हल्दी की सब्जी - Haldi ki Sabzi Recipe - Turmeric Curry

📅 19 जनवरी 2011 👁 5 लाख बार देखी गई 💬 90 कमेंट ★ 4.0 (6379)

कच्ची हल्दी की सब्जी (Haldi ki Subzi) राजस्थान की परम्परागत सब्जी है जो शादी या अन्य मांगलिक अवसरों पर बनाई जाती है. कच्ची हल्दी की (Haldi ki Sabzi) सब्जी सर्दियों के मौसम में बनाई जाती है, कच्ची हल्दी आती ही सर्दियों के मौसम में है. कच्ची हल्दी पीले कलर की अदरक की तरह गांठे होती है.  हल्दी खाने में बहुत गरम होती है, जुकाम या सर्दी से होने वाले दर्द में लाभदायक है.

कच्ची हल्दी को देशी घी में तलकर सब्जी बनाते हैं ताकि उसका कड़वा स्वाद खाने में न आये, हल्दी की सब्जी बनाने में घी भी बहुत लगता है. हल्दी की सब्जी (turmeric curry) सिर्फ कच्ची हल्दी से बनाई जाती है.  दूसरे तरीका में हल्दी के साथ सब्जी में मटर, गोभी दोंनो या मटर भी तल कर डाले जा सकते हैं.

Read - Haldi ki Sabzi Recipe - Turmeric Curry Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Haldi ki Sabzi recipe

  • कच्ची हल्दी - 100 ग्राम
  • दही - 1 कप (फैंटा हुआ)
  • हरी मटर के दाने - 1/2 कप
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • घी - 1/3 कप
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बड़ी इलायची - 1
  • दालचीनी- 1 टुकड़े
  • लौंग - 3-4 
  • काली मिर्च - 6-7
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • टमाटर - 1 (कटा हुआ)
  • टमाटर - 1 
  • हरी मिर्च - 1
  • अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा

विधि - How to make Kachchi Haldi ki Sabzi

हल्दी को चाकू से खुरचकर छीलिये और इसे पानी में डुबोकर धोकर कपड़े से पौंछ लीजिए. इस हल्दी को कद्दूकस कर लीजिये.

टमाटर को बड़े टुकड़ों में काटिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िए, अदरक छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लीजिये. सारी चीजें मिक्सर में बारीक पीस लीजिये.

 काली मिर्च, लोंग, दालचीनी और इलाइची छीलकर दरदरा कूट लीजिये.

पैन गरम करके इसमें घी डालिए. घी पिघल जाने के बाद इसमें हल्दी डाल दीजिए और  हल्की ब्राउन होने तक चमचे से लगातार चलाते हुये भून लीजिए.

भुनी हल्दी को प्लेट में निकाल लीजिये. बचे हुए घी में मटर के दाने भी तलकर निकालकर प्लेट में रख लीजिये.

पैन में थोड़ा सा घी डालिये. इसमें हींग, जीरा डाल दीजिए. जीरा तड़कने के बाद, दरदरा कुटा गरम मसाला, धनिया पाउडर, सोंफ पाउडर और टमाटर का पेस्ट डालिये और मसाले के ऊपर घी तैरने तक भून लीजिये.  भुने मसाले में दही डालिये और चलाते हुये दही में उबाल आने तक पकाइये. उबलते दही में कटे टमाटर, तली हुई हल्दी और भुनी मटर डालिये और चमचे से चलाते हुये उबाल आने तक पकाइये. नमक डाल दीजिये और सब्जी को 2-3 मिनिट उबलने दीजिये. 

सब्जी तैयार हो जाने पर इसमें हरा धनिया डालकर मिला दीजिये और सब्जी को ढककर 15 मिनिट तक रखी रहने दीजिये ताकि हल्दी में सारे मसाले जज्ब हो जायें.

स्वादिष्ट हल्दी की सब्जी तैयार है, हल्दी की सब्जी को चपाती या परांठे के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • घी में हल्दी भूनने से इसका कड़वापन खत्म हो जाएगा. 
  • आप हल्दी की सब्जी मटर के बिना भी बना सकते हैं और चाहे तो फूलगोभी को भी छोटा-छोटा काटकर मटर की तरह तलकर यूज कीजिए. 

Haldi ki Sabzi Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (6379 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (90)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Priyanka
Tried this recipe.. it came out excellent, everyone was impressed with the taste. Thank you for making me a proud mother , wife and daughter in law by trying your recipe who learners cooking with your recipes
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Priyanka
Rinki
Hello Ma'am,
Please bina tamatar wali kache haldi ki sbji ki recipe btayen..

निशा: रिंक्की जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Bhanu rawal
Good recipe

निशा: भानु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kishan lal saini
apke is vedio ko dekhar Mane haldi ki sabji banai ekdum testy bani. thank you

निशा: किशन जी, मुझे खुशी है की आपने ये रेसिपी बनाई और आपको पसंद आई धन्यवाद.
sonu
So sweet nice recipe,,,,,,,

निशा: सोनू जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
kishan
haldi ki sabji me lal mirch be dal sakte hai kya
निशा: किशन जी हां लाल मिर्च डाली जा सकती हैं.
Kuldeep
Mujhe saag Rota bnane wala karigar chaheye
SATISH
good mng Nisha jee i am searching this thanks

निशा: सतीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
babulal swami
Hlo aunty ji parnaam me babu swami in rajasthan aunty ji aapne one point miss kiya h vo h ( dhahi ke ubal aane tak pakaye uske baad me aapne only haldi dalne ke liye bola h vo matar ke dane kaha gye aunty ji )

निशा: बाबू लाल जी, धन्यवाद. हल्दी के साथ ही मटर के दाने डालने हैं.
Ashish Mosi
Sabji kabhi banai ni hai meneNene... First bar try karunga

निशा: आशीष जी, मैं आशा करती हूं कि आप अच्छी सब्जी बनाएंगे. अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना मत भूलिएगा.
Arvind kumar
Mene or meri wife manju ne haldi ki sabji bnai .bahut mast bni .Nisha ji aapka bahut bahut dhnywad

निशा: अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
uttam singh
Haldi ki sabji mayAndar piyaj nahi dalna kiya

निशा: उत्तम जी, आप अपने स्वादानुसार इसमें प्याज भी डाल सकते हैं.
amit kumar
Sabji me haldi k kachchepan ka tastemitane k upay btaye plz.
निशा: अमित जी, पहले घी में हल्दी को अच्छी तरह भून लेने से हल्दी से कच्चेपन की खुशबू और स्वाद खतम हो जाता है.
Priti sharma
Thanks a lot nisha ji ....

निशा: प्रीति जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
ramchandra dewana
Very nice nisa ji hamare yha dudi ne ne haldi ki sabji banai takatak

निशा: रामचन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ashish
Kya haldi ki sabji ko soyabin oil se bhi bana sakte hain?
निशा: आशिश जी, हल्दी की सब्जी को देशी घी में ही बनाया जाता है.
ROHIT KUMAR
PREGNENT WOMEN IS KO KHA SAKTI H KYA?
निशा: रोहित जी, प्रगनेन्ट वोमेन इसे बहुत ही कम मात्रा में खायें, 1-2 छोटी सब्जी खा सकते हैं, हल्दी की तासीर गरम होती है.
Rajendra singh
Turmaric veg recipe has understand now we will prepare the veg and than will submit the comments. Thanks

निशा: राजेन्द्र जी, आपको भी हमारी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Nimisha Bisht
Half ki sabji
Laxmi
Kya hm esme bad m chha bhi mila skte h

निशा: लक्ष्मी जी, माफ कीजिएगा. मैं आपका प्रश्न समझ नही पाई.
Mukesh
Madam ji,1kg haldi,me kitna gee Masala dalna h plz bataye mujhe
निशा: मुकेश जी, रेसिपी में 250 ग्राम हल्दी से सब्जी बनाई है, आप 1 किग्रा. हल्दी से सब्जी बनाना चाहते हैं वह इसकी चार गुनी मात्रा है, आप सारी चीजें चार गुना करके ले लीजिये.
chhagan parmar
Good recipie

निशा: छगन जी, धन्यवाद.
Shekhar
It's an easy way to cook this one.
I have also used this one.
And whenever if you want to cook so please you should use this formula.
Thank you

निशा: शेखर जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
sunidhi
Hello nisha ji..i made haldi ki sabji.first time by your video receipe..nd its made very tasty.
Thankz... .

निशा: सुनिधि जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
Savipehal
Sooooo nice

निशा: सवी जी, धन्यवाद.
Ronit
I make haldi sabji today and party with my friends

निशा: रोनित जी, धन्यवाद.
mangilal
हरदी की सबजी बनाने की पूरी विधि
kamlesh
Half I ka mos am aagya he
Nitish
Handi ka Bhaji kis
prahlada
Wah,what a test,but or koi tarika hai kya?