गाजर का मुरब्बा - Carrot Murabba recipe - Gajar Ka Murabba

📅 4 फरवरी 2011 👁 2.9 लाख बार देखी गई 💬 62 कमेंट ★ 3.3 (4730)

आजकल बाजार में गाजर बहुतायत में मिल रहीं है. यही सही समय है गाजर का हलवा और गाजर का मुरब्बा बनाने का. गाजर का मुरब्बा (Gajar Ka Murabba) गर्मियों के मौंसम में नियमित रूप से खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और खून भी बढ़ता है.

Read this post in English - Carrot Murabba Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for carrot murabba

  • गाजर - 500 ग्राम
  • चीनी - 300 ग्राम (1.5 कप)
  • नींबू - 1

विधि - How to make carrot murabba

गाजर को धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए. इसके बाद, इन्हें  छीलकर डंठल अलग काट दीजिए. 

गाजर को 1 या 1 1/2 इंच के टुकड़ों में काट लीजिये. 

किसी बर्तन में इतना पानी भरकर गरम करने रखिये जिसमें गाजर आसानी से डूब सकें. आधा किलो गाजर के लिए  4 कप पानी ले लीजिए. पानी में उबाल आने के बाद, गाजर पानी में डाल दीजिये और फिर से उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट तक उबालिये. आग बन्द कर दीजिये, गाजर को उस पानी में ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये.

गाजर पानी से निकालिये, इनके ऊपर ठंडा पानी डालकर इन्हें 2 मिनिट इसी पानी में डूबे रहने दीजिए. गाजर को छलनी का यूज करके पानी से निकालकर एक सूखे साफ कपड़े पर डालकर पानी निकाल दीजिए. इन्हें अच्छे से पौंछ भी लीजिए. जब  गाजर से पानी पूरी तरह निकल जाय, गाजर को फोर्क से गोद लीजिये.

मुरब्बा बनाइए

गाजर का मुरब्बा 2 तरीके से बनाया जा सकता है. 

(1) 2 तार की चाशनी बनाकर उसमें गाजर डालकर पकाएं.

(2) गाजर में चीनी डालकर रख दें.

गाजर को कढ़ाही में डालिए और इसमें चीनी डालकर इसे ढककर 4 घंटे के लिए रख दीजिए.  4 घंटे के बाद, गाजर में से जूस निकल आया है. इसी से चाशनी बना लीजिए. गाजर समेत इसे पकने के लिए गैस पर रखिए और इसमें उबाल आने दीजिए. उबाले आने के बाद, चाशनी को चैक कर लीजिए. चाशनी कि एक-दो बूंदे प्याली में डालिए और ठंडी होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखिए, यह चिपकनी चाहिए. चाशनी से हल्का सा तार बन रहा है. मुरब्बा की चाशनी इतनी ही पतली रखनी है. 

इन गाजर को स्टील की कढ़ाही में रखिये, चीनी डालकर मिलाइये और 6-7 घंटे या रात भर के लिये ढककर रख दीजिये. गाजर का रस बाहर निकल आता है. मुरब्बा बन गया है. इसमें नींबू का रस डालकर मिला दीजिए.

2 दिन बाद, मुरब्बे को फिर से चैक कीजिए. यदि चाशनी पतली लगे तो एक बार फिर से मुरब्बा की कढाई को आग पर रखिये और चाशनी के गाढ़ा होने तक मुरब्बा को पका लीजिये.

गाजर का मुरब्बा (Carrot Murabba) एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 6 महीने तक जब भी आपका मन करे, स्वादिष्ट गाजर का मुरब्बा कन्टेनर से निकालिये और खाइये.

सुझाव

अगर गाजर मे बीच में पीला भाग ज्यादा हो तो गाजर को बीच से काट 2 भागों में काटिये और पीले भाग को निकाल दीजिये.

चाशनी ज्यादा पतली नही होनी चाहिए. अगर ये पतली रह जाएगी, तो मुरब्बा ज्यादा दिन तक नही चलता. 

जिस कन्टेनर में मुरब्बा भरें, उसे पहले उबलते हुए पानी से अच्छे से धोएं और धूप या माइक्रोवेव में अच्छी तरह से सुखा लीजिए. इसमें बिल्कुल भी नमी नही रहनी चाहिए. 

Carrot Murabba recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (4730 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (62)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

MRS NEERU GARG
your all recepies r veru excelent i cant explain in a few words May God give u name & fame.thanks a lot.
निशा: धन्यवाद नीरू, आपको पसन्द आया, मेरे लिये ये सारे नाम और प्रसिद्धि से बढकर है.
pushp
good recipe.how much time we can store this murabba?

निशा: पुष्प, गाजर का मुरब्बा 6 महिने तक रख लीजिये.