हल्दी की सब्जी - Haldi ki Sabzi Recipe - Turmeric Curry

कच्ची हल्दी की सब्जी (Haldi ki Subzi) राजस्थान की परम्परागत सब्जी है जो शादी या अन्य मांगलिक अवसरों पर बनाई जाती है. कच्ची हल्दी की (Haldi ki Sabzi) सब्जी सर्दियों के मौसम में बनाई जाती है, कच्ची हल्दी आती ही सर्दियों के मौसम में है. कच्ची हल्दी पीले कलर की अदरक की तरह गांठे होती है. हल्दी खाने में बहुत गरम होती है, जुकाम या सर्दी से होने वाले दर्द में लाभदायक है.
कच्ची हल्दी को देशी घी में तलकर सब्जी बनाते हैं ताकि उसका कड़वा स्वाद खाने में न आये, हल्दी की सब्जी बनाने में घी भी बहुत लगता है. हल्दी की सब्जी (turmeric curry) सिर्फ कच्ची हल्दी से बनाई जाती है. दूसरे तरीका में हल्दी के साथ सब्जी में मटर, गोभी दोंनो या मटर भी तल कर डाले जा सकते हैं.
Read - Haldi ki Sabzi Recipe - Turmeric Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Haldi ki Sabzi recipe
- कच्ची हल्दी - 100 ग्राम
- दही - 1 कप (फैंटा हुआ)
- हरी मटर के दाने - 1/2 कप
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- घी - 1/3 कप
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बड़ी इलायची - 1
- दालचीनी- 1 टुकड़े
- लौंग - 3-4
- काली मिर्च - 6-7
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- टमाटर - 1 (कटा हुआ)
- टमाटर - 1
- हरी मिर्च - 1
- अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
विधि - How to make Kachchi Haldi ki Sabzi
हल्दी को चाकू से खुरचकर छीलिये और इसे पानी में डुबोकर धोकर कपड़े से पौंछ लीजिए. इस हल्दी को कद्दूकस कर लीजिये.

टमाटर को बड़े टुकड़ों में काटिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िए, अदरक छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लीजिये. सारी चीजें मिक्सर में बारीक पीस लीजिये.
काली मिर्च, लोंग, दालचीनी और इलाइची छीलकर दरदरा कूट लीजिये.
पैन गरम करके इसमें घी डालिए. घी पिघल जाने के बाद इसमें हल्दी डाल दीजिए और हल्की ब्राउन होने तक चमचे से लगातार चलाते हुये भून लीजिए.
भुनी हल्दी को प्लेट में निकाल लीजिये. बचे हुए घी में मटर के दाने भी तलकर निकालकर प्लेट में रख लीजिये.

पैन में थोड़ा सा घी डालिये. इसमें हींग, जीरा डाल दीजिए. जीरा तड़कने के बाद, दरदरा कुटा गरम मसाला, धनिया पाउडर, सोंफ पाउडर और टमाटर का पेस्ट डालिये और मसाले के ऊपर घी तैरने तक भून लीजिये. भुने मसाले में दही डालिये और चलाते हुये दही में उबाल आने तक पकाइये. उबलते दही में कटे टमाटर, तली हुई हल्दी और भुनी मटर डालिये और चमचे से चलाते हुये उबाल आने तक पकाइये. नमक डाल दीजिये और सब्जी को 2-3 मिनिट उबलने दीजिये.
सब्जी तैयार हो जाने पर इसमें हरा धनिया डालकर मिला दीजिये और सब्जी को ढककर 15 मिनिट तक रखी रहने दीजिये ताकि हल्दी में सारे मसाले जज्ब हो जायें.
स्वादिष्ट हल्दी की सब्जी तैयार है, हल्दी की सब्जी को चपाती या परांठे के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव
- घी में हल्दी भूनने से इसका कड़वापन खत्म हो जाएगा.
- आप हल्दी की सब्जी मटर के बिना भी बना सकते हैं और चाहे तो फूलगोभी को भी छोटा-छोटा काटकर मटर की तरह तलकर यूज कीजिए.
Haldi ki Sabzi Recipe video
कमेंट (90)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सागी, दही से सब्जी में अच्छा स्वाद आता है.
mem. ye btaiye ki hum Isme pani dal sakte h kya.
निशा: मनीषा, यदि आप सब्जी की ग्रेवी को पतला करना चाहती हैं तो थोड़ा पानी डाल सकती हैं.
te h.?2. mewar me sayad haldi sukhi sabji hi banti h .kya aap recipi bata sakti h
निशा: मीना जी, ग्रेवी के लिये दही का यूज किया गया है. सूखी हल्दी की सब्जी के लिये दही डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: जया, कच्ची हल्दी तो सर्दियों के मौसम में ही मिलती है.
Nisha Ji is receipe ko read karna se hi muh mein paani aa gaya ha.ma isa to zarur try karungi kya abhi bhi market se mujhey kachi haldimil jaygi. aur ek baat batao is sabji ka liya refined oil use kar sakta ha desi ghee use karna jyada jaruri ha kya.pls iski reply jaldi karna mera is sabji ko try karna ka bahut mann ha.
निशा: रीता, आप इसमें रिफाइन्ड ओइल भी स्तेमाल कर सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: अपरा, हल्दी को पूरी तरह घी में न भूना जाय तब सब्जी में कड़वाहट रह सकती है, हल्दी भुन जाती है तब हल्दी का कलर थोड़ा डार्क हो जाता है और वह घी हल्दी से अलग होने लगता है. आप हल्दी की सब्जी रैसिपी को एक बार और पढ़ लीजिये और बनाइये आप स्वादिष्ट हल्दी की सब्जी बना सकेंगी.
निशा: राहुल, काफी बनाने की रैसिपी वेवसाइट पर नहीं है, धन्यवाद.
निशा: प्रवीन, हल्दी भूनने के बाद, मटर दाने भूने हैं और हल्दी के साथ मटर के दाने भी डाल दीये हैं.
निशा: नियति, आप मटर हटा दीजिये, रैसिपी के लिये सारी सामग्री तो वही ले लीजिये.
Its nice to see that we can cook a deliceous curry with turmeric usually we use it in kitchen but i have never heared about this. Thanks to the recipe
निशा: अल्का, धन्यवाद.