हल्दी की सब्जी - Haldi ki Sabzi Recipe - Turmeric Curry

कच्ची हल्दी की सब्जी (Haldi ki Subzi) राजस्थान की परम्परागत सब्जी है जो शादी या अन्य मांगलिक अवसरों पर बनाई जाती है. कच्ची हल्दी की (Haldi ki Sabzi) सब्जी सर्दियों के मौसम में बनाई जाती है, कच्ची हल्दी आती ही सर्दियों के मौसम में है. कच्ची हल्दी पीले कलर की अदरक की तरह गांठे होती है. हल्दी खाने में बहुत गरम होती है, जुकाम या सर्दी से होने वाले दर्द में लाभदायक है.
कच्ची हल्दी को देशी घी में तलकर सब्जी बनाते हैं ताकि उसका कड़वा स्वाद खाने में न आये, हल्दी की सब्जी बनाने में घी भी बहुत लगता है. हल्दी की सब्जी (turmeric curry) सिर्फ कच्ची हल्दी से बनाई जाती है. दूसरे तरीका में हल्दी के साथ सब्जी में मटर, गोभी दोंनो या मटर भी तल कर डाले जा सकते हैं.
Read - Haldi ki Sabzi Recipe - Turmeric Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Haldi ki Sabzi recipe
- कच्ची हल्दी - 100 ग्राम
- दही - 1 कप (फैंटा हुआ)
- हरी मटर के दाने - 1/2 कप
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- घी - 1/3 कप
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बड़ी इलायची - 1
- दालचीनी- 1 टुकड़े
- लौंग - 3-4
- काली मिर्च - 6-7
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- टमाटर - 1 (कटा हुआ)
- टमाटर - 1
- हरी मिर्च - 1
- अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
विधि - How to make Kachchi Haldi ki Sabzi
हल्दी को चाकू से खुरचकर छीलिये और इसे पानी में डुबोकर धोकर कपड़े से पौंछ लीजिए. इस हल्दी को कद्दूकस कर लीजिये.

टमाटर को बड़े टुकड़ों में काटिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िए, अदरक छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लीजिये. सारी चीजें मिक्सर में बारीक पीस लीजिये.
काली मिर्च, लोंग, दालचीनी और इलाइची छीलकर दरदरा कूट लीजिये.
पैन गरम करके इसमें घी डालिए. घी पिघल जाने के बाद इसमें हल्दी डाल दीजिए और हल्की ब्राउन होने तक चमचे से लगातार चलाते हुये भून लीजिए.
भुनी हल्दी को प्लेट में निकाल लीजिये. बचे हुए घी में मटर के दाने भी तलकर निकालकर प्लेट में रख लीजिये.

पैन में थोड़ा सा घी डालिये. इसमें हींग, जीरा डाल दीजिए. जीरा तड़कने के बाद, दरदरा कुटा गरम मसाला, धनिया पाउडर, सोंफ पाउडर और टमाटर का पेस्ट डालिये और मसाले के ऊपर घी तैरने तक भून लीजिये. भुने मसाले में दही डालिये और चलाते हुये दही में उबाल आने तक पकाइये. उबलते दही में कटे टमाटर, तली हुई हल्दी और भुनी मटर डालिये और चमचे से चलाते हुये उबाल आने तक पकाइये. नमक डाल दीजिये और सब्जी को 2-3 मिनिट उबलने दीजिये.
सब्जी तैयार हो जाने पर इसमें हरा धनिया डालकर मिला दीजिये और सब्जी को ढककर 15 मिनिट तक रखी रहने दीजिये ताकि हल्दी में सारे मसाले जज्ब हो जायें.
स्वादिष्ट हल्दी की सब्जी तैयार है, हल्दी की सब्जी को चपाती या परांठे के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव
- घी में हल्दी भूनने से इसका कड़वापन खत्म हो जाएगा.
- आप हल्दी की सब्जी मटर के बिना भी बना सकते हैं और चाहे तो फूलगोभी को भी छोटा-छोटा काटकर मटर की तरह तलकर यूज कीजिए.
Haldi ki Sabzi Recipe video
कमेंट (90)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रिचा जी, ये सब्जी फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खायी जा सकती है, खराब नहीं होती.
निशा: हरीराम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शंकर जी, 250 ग्राम हल्दी से ये रेसिपी बनी है, और इतनी सब्जी 15 लोंगो के लिये पर्याप्त है, हल्दी की सब्जी साइड डिश के रूप में बहुत ही कम खायी जाती है.
निशा: राजेश जी, आप लाल मिर्च उपयोग करना चाहते हैं तो कर सकते हैं.
निशा: करन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
यह आप का तरीका मूझे पसंद आया
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अशोक जी, यह हल्दी की सब्जी ही है आप रैसिपी को ध्यान से पढे़ और बनाए.
Nisha ji namste
Mene 3-4 bar haldi ki sabji khai hai.ye dunia ki no.1 dish me se ek hai.
Haldi ki sabji me hum dahi ko last me dalte hai gas band karne ke bad.
Jo haldi banaye uske hath lal jo khaye uske bhi.
निशा: कमाल जी, नमस्ते, बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe aap ki sabhji aacchi lagi.Ilike your making method
निशा: भाग्यश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji aap ki receipe bahut achhi hai. I want to know weather we can use oil instead of ghee for frying haldi.
Aap ki har dish hamay apnay region say jodti hai,,, hamay hmaray region say jodey rakhnay kay liye sukriya
निशा: अनूप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किंजल जी, यदि आप लहसन पसन्द करती है तो अवश्य डालिये, वैसे हल्दी की सब्जी बिना लहसन के बहुत अच्छी लगती है.
निशा: सपना जी हां अवश्य मिला सकते हैं.
निशा: मनीषा जी, टमाटर नहीं डालना चाहती, तव सब्जी में थोड़ा खट्टा स्वाद देने के लिये, नीबू का रस या अमचूर पाउडर डाला जा सकता है.
निशा: वंदना जी, हल्दी को घी में अच्छी तरह भूनिये, सब्जी में कढ़वाहट नहीं रहेगी.
निशा: सुनील जी, हल्दी की सब्जी को फ्रिज में रखकर 3 दिन तक खाया जा सकता है.
very nice & healthy subzi, v wr searching this recipe since very long, u have shown it authentic way. thanks again.
निशा; मीनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुप्रिया जी, हल्दी गरम होती है इसलिये आपको सबने मना किया है, लेकिन आप 1-2 छोटी चम्मच सब्जी खाइये, उसका स्वाद तो लिया जा सकता है.
निशा: स्वीटी, घी छोड़ने से पता चल जाता है, अच्छी महक से जो घी में हल्दी मिलकर आ रही होती है, या फिर कलर बदलने से पता चल जाता है, सब्जी में घी अधिक लगता है, और ये सब्जी मात्रा में कम ही खाई जाती है.