पत्तागोभी आलू - Aloo Cabbage Fry indian recipe

पत्तागोभी आलू (Aloo Cabbage recipe) की सब्जी उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है. पत्ते गोभी के सीजन में मेरे यहां तो यह लगभग सप्ताह में एक बार तो बन ही जाती है. इसे बनाने का तरीका एकदम आसान है. तो चलिये आज बनाते हैं पत्तागोभी आलू की सब्जी.
Read - Aloo Cabbage Fry Indian Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Cabbage recipe
- पत्तागोभी — 400 ग्राम (मध्यम आकार का पत्ता गोभी)
- आलू — 250 ग्राम ( 3-4 आलू)
- तेल — 1 -2 टेबिल स्पून
- हींग — 1 पिन्च
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -2-3 ( बारीक कटी हुई )
- अदरक — 1 इन्च लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ या कद्दूकस किया हुआ )
- हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर — 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
- हरा धनियाँ — एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Aloo Cabbage recipe
आलू को छील कर धो लें और पत्तागोभी के ऊपर के 2 पत्ते हटा कर धो लें. पत्तागोभी को बारीक काट लें और आलुओं को इस तरह काटें कि एक आलू के 8 टुकड़े करें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हीग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलाइये और कटे आलू, पत्तागोभी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये. चमचे से चला कर 1-2 मिनिट तक आलू और पत्तागोभी को भूनें, और सब्जी मसाले को अच्छी तरह मिलाइये, 2 -3 टेबिल स्पून पानी डालें और ढक कर धीमी गैस पर 10 मिनिट तक पकायें.
ढक्कन खोलें और सब्जी को चमचे से चलायें, आलू के टुकड़ों को चमचे से दबाकर देखें यदि वह दब जाता है तो सब्जी पक गई है, यदि नहीं, तो सब्जी को दुबारा ढक कर 5 - 6 मिनिट के लिये रख दें. गैस धीमी ही रखें.
ढक्कन खोलें, अब आप देखेंगे कि सब्जी बन चुकी है. अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियाँ डाल मिला दीजिये.
सब्जी (Aloo Cabbage Fry) को प्याले में निकाल लीजिये. पत्ता आलू की सब्जी को चपाती या पराठे के साथ परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये.
समय - 20 मिनिट
कमेंट (89)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पायल, पत्ता गोभी को क्रन्ची रखना है तो इस सब्जी टमाटर मत डालिये, क्यों कि टमाटर डालने से पत्ते नरम हो जाते हैं, यदि आप टमाटर डालना चाहती हैं तो सब्जी पकने के बाद 1-2 टमाटर छोटे छोटे काट कर मिक्स कर दीजिये, और सब्जी को 1-2 मिनिट पका लीजिये सब्जी में अमचूर मत डालिये, टमाटर का अच्छा टेस्ट आयेगा.
निशा: खुशबू, अवश्य
thankyou!!!!!!!!!!!
निशा: हीरालाल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनिल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अपरजिता, सब्जी में अमचूर डालना बिलकुल आवश्यक नहीं हैं, लेकिन इससे सब्जी में हल्की खटास आती है, आप इसकी जगह 1 छोटी चम्मच नीबू का रस डाल सकते हैं.
निशा: पूजा, जी अवश्य आपका सुझाव अच्छा है.
निशा: तोरई की सब्जी के लिये वीडियो दिया है, मैं पोस्ट भी लिख दूंगी.
agar hum pehle oil me aalu ko fry kar le jisse wo ache se pak jaye or fir usme pattagobhi or baki masale daal sakte hain... bcaz aalu kache na reh jayeeee....
निशा: पूजा आप सही कह रही है, पहले आलू डालकर थोड़े पका लीजिये, और बाद में पत्ता गोभी डालकर मिक्स कर लीजिये सब्जी अच्छी बनती है.
निशा: हेमा, मैं इस सब्जी को बिना टमाटर के बनातीं हूं क्योंकि टमाटर से पत्ता गोभी पसीज जाते हैं. यदि आप इसमें टमाटर डालना चाहतीं हैं तो टमाटर को अलग से पका कर मिक्स कर लीजिये. सब्जी बहुत अच्छी बनेगी.
THANKS A LOT MAM.
i like your cooking tips.... and i tried it
so please tell me any different recipe of cabbage.
निशा: अनु, मुझे अभी बहुत सारी रैसिपी लिखनी है.
निशा: निशा, आप कमेन्ट में अपनी रैसिपी के लिये लिख सकती हैं.
I have not seen a site like this on cooking. your have covered the bredth and depth of cooking. Indeed great work.
Thanks
निशा: दीपक, आप टमाटर पसन्द करते हैं तो किसी भी सब्जी में डाल सकते हैं.
निशा: जी हां बन सकती है, धन्यवाद चित्रा, यह बताने के लिये.
Nice
Thank's