गाजर का मुरब्बा - Carrot Murabba recipe - Gajar Ka Murabba

आजकल बाजार में गाजर बहुतायत में मिल रहीं है. यही सही समय है गाजर का हलवा और गाजर का मुरब्बा बनाने का. गाजर का मुरब्बा (Gajar Ka Murabba) गर्मियों के मौंसम में नियमित रूप से खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और खून भी बढ़ता है.
Read this post in English - Carrot Murabba Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for carrot murabba
- गाजर - 500 ग्राम
- चीनी - 300 ग्राम (1.5 कप)
- नींबू - 1
विधि - How to make carrot murabba
गाजर को धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए. इसके बाद, इन्हें छीलकर डंठल अलग काट दीजिए.
गाजर को 1 या 1 1/2 इंच के टुकड़ों में काट लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी भरकर गरम करने रखिये जिसमें गाजर आसानी से डूब सकें. आधा किलो गाजर के लिए 4 कप पानी ले लीजिए. पानी में उबाल आने के बाद, गाजर पानी में डाल दीजिये और फिर से उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट तक उबालिये. आग बन्द कर दीजिये, गाजर को उस पानी में ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये.

गाजर पानी से निकालिये, इनके ऊपर ठंडा पानी डालकर इन्हें 2 मिनिट इसी पानी में डूबे रहने दीजिए. गाजर को छलनी का यूज करके पानी से निकालकर एक सूखे साफ कपड़े पर डालकर पानी निकाल दीजिए. इन्हें अच्छे से पौंछ भी लीजिए. जब गाजर से पानी पूरी तरह निकल जाय, गाजर को फोर्क से गोद लीजिये.
मुरब्बा बनाइए
गाजर का मुरब्बा 2 तरीके से बनाया जा सकता है.
(1) 2 तार की चाशनी बनाकर उसमें गाजर डालकर पकाएं.
(2) गाजर में चीनी डालकर रख दें.
गाजर को कढ़ाही में डालिए और इसमें चीनी डालकर इसे ढककर 4 घंटे के लिए रख दीजिए. 4 घंटे के बाद, गाजर में से जूस निकल आया है. इसी से चाशनी बना लीजिए. गाजर समेत इसे पकने के लिए गैस पर रखिए और इसमें उबाल आने दीजिए. उबाले आने के बाद, चाशनी को चैक कर लीजिए. चाशनी कि एक-दो बूंदे प्याली में डालिए और ठंडी होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखिए, यह चिपकनी चाहिए. चाशनी से हल्का सा तार बन रहा है. मुरब्बा की चाशनी इतनी ही पतली रखनी है.
इन गाजर को स्टील की कढ़ाही में रखिये, चीनी डालकर मिलाइये और 6-7 घंटे या रात भर के लिये ढककर रख दीजिये. गाजर का रस बाहर निकल आता है. मुरब्बा बन गया है. इसमें नींबू का रस डालकर मिला दीजिए.
2 दिन बाद, मुरब्बे को फिर से चैक कीजिए. यदि चाशनी पतली लगे तो एक बार फिर से मुरब्बा की कढाई को आग पर रखिये और चाशनी के गाढ़ा होने तक मुरब्बा को पका लीजिये.
गाजर का मुरब्बा (Carrot Murabba) एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 6 महीने तक जब भी आपका मन करे, स्वादिष्ट गाजर का मुरब्बा कन्टेनर से निकालिये और खाइये.
सुझाव
अगर गाजर मे बीच में पीला भाग ज्यादा हो तो गाजर को बीच से काट 2 भागों में काटिये और पीले भाग को निकाल दीजिये.
चाशनी ज्यादा पतली नही होनी चाहिए. अगर ये पतली रह जाएगी, तो मुरब्बा ज्यादा दिन तक नही चलता.
जिस कन्टेनर में मुरब्बा भरें, उसे पहले उबलते हुए पानी से अच्छे से धोएं और धूप या माइक्रोवेव में अच्छी तरह से सुखा लीजिए. इसमें बिल्कुल भी नमी नही रहनी चाहिए.
Carrot Murabba recipe video
कमेंट (62)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रवीन, सुगर फ्री यूज करके हमने मुरब्बा कभी नहीं बनाया, प्लीज आप इसे बनाकर देखिये और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिये.
what to do now?
lemon juice kyo daalna chailye?
please reply soon because my muraba is ready
निशा: मनप्रीत, मुरब्बा बनने के बाद नीबू का रस अवश्य डालना है, नीबू के रस से चीनी के क्रस्टल नहीं बनते चीनी नहीं जमती और मुरब्बा का स्वाद भी अच्छा आता है.
निशा: तारा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वीटी उसमें नीबू के स्वाद के लिये नीबू डाला है, नीबू का स्वाद अच्छा लगता है, मुरब्बा को गरम करने से, यानि कि थोड़ा और पकाने से नीबू का स्वाद कम हो जायेगा. अगर आपको नीबू का स्वाद पसन्द नहीं आ रहा है, तो अगली बार नीबू का यूज मत कीजिये
निशा: पिंकी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीबू का रस मुरब्बे की चीनी को क्रिस्टलाइज होने से रोकता है. इसके बिना आपके मुरब्बे पर चीनी के क्रिस्टल जम सकते हैं
please tell me whether we need to add any preservative in any murraba.
thanks
pradip kumar agarwal
निशा: प्रदीप, मुरब्बा की चाशनी चाशनी 1 तार की बन जाय और मुरब्बा चाशनी में डूबा रहे तो जल्दी खराब नहीं होता, मुरब्बा को ज्यादा दिन रखना है तो आप उसमें एक छोटी चम्मच लेबल करके एसीटिक एसिड की मिला दीजिये, वह प्रजर्व हो जायेगा, मुरब्बा को साल भर तक रखकर खाया जा सकेगा, धन्यवाद.
FORM PAKISTAN
I tried this one...n get very good results...
I added little Cardamom for flavor also....
Thanku so much
i made muraba accordin to ur it delicius
very good & tasty.thanks.
Also lemons are quite big in US so do u think for this recipe one lemon juice will be good enough?
निशा: शगुन, नीबू से मुरब्बा का स्वाद और अच्छा हो जाता है.
mujhe jayada time nahi milta par is sal maine aap ke sight se bahut se oli ke pakwan banaye .Aaj main bahut khush hun ki ab mai bhi aur ma ki tarah apne bachcho azko apne hath se bane pakwan khila sakati hun
nisha ji kuch health se related recipes batai
आपकी वेबसाइट मुझे बहुत अच्छी लगती है, मैं तो रोजाना आपकी वेबसाइट को देखती हू, मुझे पहले ज्यादा कुछ बनाने नहीं आता था पर आपकी recipes की मदद से अब बहुत कुछ सीख गयी हू
मुझे चाशनी 1 तार की बनानी नहीं आती इसे कैसे बनाते है कृपया कर मुझे जल्द बताये तो फिर मैं भी गाजर का मुरब्बा बना सकू,धन्यवाद इतने अछे वेबसाइट के लिए
निशा: ममता, 1 तार की चाशनी, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाने से चिपकती है,हल्का सा तार निकलता है, 3 तार की चाशनी से थोड़ी पतली होती है.
निशा: विजेया, मुरब्बा आप इन बर्तन में बना सकते हैं लेकिन बनने के बाद, गाजर के मुरब्बा को अधिक देर तक इन बर्तनों में मत रहने दीजिये.
निशा: रूपल, चीनी पानी से और चाशनी बना कर डाल सकती हैं.
निशा: मुरब्बा में थोड़ा सा 1/3 कप पानी डालकर गरम कर लीजिये (मुरब्बा को ज्यादा देर तक पकाने से चाशनी जम गई है).
i made muraba accoding to your recpie it turned out good but the carrots shrinked like there were wrinkles on the cooked and dipped in sugar syrup carrots (after the cooking process in sugar syrup process). what could be the reason?
निशा: मीनाक्षी, गाजर या ज्यादा सूख गई थी या मुरब्बा ज्यादा देर तक पका लिया है.
मुझे चाशनी 1 तार की बनानी नहीं आती इसे कैसे बनाते है कृपया कर मुझे जल्द बताये तो फिर मैं भी गाजर का मुरब्बा बना सकू,धन्यवाद इतने अछे वेबसाइट के लिए,
निशा: प्रिया, गाजर में चीनी डालने के बाद काफी पानी निकल आता है, गाजर को को उस पानी सहित आग पर पकाइये, बीच बीच में चमचे से चला दीजिये, जब चाशनी गाढ़ी लगने लगे एक बूद प्लेट में गिरा कर, उंगली और उंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, एक तार निकलते हुये चाशनी निकलती है, ये ही एक तार की चाशनी है.