Soya Chunks Pulao Recipe सोया चंक्स पुलाव

📅 10 जनवरी 2011 👁 4.3 लाख बार देखी गई 💬 73 कमेंट ★ 3.0 (7152)

सोया चंक्स (Soybean Granules) प्रोटीन और फाइबर से भरे हुये बहुत ही स्वादिष्ट होते है और चावल  हमें भरपूर कार्बोहाइड्रेट देते हैं. सोया चंक्स और चावल का पुलाव (Soya Wadi Pulao) एक पूर्ण पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन है जो आप सब को बहुत पसन्द आयेगा.

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for Soya Chunks Pulao

  • बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप)
  • सोया चंक्स - एक कप
  • घी - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • काली मिर्च - 10-12
  • लोंग - 4-5
  • दाल चीनी - एक टुकड़ा
  • बड़ी इलाइची - 2-3
  • नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच)
  • नीबू - 1
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (कतरा हुआ

विधि - How to make Soya Chunks Pulao
चावल को साफ कीजिये, धोइये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.

किसी बर्तन में 2 कप पानी गरम करने रखिये, एक चौथाई छोटी चम्मच नमक डालिये, पानी में उबाल आने पर सोया चंक्स पानी में डाल दीजिये आग बन्द कर दीजिये, बर्तन को प्लेट से ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.

काली मिर्च, लोंग, दालचीनी और बड़ी इलाइची को छील कर दरदरा कूट लीजिये. अदरक को छीलिये, धोइये और पतला लम्बा लम्बा काट लीजिये.

कुकर में पुलाव बना रहे हैं तब कुकर में घी डालिये, घी गरम होने पर, जीरा डालिये, भूनिये (आग धीमी रखिये), जीरा भुनने के बाद, कुटा हुआ मसाला, कतरा हुआ अदरक, हल्दी पाउडर डालकर थोड़ा सा भूनिये.

पानी से सोया चंक्स निकालिये और भुने मसाले में डालकर मिलाइये.  चावल से भी पानी हटाइये और मसाले में मिला दीजिये और चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भून लीजिय

भुने हुये चावल में चावल की मात्रा से दुगना पानी ( 2 कप ) डालिये, नमक और नीबू का रस भी निकाल कर मिला दीजिये.

कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, 1 सीटी आने तक पुलाव को पकने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये, कुकर के ढक्कन की सीटी ऊपर करके आधा प्रेसर निकाल दीजिये (सारा प्रेसर खतम होने तक चावल ज्यादा पक जाते हैं). कुकर में बचा हुआ प्रेसर खतम होने के बाद कुकर का ढक्कन हटाइये और पुलाव थोड़ा ठंडा होने दीजिये. सोया चंक्स पुलाव बन गया है.

How to make Soya Chunks Pulao in Microwave
सोया चंक्स पुलाव आप माइक्रोवेव में बनाना चाहते हैं तब चावल भूनने तक का काम किसी कढ़ाई में ही करना होगा.  अब माइक्रोवेव में पकाने वाला प्याला लीजिये और मसाले में भुने सोया चंक्स, चावल इस प्याले में डालिये, चावल की मात्रा का दुगना पानी (2 कप पानी) मिला दीजिये. नीबू का रस भी मिला दीजिये.  प्याले को ढकिये और माइक्रोवेव में रख कर 10 -11 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.  माइक्रोवेव बन्द होने के बाद पुलाव को 5 मिनिट तक माइक्रोवेव के अन्दर ही रहने दीजिये.

सोया चंक्स पुलाव (Soya Wadi Pulao)  तैयार है, पुलाव को माइक्रोवेव से निकालिये और ढक्कन खोल कर 2 मिनिट तक रखिये ताकि चावल से तेज भाप निकल जाय, चावल को कलछी से मिला दीजिये.

गरमा गरम सोया चंक्स पुलाव, दही, चटनी या अचार के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव: सोया चंक्स पुलाव (Soya Wadi Pulao)  में आप अपने मन पसन्द सब्जियां मटर, गाजर, बीन्स इत्यादि डाल सकते हैं. सब्जी धोइये, बारीक काटिये और सोया चंक्स के साथ घी में डालकर भून लीजिये और अब चावल पानी डालकर, सोया चंक्स पुलाव तैयार कर लीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (7152 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (73)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Hari
u r great.. nisha g
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Hari
priyanka vats
bht hi testy bna h thank u

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neelam Sharma
Hello,mam I'm big fan of you.. mai sirf aapki hi help se kuch b bna leti hun meri maa & sassu maa k bina b aap se b muje whi feel hota ... You are great.. :)

निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ashwini
threr we use seed or soyabin wadi

निशा: अश्विनी जी, सोयाबीन वडी़ की आवश्यकता है.
shagufta
Nishaji mujhse chawal geele ho jate aap mujhe kuch aisi tips dijiye jisse mere chawal na toh tight ho or na geele
निशा: शगुफ्ता जी, आप चावल कुकर में बनायें या माइक्रोवेव में, चावल को बनाने से पहले 1/2 घंटे के लिये भिगो दीजिये, और चावल की मात्रा का दुगना पानी यूज कीजिये, अच्छे चावल बनते हैं, माइक्रोवेव में चावल बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और मेरे चेनल पर देख सकते हैं.
Purnima Tandon
Nice I ill try it.. Today..

निशा: पूर्णिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
chandan singh
superb.....nice

निशा: चंदन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
moriss
It's very,very nice.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Shekh Rizwan(guddu)
Soya chunks pulao recipe is very-2 yummy. I hope this dish after making very-2 tasty.

निशा: शेख जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
khushbu

Nisha ji kya ap mujhe gulab jamun ka recepe bata sakte h...plz help Nisha ji 


निशा: खुशबू जी, गुलाब जामुन की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर गुलाबजामुन लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
Khushbu

Paira ka recipe o v Hindi me ap mujhe bhaje dijiye.....1 hi itam ni bhut sara...


निशा: खुशबू, पेड़ा की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर पेड़ा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Devanshi
What should i eat to loss my weight and fat,

Thanking you
विवेक
निशा जी
Soya Chunks Gravy Recipe बताइये .. प्लीज

निशा: विवेक जी, मैं बनाने की कोशिश करते हैं.
Bindu
मुझे आपकी रेसैपी बहूत पसंद है बेबी कार्न किसे कहते है बताए
निशा: बिन्दू जी आप भुट्टे तो जानती है, बेबी कार्न बिलकुल छोटे भुट्टे एकदम कच्चे होते हैं.
SAMIKSHA TULSYAN
ITS LOVELY N HEALTHY . THIS IS REASON U R MY FAV.

निशा: समीक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vandu
hi nisha ji aapki sari recipe very very testy hoti hay . merya beta to roj kuch new recipe banbata hi hay . aapki side sabsay best recipe side hay. thank u sooooo much
.
निशा: वन्दू जी, बहुत बहुत धन्यवाद और बेटे को बहुत बहुत प्यार.
Aarti
Oh...delicious pulao..!
निशा: आरती, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mk Khan
Macaroni recipe bataye
निशा: जी हां मैं कोशिश करूंगी.
mk khan
Soyabean ka chaap banane ki recipe aur masale ke baare me bataye
निशा: खान भाई मैं कोशिश करूंगी.
shika agarwal
We know as this vag biryani
Shreya
Hello Mam,
I want to ask that is it necessary to use dalchini & instead of badi elaichi can we use choti elaichi?
Waiting for your reply.
Thanks
निशा: श्रेया जी, दालचीनी आवश्यक नहीं है, और बड़ी इलाइची की जगह छोटी इलाइची डाली जा सकती है.
sonal
mam..pls....soya chunks ki sabji bhi include kijiye..
निशा: सोनल सोया चंक्स फ्राई रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सोया चंक्स फ्राई लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, और सब्जियां बनाने की कोशिश करूंगी.
Chahat Chaudhary
Nisha JI Maine Apki soyabean rice ki receipe dekhi hai acha laga dekh ke kya ap muje bata sakte hai k daibiteis k patient soyabean rice kha sakte hai ya nahi.
निशा: चाहत, जी हां डायविटीज पेसेन्ट इन्हैं खा सकते हैं, और आप डा. से भी सलाह ले लें तो ज्यादा अच्छा है.
Rekha kumari
I like this site, this support me to make tasty food
harman
hlo!! i want to ask what else we can cook in rice cooker instead of rice????
priya mittal
your recepies give absolutely homemade taste..(mummy ke haath ka khanna)..similar methods..gr8 nisha ji..thanx for sharing your knowledge with us.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhavana saksena
madam , can u pls share any recepie made up with soya chura (i.e granules not chunks)
निशा: भावना, सोया ग्रेनुयल कटलेट और सोया ग्रेनुयल्स परांठा रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Geet
Mem me ise jab b bnati hu to soyabin bhut soft ho jate h 5 min boil krte hi.inki b alag2 varity hoti h kya.cooker me city lgane k bad to dikai b ni dete pulav me.inko bina boil kre b dala ja skta h kya
निशा: गीत, हमने इन्हैं गरम पानी में भिगो कर डाला है, उबालने की आवश्यकता नहीं है, सोया चंक्स तो साबुत ही रहते हैं ये घुलते नहीं हैं.
sweeti
thanks nishaji
its auosum
amresh
nisha ji thank you for all racipee,ab mai bahut kucch banana sikh gaya hun.thanks again
निशा: अमरेश जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.