वेज कटलेट | Vegetable Cutlets Recipe

शाम के समय आपको किसी एसे स्नेक्स की जरूरत होती है जो झटपट बन जाय और स्वादिष्ट भी हो. आज शाम वेज कटलेट (Veg Cutlet) बना कर देखिये.
Read - Vegetable Cutlets Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Cutlets
- आलू- 250 से 300 ग्राम (4 मीडियम आकार के)
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटा हुआ)
- फूलगोभी - 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
- बंदगोभी - 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
- गाजर - 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- काली मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) या 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- ब्रेड स्लाइस - 6
- तेल - कटलेट्स तलने के लिए
विधि - How to make Vegetable Cutlets
आलू छील लीजिये. छिले हुये आलू को हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.
ब्रैड को तोड़कर मिक्सर जार में डालकर पीसकर चूरा बना लीजिए.
बारीक तोड़े हुए आलू में गाजर, फूलगोभी, बंदगोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. साथ ही 1/4 छोटी चम्मच नमक मैदा के घोल में डालने के लिए बचाकर बाकी नमक इसमें डाल दीजिए. 3 ब्रेड का चूरा इस मिश्रण में डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. इसमें हरा धनिया भी डालकर मिक्स कर दीजिए. मिश्रण तैयार है.
मैदा का घोल बनाने के लिए मैदा में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक पतला घोल बना लीजिए. इसमें तकरीबन 1/4 कप पानी डल जाएगा. घोल में काली मिर्च और बचा हुआ नमक डालकर मिला दीजिये.


पिठ्ठी से उंगलियों की सहायता से थोड़ी सी पिठ्ठी निकालिये, हाथ से दबाकर, गोल या ओवल आकार देकर कटलेट तैयार कीजिये, इस कटलेट को मैदा के घोल में डुबाकर निकालिये और फिर ब्रेड के चूरा में अच्छी तरह लपेटिये. सारे कटलेट इसी तरह बनाकर तैयार करके, प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गरम हुआ है या नही इसे चैक करने के लिए जरा सा कटलेट का टुकड़ा डालकर देखिए, तेल गरम है तो यह जल्दी से ऊपर उठकर आ जाता है. गरम तेल में 3-4 कटलेट एक एक करके डालिये और तलिये. जब कटलेट दोनों ओर से ब्राउन हो जाय तो, प्लेट में पेपर टावल बिछा कर तले हुये कटलेट कढ़ाही से निकाल कर उस पर रखिये. सारे कटलेट इसी तरह तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम कुरकुरे वेज कटलेट तैयार हैं. वेज कटलेट हरे धनिये की चटनी या टमेटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- आप चाहे तो आलू को तोड़ने की जगह कद्दूकस भी कर सकते हैं.
- आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां डाल सकते हैं. जो सब्जी पसंद हो, उसे ज्यादा डाल सकते हैं और जो नापसंद हो, तो हटा भी सकते हैं.
- आप चाहे तो ब्रेड का चूरा बनाने के बदले ब्रेड को पानी में भिगोकर निचोड़कर भी मिश्रण में मिला सकते हैं.
- ब्रेड का चूरा मिश्रण को बाइन्ड करने के लिए डाला जाता है. इससे कटलेट्स तलने पर फटते नही है.
- वेज कटलेट्स को कम गरम तेल में ना डालें, यह फट सकते हैं या फिर ज्यादा तेल सोख सकते हैं.
- आप अधिक तेल खाना नहीं चाहते हो तो कटलेट्स को शैलो फ्राय भी कर सकते है. इसके लिए तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर कटलेट्स को उस पर लगा दें, तेल को चारों तरफ फैला दें और धीमी आग पर दोनों ओर से ब्राउन होने तक सेक लीजिए.
कमेंट (134)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मेघा, मिक्सवेज पिट्ठी और ब्रेड चूरे को मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कीजिये. सारे कटलेट्स तलने से पहले एक कटलेट् तल कर देखिये. एक साथ अधिक कटलेट्स तलने के लिये न डालिये क्योंकि इससे तेल का तापमान एकदम कम हो जाता है. आग पर्याप्त गरम न हो तो भी कटलेट्स फट सकते हैं. ब्रेड का चूरा कम हो तो भी कटलेट्स फट सकते है.
aarti
निशा: आरती, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
cook hoti. unke haath mein swaad to hai lekin recipe nahi. yeh site bahut hi helpful hai...thanks nisha mam...
Whenever i made cutlets, as usual used to fill the Fry pan(bikhar jate the)but now this prob is`also solved, i'll see the video n thts it... Thanks Nisha Ji...
निशा: सोनल, धन्यवाद.
निशा: शिशिर, मैं अधिक अधिक चीजें लिखने की कोशिश करूंगी.
please give the recipie of cakes and pasta also..
निशा: निकिता, आप बहुत जल्दी खाना बनाना सीख रही हैं, धन्यवाद, केक और पास्ता दोंनो वेवसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी खोजी जा सकती हैं.
Or ma'am ek or baat.. ham cutlets banane me maida ki jagah cornflour ka b use kr skte h kya?
निशा: स्नेहा, हमने वेज कटलेट का वीडियो डाल दिया है, आप उसे देख लीजिये और वेज कटलेट बनाइये आप बहुत अच्छे वेजकट लेट बना लेंगी.
Keep on teaching delicious recipes
mujhe achi lagi try karungi
निशा: अशीष, धन्यवाद.
Thanks for such nice and easy to make receipes. Can u please let me know how to make veg kababs in Electric Tandoor or in Microwave.
Thanks in advance
shashi
निशा: पूर्णिमा, कटलेट को ब्रेड चूरे में लपेट कर हाथ से, हाथ से अच्छी तरह चारों ओर से दबा कर ठीक कीजिये, आप इन्हैं चूरे में लपेट कर 1 घंटे के लिये फ्रिज में रख देंगी तब ये बिलकुल नहीं बिखरेंगे और ज्यादा कुरकुरे बनेंगे.
निशा: एसा लगता है कि आप क्रीम रहित दूध प्रयोग कर रहीं है. फुल क्रीम दूध से बना पनीर एकदम साफ्ट बनता है, जबकि क्रीम सेपरेटेड दूध से बना पनीर थोड़ा सख्त होता है.
i m impressed wid it.
plz mujhe momos ki reciepe b bataye
निशा: ज्योत्सना, आप सर्च बटन पर मोमोज लिख कर रैसिपि देख लीजिये, ये रैसिपी पहले से मौजूद है.