पत्तागोभी आलू - Aloo Cabbage Fry indian recipe

पत्तागोभी आलू (Aloo Cabbage recipe) की सब्जी उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है. पत्ते गोभी के सीजन में मेरे यहां तो यह लगभग सप्ताह में एक बार तो बन ही जाती है. इसे बनाने का तरीका एकदम आसान है. तो चलिये आज बनाते हैं पत्तागोभी आलू की सब्जी.
Read - Aloo Cabbage Fry Indian Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Cabbage recipe
- पत्तागोभी — 400 ग्राम (मध्यम आकार का पत्ता गोभी)
- आलू — 250 ग्राम ( 3-4 आलू)
- तेल — 1 -2 टेबिल स्पून
- हींग — 1 पिन्च
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -2-3 ( बारीक कटी हुई )
- अदरक — 1 इन्च लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ या कद्दूकस किया हुआ )
- हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर — 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
- हरा धनियाँ — एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Aloo Cabbage recipe
आलू को छील कर धो लें और पत्तागोभी के ऊपर के 2 पत्ते हटा कर धो लें. पत्तागोभी को बारीक काट लें और आलुओं को इस तरह काटें कि एक आलू के 8 टुकड़े करें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हीग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलाइये और कटे आलू, पत्तागोभी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये. चमचे से चला कर 1-2 मिनिट तक आलू और पत्तागोभी को भूनें, और सब्जी मसाले को अच्छी तरह मिलाइये, 2 -3 टेबिल स्पून पानी डालें और ढक कर धीमी गैस पर 10 मिनिट तक पकायें.
ढक्कन खोलें और सब्जी को चमचे से चलायें, आलू के टुकड़ों को चमचे से दबाकर देखें यदि वह दब जाता है तो सब्जी पक गई है, यदि नहीं, तो सब्जी को दुबारा ढक कर 5 - 6 मिनिट के लिये रख दें. गैस धीमी ही रखें.
ढक्कन खोलें, अब आप देखेंगे कि सब्जी बन चुकी है. अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियाँ डाल मिला दीजिये.
सब्जी (Aloo Cabbage Fry) को प्याले में निकाल लीजिये. पत्ता आलू की सब्जी को चपाती या पराठे के साथ परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये.
समय - 20 मिनिट
कमेंट (89)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तेज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पी जी, आप इसे बिना हींग के भी बना सकती हैं.
Nisha ji dhayawad
Can we try this recipe with pressure cooker?
निशा: नीता जी हां अवश्य बना सकते हैं.
i Nisha ji i wanted to know the effect of tamar . means kin sabji me tamatar dalna chahiye ur kinme nahi ur isme ek cheej ye bhi ha k kisi mai tamatar sabji k last point pe kisi me start point pr dalte ha .. Ye bhot confusing ha please help ... Ur kya kuch morning breakfast k liye quick and easy recepie bta sakti ha jisme time kam lage..
निशा: अनु जी, टमाटर से सब्जी में खट्टा अच्छा स्वाद आता है किसी भी सब्जी डाला जा सकता है, लेकिन जो सब्जियां देर से पकती हैं उनमें टमाटर बाद में सब्जी के पकने पर डालें तो अच्छा है क्यों कि टमाटर पहले डालने से सब्जी पकने में थोड़ा और अधिक समय लग जाता है, और कुकिंग में एसे हार्ड और स्ट्रिक्ट रूल नहीं होते, आप प्यार से खाना बनाते रहें, बहुत अच्छा खाना बनायेंगे.
Nisha ji
Hi ! I love your receipe very much because your method is very simple and tasty. I always refer to your receipe and it helps me very much. Thank you and God bless you!!!
निशा: नीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डिम्पल जी, सब्जी हल्की लटपट और स्वाद में हल्की मीठीो जायेगी.
निशा: गौरी जी, आप इसमें प्याज अवश्य डाल सकती है, जीरा भूनने के बाद बारीक कटी प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक भून कर सारे मसाले इसी तरह भूनकर डालकर सब्जी बना सकते हैं.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks to provide the method to make cabbage and potato vegetable...
Rs.
Jagdish Sharmअ
निशा: जगदीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती मैं वेजिटेरियन ही बनाती हूँ.
निशा: अनुष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता, 1 छोटी चम्मच मीन्स 1 teaspoon.
Koi mere upar ykin nhi kr rha ki maine bnaya...many thanks dil se
निशा: सुजीत जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिश जी, सब्जी में टमाटर डाले जा सकते हैं, आलू नरम होने के बाद 1 या 2 टमाटर बारीक काट कर डालकर मिलाइये और थोड़ा सा पका लीजिये. या टमाटर, अदरक और हरीमिर्च का पीस मर मसाला तैयार कीजिये, छोटे पैन में थोड़ा तेल और मसाले डालकर पिसे टमाटर पिडालिये, अच्छी तरह भून लीजिये, पकी सब्जी मे मिक्स कर दीजिये.
निशा: खुशी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, वेज बिरियानी रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर वेज बिरियानी लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है.