Soya Chunks Pulao Recipe सोया चंक्स पुलाव

सोया चंक्स (Soybean Granules) प्रोटीन और फाइबर से भरे हुये बहुत ही स्वादिष्ट होते है और चावल हमें भरपूर कार्बोहाइड्रेट देते हैं. सोया चंक्स और चावल का पुलाव (Soya Wadi Pulao) एक पूर्ण पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन है जो आप सब को बहुत पसन्द आयेगा.
- Read this recipe in English - Soya Chunks Pulao Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soya Chunks Pulao
- बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप)
- सोया चंक्स - एक कप
- घी - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- काली मिर्च - 10-12
- लोंग - 4-5
- दाल चीनी - एक टुकड़ा
- बड़ी इलाइची - 2-3
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच)
- नीबू - 1
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (कतरा हुआ
विधि - How to make Soya Chunks Pulao
चावल को साफ कीजिये, धोइये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
किसी बर्तन में 2 कप पानी गरम करने रखिये, एक चौथाई छोटी चम्मच नमक डालिये, पानी में उबाल आने पर सोया चंक्स पानी में डाल दीजिये आग बन्द कर दीजिये, बर्तन को प्लेट से ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
काली मिर्च, लोंग, दालचीनी और बड़ी इलाइची को छील कर दरदरा कूट लीजिये. अदरक को छीलिये, धोइये और पतला लम्बा लम्बा काट लीजिये.

कुकर में पुलाव बना रहे हैं तब कुकर में घी डालिये, घी गरम होने पर, जीरा डालिये, भूनिये (आग धीमी रखिये), जीरा भुनने के बाद, कुटा हुआ मसाला, कतरा हुआ अदरक, हल्दी पाउडर डालकर थोड़ा सा भूनिये.
पानी से सोया चंक्स निकालिये और भुने मसाले में डालकर मिलाइये. चावल से भी पानी हटाइये और मसाले में मिला दीजिये और चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भून लीजिय
भुने हुये चावल में चावल की मात्रा से दुगना पानी ( 2 कप ) डालिये, नमक और नीबू का रस भी निकाल कर मिला दीजिये.
कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, 1 सीटी आने तक पुलाव को पकने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये, कुकर के ढक्कन की सीटी ऊपर करके आधा प्रेसर निकाल दीजिये (सारा प्रेसर खतम होने तक चावल ज्यादा पक जाते हैं). कुकर में बचा हुआ प्रेसर खतम होने के बाद कुकर का ढक्कन हटाइये और पुलाव थोड़ा ठंडा होने दीजिये. सोया चंक्स पुलाव बन गया है.
How to make Soya Chunks Pulao in Microwave
सोया चंक्स पुलाव आप माइक्रोवेव में बनाना चाहते हैं तब चावल भूनने तक का काम किसी कढ़ाई में ही करना होगा. अब माइक्रोवेव में पकाने वाला प्याला लीजिये और मसाले में भुने सोया चंक्स, चावल इस प्याले में डालिये, चावल की मात्रा का दुगना पानी (2 कप पानी) मिला दीजिये. नीबू का रस भी मिला दीजिये. प्याले को ढकिये और माइक्रोवेव में रख कर 10 -11 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. माइक्रोवेव बन्द होने के बाद पुलाव को 5 मिनिट तक माइक्रोवेव के अन्दर ही रहने दीजिये.
सोया चंक्स पुलाव (Soya Wadi Pulao) तैयार है, पुलाव को माइक्रोवेव से निकालिये और ढक्कन खोल कर 2 मिनिट तक रखिये ताकि चावल से तेज भाप निकल जाय, चावल को कलछी से मिला दीजिये.
गरमा गरम सोया चंक्स पुलाव, दही, चटनी या अचार के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: सोया चंक्स पुलाव (Soya Wadi Pulao) में आप अपने मन पसन्द सब्जियां मटर, गाजर, बीन्स इत्यादि डाल सकते हैं. सब्जी धोइये, बारीक काटिये और सोया चंक्स के साथ घी में डालकर भून लीजिये और अब चावल पानी डालकर, सोया चंक्स पुलाव तैयार कर लीजिये.
कमेंट (73)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गीता, सोया चंक्स पुलाव का वीडियो हमने अभी नहीं बनाया है, मैं इसे जल्दी ही बनाने की कोशिश करती हूँ, धन्यवाद.
apki recipe bahot hi tasty banti hai ...
me daily apki ek recipe try karti hu ...
thanks
निशा: मेघना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हीना, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
thank you for all your recipes
please provide new recipes on rice/ pulav/biryani.
निशा: पूजा मैं कोशिश करुंगी.
निशा: नितिन , हमने काली मिर्च - 10-12 ली है, लाल मिर्च डाली ही नहीं हैं.
aunty maine try to kara hai ise banane ka par ye thori geeli ho gayi matlb bilkul ek ek dana chawal ke alag alag nahi hue .maine 1 hi seeti lagwayi thi
निशा: अनुभुति, चावल पकाने के लिये, बासमती चावल को पहले आधा घंटा भिगोइये, कुकर में डालिये, चावल की मात्रा का दुगना पानी लीजिये, साथ में 1 चम्मच घी अवश्य डालिये, 1 सीटी आने तक पकाइये और आधा कुकर से आधा प्रेशर निकाल दीजिये, अब चावल को कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर से निकालिये, गरम गरम जल्दी से चमचे से मैस न करें, चावल एकदम खिले बहुत अच्छे बनते हैं.
निशा: सुनीत, बहुत बहुत धन्यवाद.
appki receipe bahuth accha hai ise aasan tari ke se samaj sakyhe hai . aap rice ki der saari receipe batha ho
निशा: हेमारानी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: काजल, खिला हुआ पुलाव बनाने के लिये, बासमति चावल लीजिये, चावल को आधा घंटे पह्ले भिगोइये, अतिरिक्त पानी हटाइये, पकाने के लिये चावल से दुगना पानी लीजिये, घी और नीबू डालिये.
निशा: रश्मि, माइक्रोवेव में पुलाव पकाने के लिये माइक्रोवेव को 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, धन्यवाद.
I like it so much.
निशा: नेहा, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
ap chicken queen hu. ap good cooking mein good teahcer hu.
निशा:अन्सुल, कुकर में चावल पक रहे हैं तब तक तो आग तेज ही रखें.
THANKYOU
aapki wajah se aaj main ek acchi cook ban gae hun....
Maydam ji,
Aap tho ithna achaa kaanaa bnaati hai.
Tusee gret ho ji.
Waakayi.
AApkay muh mein ghee shakar aur gannay ka ras. Bus kus raho ji, bas yehi mein maangthi hoon.