पत्तागोभी आलू - Aloo Cabbage Fry indian recipe

पत्तागोभी आलू (Aloo Cabbage recipe) की सब्जी उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है. पत्ते गोभी के सीजन में मेरे यहां तो यह लगभग सप्ताह में एक बार तो बन ही जाती है. इसे बनाने का तरीका एकदम आसान है. तो चलिये आज बनाते हैं पत्तागोभी आलू की सब्जी.
Read - Aloo Cabbage Fry Indian Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Cabbage recipe
- पत्तागोभी — 400 ग्राम (मध्यम आकार का पत्ता गोभी)
- आलू — 250 ग्राम ( 3-4 आलू)
- तेल — 1 -2 टेबिल स्पून
- हींग — 1 पिन्च
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -2-3 ( बारीक कटी हुई )
- अदरक — 1 इन्च लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ या कद्दूकस किया हुआ )
- हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर — 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
- हरा धनियाँ — एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Aloo Cabbage recipe
आलू को छील कर धो लें और पत्तागोभी के ऊपर के 2 पत्ते हटा कर धो लें. पत्तागोभी को बारीक काट लें और आलुओं को इस तरह काटें कि एक आलू के 8 टुकड़े करें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हीग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलाइये और कटे आलू, पत्तागोभी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये. चमचे से चला कर 1-2 मिनिट तक आलू और पत्तागोभी को भूनें, और सब्जी मसाले को अच्छी तरह मिलाइये, 2 -3 टेबिल स्पून पानी डालें और ढक कर धीमी गैस पर 10 मिनिट तक पकायें.
ढक्कन खोलें और सब्जी को चमचे से चलायें, आलू के टुकड़ों को चमचे से दबाकर देखें यदि वह दब जाता है तो सब्जी पक गई है, यदि नहीं, तो सब्जी को दुबारा ढक कर 5 - 6 मिनिट के लिये रख दें. गैस धीमी ही रखें.
ढक्कन खोलें, अब आप देखेंगे कि सब्जी बन चुकी है. अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियाँ डाल मिला दीजिये.
सब्जी (Aloo Cabbage Fry) को प्याले में निकाल लीजिये. पत्ता आलू की सब्जी को चपाती या पराठे के साथ परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये.
समय - 20 मिनिट
कमेंट (89)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हिमान्शु जी, सब्जी बनने के बाद यदि अच्छी नहीं लग रही है तब उसमें मसाले का काम्बीनेशन सही नहीं नमक कम या मिर्च कम एसे में सब्जी में एक तड़का लगायें, तेल 1 -2 चम्मच लेकर गरम करें और थोड़ा जीरा भूनें, गैस बन्द करके थोड़ी मिर्च पाउडर डालें, नमक कम हो तो थोड़ा नमक डाल दें, तड़के को सब्जी में मिलायें और सब्जी को टेस्ट करें, सब्जी का टेस्ट अच्छा लगेगा.
निशा: मिलिंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
In gujrati flavour
निशा: तरून जी, आपको रेसिपी पसंद आई इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे खुशी है की बच्चों को रेसिपी पसंद आई.
निशा: अल्का जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विपिन जी, धन्यवाद.
निशा: दयाराम जी, इस विषय में हमें कोई जानकारी नही है. इसके लिए आप कृ्षि से संबंधित वेबसाइट चैक कर सकते हैं.
निशा: आमिर जी, धन्यवाद.
निशा: आशीष जी, धन्यवाद.
निशा: खेमराज जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Very easy recipe and helpful
Thank u so mutch !
निशा: बिजय जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चेतन जी, आपको भी धन्यवाद.
निशा: दीपाली जी, अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: पूनम जी, आप प्याज डाल कर भी इसे बना सकते हैं.
निशा: राहुल जी, आप इसमें हरी मिर्च का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: शिबु जी, आप मेरी वेबसाइट पर पत्ता गोभी की अन्य रैसिपी भी देख सकते हैं.
निशा: लोकेश जी, आप प्याज डाल कर ये सब्जी बना सकते हैं.
निशा: निकिता जी, पत्ता गोभी में मिठास होता है.
Jindagi m phli br sbji bna sikha h.6month ho gaye h m sbji ache se bnana sikh gaya.
Phle m khana thik se ni khata tha.mera wt 52 tha.aur ab 6month ho gaya mera wt70 h.
Thnx
निशा: अभिलाष जी, धन्यवाद.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
. aj Maine dusri baar patte gobhi Ki sabji bnaya tha but gobhi glti Ni h kaise bnaye .gobhi bi barik kaat rkha tha Maine pls btaye
निशा: सुनील जी, धीमी आंच पर सब्जी को थोडी़ देर और पकने दीजिए, सब्जी अवश्य पकेगी.
निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.