe)ब हुत ही स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें बनाकर एक सप्ताह तक रख सकते है. यह जल्दी खराब नही होते. आईये हम आज भरवां करेले (Stuffed Bittergourd Recipe) बनायें. इसे बनाने में करीब 40 मिनिट लग जायेंगे.

Read this recipe in English - Stuffed karela recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwan Karela

  • करेले ( छोटे छोटे ) ——– 10 या 400 ग्राम
  • तेल ——– 4 टेबिल स्पून
  • हींग ——– 1 पिन्च
  • जीरा ——– आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर ——– 2 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर ——— 2 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर ——— 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
  • नमक ——— 1 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )

विधि - How to make Bharwan Karela Recipe

करेलों को अच्छी तरह धो लीजिये. चाकू की सहायता से खुरच कर छील लीजिये. . छीलन में छोटी आधा चम्मच नमक डाल कर 15 मिनिट के लिये रख दीजिये.

करेले को साइड से काटें लेकिन उसका दूसरा साइड जुड़ा रहे. अब चाकू की सहायता से करेले के अन्दर से बीज और गूदा प्लेट में निकाल लें छिले हुये करेले दुबारा धो लें (आजकल ज्यादा कड़्बी जाति के करेले नहीं आते लेकिन अगर आप करेले की कड़्बाहत बिलकुल पसन्द नही करते है तब आप इनमें करीब 1 छोटी चम्मच नमक निकालिये और थोड़ा थोड़ा नमक करेले के अन्दर बाहर दोनों ओर लगाकर आधा घन्टे के लिये रख दीजिये, बाद में पानी से अच्छी तरह धो कर पानी निकाल दीजिये.). सारे करेले इसी तरह तैयार कर लीजिये.

अब छीलन को पानी से अच्छी तरह 2-3 बार धो कर पानी को निचोड़ दीजिये.  छोटी कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करिये.  गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद ,हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर सोंफ पाउडर डालिये. 2 - 3 बार चमचे से चलाकर भूनिये,  इस मसाले में करेले से निकला हुआ गूदा, छीलन, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये.   मसाले को चमचे से चलाकर 6-7 मिनिट तक भूनिये. यह भुना हुआ मसाला करेलों में भरने के लिये तैयार है.

एक एक करेले में मसाला दबा दबा कर भरिये. सारे करेलों में मसाला भर लीजिये (मसाला इस तरह से भरिये कि सारे करेले में समान रूप से भर जाये).

कढ़ाई में 3 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये. मसाले भरे हुये करेले तेल मे लगायें और ढक्कन से ढककर 6 -7 मिनिट तक मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, करेलों को पलटिये और अब दुबारा ढक दीजिये, फिर से 5- 6 मिनिट तक करेले पकाइये, ढक्कन खोलिये और करेलों को देखें जिस सतह पर वे न सिके हो उसे नीचे की तरफ करके सेकें, सिके हुये करेले साइड कर दीजिये और कम सिके करेले बीच में कर दीजिये. करेले ब्राउन होने तक पलट पलट कर सेक लीजिये, भरवां करेले तैयार हैं.

करेलों को प्लेट या बाउल में निकाल लीजिये.

भरवां करेले (stuffed karele) तैयार हैं. आप इन्हैं पूरी, परांठे और चपाती किसे के भी साथ परोसिये और खाइये. यदि आप कहीं यात्रा पर निकल रहे हों तो भरवां करेले (Stuffed Bitter Melon), पूरी के साथ ले जाना न भूलें.

आप सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं तो करेले सरसों के तेल में ही बनाईये, सरसों के तेल से बने करेले और भी अधिक स्वादिष्ट होते हैं.

Bharwan Karela karela Recipe - Stuffed karela Recipe- Rawa Karanji Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (22836 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (204)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ranu sharma
Mam I always follow yu whenever I cook some different dish your way of cooking is fantastic and easy I am great fan of yu thanks a lot mam
NishaMadhulika
Ranu sharma अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Sare masale bhunkar use krna hoga
NishaMadhulika
मसालों को करेले में भरना है और फिर इन्हें करेलों के साथ ही पकने देना है. अलग से मसाले नहीं भूनने हैं.
nisha
Kya hum bharve karele me garam masala dal sakte h please bataiye
NishaMadhulika
निशा जी, बिलकुल आप इसमें गरम मसाले का उपयोग भी कर सकती हैं.
Kiran Parihar
Bhrawan ke msale me pyaz lahsun bhi daal skte he kya
NishaMadhulika
किरन जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Pallavi Shah
Nice video thanks mem may apki sub recipes banati hu may apki fan hu
NishaMadhulika
पल्लवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आपका साथ मेरे लिए उत्साह का काम करता है.
kim sharma
Nice and useful video????
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद kim sharma
D.k
Kya kerele me bherne ke liye onion or potato ka bhi use ker sakte h?
NishaMadhulika
D.k , आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
AdityA choudhary
Super
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद AdityA choudhary
लिच्छु
Good
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद लिच्छु
Anshu Panday
Nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Anshu Panday
nidhi agrwal
Recipe nice
NishaMadhulika
नीधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sapna yadav
Hello mam,
Mam jab karela bhar kr bnate h to kabhi bahot tight bnte h...ki khate wqt tutte v ni...Kuch log khate h bharne se pahle karele ko bowl kr Lena chahiye is bare me kuch btaiye....
निशा: सपना जी, बिना उबाले भी करेले बहुत अच्छे बनते हैं, धीमी आग पर ढककर बनायें, आप चाहें तो क्ररेले उबाल कर बना कर भी खायें और जो भी अच्छे लगें उन्हैं बनाकर खाते रहें.
r.s.srivastava
last time I prepare the stuffed karela as per your procedure. But it was not cooked sufficiently. Can I use pressure cooker to soft it

निशा: श्रीवास्तव जी, आप इन्हें एकदम धीमी आंच पर पकाएं ये बहुत अच्छे से पक कर तैयार होंगे. कुकर में बनाने से ये बहुत ज्यादा पक सकते हैं और स्वाद में भी अंतर होगा.
Rimpy
Karele ke andar jo beej hote hai Kya unko bhi istemaal kr sakte hai bharwa karela bnaane k liye

निशा: रिम्पी जी, आप करेले के नरम बीजों को स्टफिंग के लिए उपयोग कर सकती हैं.
Sonu
hii,Mujhe apki sabhi recipe achi lahti he
निशा: सोनू जी. बहुत बहुत धन्यवाद.
Kiran Tiwari
Nisha ji jab bhi kabhi kuchh different try karna ho mein sirf nishamadhulika.com per check karti hoon. Aapka sikhaya gobhi gajar aur shalgam ka achaar meine kayi baar bana ke sabhi ko khila diya. I am a big fan.
Regards
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Minakshi
Khel fry krne pr msala baahar nikal jata h kya kre

निशा: मिनाक्षी जी, पलटते समय चिमटे से सावधानी के साथ पलटिये, मसाला नहीं निकलेगा, और थोड़ा सा पहले से कम मसाला भरिये, अगली बार आप बहुत अच्छे करेले बना लेंगी.
Shamyla
Thanks for sharing this recipe aunty.
U are an amazing cook!

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Sushil Arya
Mam aap ne onion nahi daala ,aase Bhi bana sakte hai , nice

निशा: सुशील जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
mumtazjahan
Aap sari recipes bhut achhi bnati hn .Thank u mam

निशा: मुमताज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shanta dhaka
nice veg.recipe

निशा: शांता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sapna thakur
First time I tried and it is very yummy,thank you

निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mukesh
Thanks for reisepi.

निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
chanda saini
Muji ap ki batae hu achi lagi
निशा: चंदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sonu kumar
I am so happy this recipe

निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
DD Sharma
हम लोग घर मे करेले भरवा बनाते है वह हमेशा कडवा बनता है ।सुझाव दे ताकि कडवा न बने।

निशा: करेलों को आप नमक के पानी में डाल कर रखें फिर उसमें मसाला भर कर बना लीजिए.
Dileep manjhi
आपके द्वारा बताई विधी से बना रहा हूँ । अब खुशबु शानदार आ रही है और बहुत अच्छा जायका है । धन्यवाद !

निशा: दिलीप जी, यह जानकर अच्छा लगा. बहुत बहुत धन्यवाद.
Your name...
Nishaji, Yeh to meri sasu ma banatiti. Karela me aloo bhar kar bana sakte hain kya?

निशा: हां, करेले में उबले आलू मैशकरके मसाले के साथ भर सकते हैं.
sarda
thank you , you explain each step vey clearly . easy to follow

निशा: सारदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shazia
bharwa karela k andar pyaaz bhar sakte hain?

निशा: शाज़िया जी, हां, आप इसमें प्याज भी भर सकते हैं.